Connect with us

छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खिलाफ मिशन-2026…4 हजार जवानों का आना शुरू:झारखंड-बिहार से छत्तीसगढ़ आ रही CRPF की 4 बटालियन; नए कैंप खुलेंगे, वहीं होंगे तैनात

Published

on

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खात्मे के लिए CRPF की और 4 बटालियन को बस्तर में तैनात किया जा रहा है। करीब 4 हजार जवान बस्तर के अलग-अलग जिलों में नक्सल मोर्चे पर तैनात होंगे। इनमें झारखंड से 3 और बिहार से 1 बटालियन को भेजा जा रहा है।

IG सुंदरराज पी के मुताबिक कुछ जवान बस्तर पहुंचे हैं। अन्य की ट्रेनिंग चल रही है। बारिश के बाद ट्रेनिंग पूरी करके वे आएंगे।

साल 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद खत्म करने केंद्र सरकार की नई स्ट्रैटजी है। सरकार का दावा है कि नक्सलियों के साथ अब यह निर्णायक लड़ाई है। नक्सलियों से लड़ने के लिए फोर्स को और मजबूत किया जा रहा है।

इससे पहले नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में इंडियन आर्मी बेस कैंप खोलने की तैयारी में है। जमीन का सर्वे भी किया जा चुका है।

अंदरूनी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले कुछ महीनों के अंदर और कैंप स्थापित करने की योजना है। इसलिए CRPF की 159, 218, 214 और 22वीं बटालियन के 4 हजार जवानों को बस्तर भेजा जा रहा है।

एक बटालियन में होते हैं 1 हजार जवान

CRPF की हर एक बटालियन में करीब 1 हजार जवान होते हैं। इलाके के हिसाब से इन्हें कंपनियों में बांटा जाता है। हर एक कंपनी में लगभग 130 से 150 (ये संख्या बढ़ भी सकती है।) सोल्जर होते हैं।

जिन 4 हजार जवानों को नक्सलियों से लड़ने के लिए बस्तर भेजा जा रहा है ये कहां तैनात होंगे, किस इलाके में नया कैंप खुलेगा फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं है।

बस्तर में तैनात हैं 60 हजार से ज्यादा जवान

बस्तर में अलग-अलग फोर्स के करीब 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इनमें कांकेर में SSB, BSF, ITBP, नारायणपुर में ITBP, BSF, STF, कोंडागांव में ITBP, CRPF, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में STF, कोबरा, CRPF के जवान तैनात हैं।

इसके अलावा सभी जिलों में DRG, जिला बल, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन भी नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेती है।

माड़ में आर्मी कैंप खोलने की तैयारी

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में इंडियन आर्मी का बेस कैंप खोलने की तैयारी है। इसके लिए जमीन का सर्वे भी किया गया है। अवर सचिव ने कलेक्टर से सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी मांगी है। अवर सचिव उमेश कुमार पटेल ने नारायणपुर कलेक्टर को जो पत्र लिखा है उसमें थल सेना के कैंप से संबंधित जमीन की जानकारी मांगी गई है।

153 नक्सलियों को किया गया ढेर

बस्तर में इस साल जनवरी से अबतक अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ों में जवानों ने कुल 153 नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें 25 लाख रुपए के DKSZC कैडर के नक्सली भी मारे गए हैं। जबकि 669 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 654 नक्सली हथियार डाल चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending