Connect with us

छत्तीसगढ़

सक्ती में मोबाइल-बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार:चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा था, बुधवारी बाजार में घेराबंदी कर पकड़ा

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने मोबाइल और नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने उसे बुधवारी बाजार सक्ती में घेराबंदी कर पकड़ा।

मामला सक्ती थाना क्षेत्र में सोंठी रेलवे फाटक के पास का है। ग्राम गीधा निवासी गिरधर दास महंत ने 13 सितंबर को सक्ती थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह चाय-नाश्ता कर रहे थे।

इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से 4 हजार रुपए कीमत का OPPO A53 मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिरों को सक्रिय किया।

मोबाइल और बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा था

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार में एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AT 4860, हल्के हरे रंग का OPPO A53 मोबाइल और काले रंग का एक अन्य OPPO मोबाइल मिला।

दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी

पुलिस ने बरामद सामान के दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई कागज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि वह चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

रायगढ़ का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रायगढ़ निवासी सुशील देवांगन (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद सामान को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई:महुआ शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर शराब और 60 किलो लाहन जब्त

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में अवैध शराब बनाने, बेचने और लाने-ले जाने पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने 13 सितंबर को कार्रवाई की। जैजैपुर आबकारी टीम ने हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भातमाहुल में सुनील कुमार को अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर अवैध महुआ शराब और 60 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।

यह कार्रवाई सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन और जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के निर्देश पर हुई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान और उनकी टीम ने कार्रवाई की।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद आबकारी विभाग ने पहले एक नकली ग्राहक भेजकर शराब बिक्री की पुष्टि की। इसके बाद भातमाहुल निवासी सुनील कुमार के घर की तलाशी ली गई।

दो जरीकेन में मिली 10 लीटर शराब

तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर अवैध महुआ शराब और चार प्लास्टिक बोरियों में 60 किलो महुआ लाहन मिला। आबकारी टीम ने शराब और लाहन जब्त कर लिया।

आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया।

तालाब में छिपाकर रखी थी 36 लीटर शराब

इसी अभियान के तहत बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्ता राजा में भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। यहां तालाब में छिपाकर रखी गई 36 लीटर महुआ शराब मिली। इसके साथ ही 70 प्लास्टिक बोरियों में करीब 1050 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।

1050 किलो लाहन मौके पर नष्ट किया

आबकारी टीम ने महुआ लाहन का सैंपल लिया और बाकी लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Continue Reading

कोरबा

पहले बॉयफ्रेंड ने दूसरे पर कैंची से किया हमला:गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने से नाराज था आरोपी, कोरबा पुलिस ने किया अरेस्ट

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव अफेयर को लेकर एक युवक ने नाबालिग पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा का है। जानकारी के अनुसार, पथर्रीपारा का रहने वाला सागर यादव (18) का एक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। कुछ समय बाद लड़की ने सागर से दूरी बना ली और उसी मोहल्ले के दूसरे नाबालिग के करीब आ गई। इसी बात से सागर नाराज था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विवाद के बाद चेहरे पर कैंची से किए कई वार

सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सागर यादव ने अपने पास रखी कैंची से नाबालिग के चेहरे पर कई वार किए। हमले में किशोर घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपी सागर यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने सागर यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या क प्रयास का मामला दर्ज किया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या क प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं आपराधिक मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर यादव आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। नाबालिग रहते हुए उसे एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। बालिग होने के बाद उसने फिर से यह घटना की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी:जेवर और कैश ले गए चोर, गणेश पंडाल से 10 कदम दूर वारदात

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। रामपुर शराब दुकान के सामने बस्ती में हुई चोरी में अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और नगदी ले गए। परिवार तीजा पर्व मनाने रिश्तेदार के घर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की।

कौशिल्या बरेठ के मकान में उनकी मां, बेटा और बेटी रहते हैं। तीजा पर्व के कारण कौशिल्या अपनी बेटी आरती बरेठ के साथ बहन के घर गई थीं। उनका बेटा नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था। इस वजह से घर रात में सूना था।

पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से किए बंद

चोरों ने चोरी के दौरान आसपास के लोगों को भनक न लगे, इसकी भी चालाकी की। उन्होंने पड़ोसियों के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। सुबह उठने पर पड़ोसियों को अपने घरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले।

अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर-नगदी चोरी

सुबह नाइट ड्यूटी से घर लौटे बेटे ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। बेड के अंदर रखा सामान भी खंगाला गया था।

गणेश पंडाल से महज 10 कदम दूर था घर

चोरी की जगह बस्ती में लगे गणेश पंडाल से सिर्फ 10 कदम दूर है। घटना के समय लोग देर रात तक पंडाल में पूजा-पाठ कर रहे थे। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान चोरों ने घर में गुटखा खाकर गंदगी भी फैलाई।

फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677