Connect with us

कोरबा

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान, बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ संगठन है और बूथ स्तर पर सक्रिय एवं सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी की विजय का आधार होते हैं। आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और जनसंपर्क के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहां गया।

संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता : बृजेन्द्र शुक्ला

जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर सक्रियता और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर तक उनकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। बैठक में विभिन्न मंडलों में आयोजित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, सतीश झा, अजय दुबे, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह एवं नीरज ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी एवं जिले के मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत

Published

on

सीएम हेल्पलाइन की पहल से गौरीबाई को मिला अंत्योदय राशन कार्ड, शासकीय योजनाओं का रास्ता हुआ आसान

स्वच्छता एवं जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का हुआ समयबद्ध समाधान

कोरबा। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शुरुआत सुशासन, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। शासन की संवेदनशील पहल के तहत नागरिकों की समस्याओं पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में  विकासखण्ड पाली के ग्राम पोलमी निवासी गौरीबाई के पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के निराकरण हेतु उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए उनके प्रकरण का परीक्षण किया गया। पात्रता संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर जनपद पंचायत पाली द्वारा गौरीबाई को अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया। अंत्योदय राशन कार्ड प्राप्त होने से अब गौरीबाई को खाद्यान्न सहित विभिन्न पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही  समस्या का प्रभावी समाधान हुआ है। गौरीबाई ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है।

कटघोरा नगरीय क्षेत्र के सिद्धि विहार स्थित शांति विला गोदावरी निवास के पास आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर शिकायतकर्ता श्रीमती वंदना यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र में कुछ आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिनमें कुछ आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। साथ ही क्षेत्र में बंध्याकरण एवं टीकाकरण अभियान नहीं होने की जानकारी भी दी गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के कुछ घण्टे के भीतर ही नगर पालिका कटघोरा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में आवश्यक बंध्याकरण एवं टीकाकरण की कार्यवाही कराई गई तथा आवारा कुत्तों के संबंध में आवश्यक प्रबंधन किया गया। समस्या के निराकरण के उपरांत शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी संतुष्टि प्राप्त की गई । शिकायतकर्ता श्रीमती यादव ने समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाना शासन की जनहितैषी कार्यप्रणाली का परिचायक है।

कोरबा नगरीय क्षेत्र के मोतीसागरपारा निवासी शांतनु मिश्रा द्वारा मोहल्ले के नाली में गाद मिट्टी जमा होने के कारण जलभराव की समस्या होने की जानकारी देते हुए नाली सफाई की शिकायत दर्ज कराई गई थी।  शिकायत प्राप्ति के कुछ ही समय बाद नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा मौके पर जाकर नाली की सफाई एवं पानी निकासी को व्यवस्था कर आवेदन का निराकरण किया गया है।  वार्ड क्रमांक 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में एमआईजी-750 एवं एमआईजी-751 के पीछे स्थित खाली भूखंड में लंबे समय से जमा कचरे एवं गंदगी की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त हुई थी। शिकायत पर  निगम की स्वच्छता टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी एवं ट्रैक्टर की सहायता से जमा कचरे को हटाया तथा पूरे क्षेत्र की सफाई कराई। कार्रवाई के बाद संबंधित स्थल को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया गया, जिससे आसपास के रहवासियों को बड़ी राहत मिली। आस पास के निवासियों ने सफाई कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से बनी समस्या का समाधान होने से वातावरण स्वच्छ  हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की यह प्रक्रिया शासन की जनहितैषी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली को दर्शाती है। नागरिकों की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें समयबद्ध राहत प्रदान की जा रही है, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए आमजनों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। प्रशासन द्वारा  पंचायत, राजस्व, नगरीय निकाय, सड़क, बिजली, पेयजल, खाद्य, समाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के आवेंदनो का त्वरित निराकरण कर आमजनों को राहत पहुचाया जा रहा है। यह पहल न केवल जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित कर रही है, बल्कि प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को भी सुदृढ़ बना रही है।

Continue Reading

कोरबा

हरदीबाजार थाना प्रभारी डनसेना लाईन अटैच

Published

on

एसपी ने की प्रशासनिक सर्जरी:तेज यादव को दर्री की कमान
कोरबा। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आज पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। सूत्रों के अनुसार हरदीबाजार थानातंर्गत कल हुए ड्रामा के बाद से थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना को लाईन भेज दिया गया है, वहीं हरदीबाजार थाना की कमान आशीष सिंह को दी गई है। दर्री थाना प्रभारी का काम आशीष सिंह देख रहे थे अब दर्री की कमान तेज यादव को सौंपी गई है।

Continue Reading

कोरबा

बकरी की तलाश में जंगल गए किसान पर गिरा पेड़,मौत:कोरबा में आंधी-तूफान में पत्नी भी घायल, घर लौटते वक्त टूटा विशालकाय पेड़

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 54 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जंगल में बकरी की तलाश कर लौट रहे दंपती पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, लेमरू क्षेत्र निवासी शिवरतन माझी (54) अपनी पत्नी सुशीला बाई (50) के साथ गुरुवार सुबह गांव से लगे लाम पहाड़ जंगल में 6 बकरियां चराने गए थे। शाम तक एक बकरी वापस नहीं लौटी, जिसके बाद दोनों उसकी तलाश में दोपहर बाद फिर जंगल की ओर निकल गए।

शिवरतन माझी पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

शिवरतन माझी पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

अचानक बदला मौसम, पेड़ गिरने से हादसा

बकरी की खोज के दौरान जंगल में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी, बारिश और तूफान शुरू हो गया। दंपती घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक विशाल पेड़ टूटकर उन पर गिर पड़ा।

पेड़ के नीचे दबने से शिवरतन माझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुशीला बाई घायल हो गईं। किसी तरह वह मलबे से निकलकर गांव पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू, अस्पताल में मृत घोषित

सूचना मिलते ही ग्रामीण जंगल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे शिवरतन को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घायल सुशीला बाई का अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

50 वर्षीय पत्नी सुशीला बाई घायल हो गईं।

50 वर्षीय पत्नी सुशीला बाई घायल हो गईं।

खेती-किसानी से चलाते थे परिवार

मृतक के बेटे हेमगिर ने बताया कि शिवरतन माझी खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। शिवरतन परिवार के मुखिया थे और उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्रशासन की अपील

हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज आंधी और तूफान के दौरान जंगलों या बड़े पेड़ों के आसपास जाने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना ही सबसे बेहतर उपाय है।

गौरतलब है कि हाल ही में पाली थाना क्षेत्र में भी तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से तीन लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने मौसम के दौरान सतर्कता की आवश्यकता को फिर उजागर कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677