Connect with us

Uncategorized

आम आदमी पार्टी के 200 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

Published

on

मतदान की तारीख पास आते ही लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर बढऩे लगा

कोरबा/पाली । भूपेश सरकार की विकास परक योजनाओं से प्रभावित होकर पाली-तानाखार क्षेत्र के 200 से अधिक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केराझरिया सरपंच एवं सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जतायी। ग्राम पंचायत केराझरिया में श्री मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाया और विधिवत रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस प्रवेश के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को ऐतिहासिक लीड से जीता कर विधानसभा भेजेंगे और हम श्री मिश्रा के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा, कपिल दास, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण श्रीवास, मुकेश अग्रवाल, अजय सैनी, गोरेदास, माखन डोंगरे, रवि कश्यप, दीपक जायसवाल, श्याम सलाम, बृजपाल, दिलेश्वर दास महंत, संतोष दास, सुधराम पटेल,बैशाखु रात्रे, धनीराम, हरिश दास, नरेश् मरकाम, अमृत राव, रामप्रसाद, ज्वाला प्रसाद, गणेश दास, हृदयलाल, उदय, सीताराम, सरोज कुमारी, शशि कंवर, ओमप्रकाश, सरिता कुमारी, महावीर लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे। -भूपेश सरकार पर दिनों दिन बढ़ रहा भरोसा- प्रशांत मिश्रा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश पर बधाई देते हुए कहा कि भूपेश सरकार पर दिनों दिन आम जनता का भरोसा बढ़ रहा है और इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की भूपेश सरकार ने पूरे प्रदेश में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचों को मजबूत करने के साथ-साथ सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पाली-तानाखार से हम ऐतिहासिक लीड के साथ विजयी होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

घर घुस कर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशो को बांकी मोंगरा पुलिस ने भेजा जेल… देखे पूरी खबर

Published

on

🇷‌🇪‌🇵‌🇴‌🇷‌🇹‌🇪‌🇷‌ – 🇸‌🇭‌🇦‌🇧‌🇮‌🇷‌ 🇦‌🇳‌🇸‌🇦‌🇷‌🇮‌

बाँकी मोगरा :– बीते दिनांक 27/11/25 को प्रार्थी महेश यादव निवासी मोगरा ने थाना बाँक़ी पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई क़ी मोहल्ले मे ही रहने वाले 1– अजय कुमार बिंझवार, 2– चन्द्रकुमार, 3– शिवा मेरे घर मे जबरजस्ती घुस कर मुझसे गंदी गंदी गाली ग़लौज और मारपीट किया है और फिर से वापस आकर मारेंगे कहकर धमकी दे रहा है!

थाना मे शिकायत दर्ज करने के बाद अपराध क्रमांक 209/25 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था आसपास और प्रर्यक्षेदर्शीयो से पूछताछ के बाद तीनो आरोपियों द्वारा घटना करना सही पाया गया था पर तब तक वाह अपने अपने घर से फरार ही चुके थे, जिसके बाद पुलिस उनके घर और जानने वालो पर निगरानी कर रखी थीं, और आरोपियो के बारे मे पता चला की उबके द्वारा पहले भी इस तरह के अपराध पंजीबद्ध हैं।

आज दिनांक 06/02/25 को मुखबिर से सुचना मिली क़ी आरोपी अजय बिंझवार और चन्द्रकुमार अपने घर मे आये हैँ, सुचना पर बाँकी थाना मे पदस्त उप निरक्षक और वर्तमान प्रभारी नन्दलाल टंडन ने अपने टीम के साथ आरोपियों के घर पर छापेमारी की जहाँ से दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। आरोपियो से घटना के बारे मे पूछताछ किया गया तब आरोपियो ने घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी 👇

1 – अजय कुमार बिंझवार पिता परदेशी उम्र 18 वर्ष मोगरा (आदतन बदमाश)

2 – चन्द्रकुमार उर्फ़ छोटी पिता जयसवाल मोंगरा (आदतन बदमाश)

3 – शिवा जो अब भी फरार है

आरोपियो को अपराध क्रमांक 209/25 धारा 333, 296, 115 (2), 351(2), 3(5) पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय मे पेश किया गया जहा से उनको जेल दाखिल करा दिया।

Continue Reading

कोरबा

UGC के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौपा गया विज्ञापन…. देखे पूरी खबर

Published

on

ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 𝕊𝕙𝕒𝕓𝕚𝕣 𝔸𝕟𝕤𝕒𝕣𝕚

कोरबा :– जिला कोरबा के महाराणा प्रताप भवन मे क्षत्रिय करणी सेना कोरबा द्वारा बढ़े संख्या मे एकत्रित होकर संघ के जिला अध्यक्ष बिपिन सिंह के नेतृत्व मे USG रेगुलेशन को वापस लेने और संवैधानिक कसौटी पर पुनः समीक्षा किये जाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

संवैधानिक समानता और न्याय की रक्षा के लिए क्षत्रिय करणी सेना का संकल्प…!

क्षत्रिय करणी सेना ने ज्ञापन के माध्यम से USG रेगुलेशन कानून को लागू करने से होने वाले नुक्सान एवं किसी एक वर्ग को सिमित करके भेदभाव करना बताया, साथ ही USG कानून सबपर बराबर और सामान रूप से लागु करने की बात कही।

भारत संविधान मे निहित समानता, न्याय एवं प्राकृतिक न्याय की सिद्धांतो के अलोक मे USG कानून को पुनः समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द वापस लेने की निवेदन की है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से क्षत्रिय करनी सेना जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुधांशु सिंह राणा, अमरीश सिंह, आदर्श सिंह राजपूत, क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा साथी शामिल रहे।

Continue Reading

बाँकी मोगरा

बाँकी मोगरा – दिनदहाड़े लुट, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में….देखे पूरी खबर

Published

on

लघुशंका के लिए रुक व्यक्ति की बाइक ले भागा चोर।

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– आज दिनांक 04 फरवरी को थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी प्रार्थी गौरव सिंह कंवर ने बाँकी मोगरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया कि, मै वाहन चालक का काम करता हूं, रोज की तरह मैं गेवरा खदान से काम कर के दोपहर 03.30 बजे अपने दोपहिया वाहन होंडा साइन क्रमांक CG12BU9741 तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड में लघुशंका के लिए रुक था, और मेरी गाड़ी पर चाभी लगी हुई ही थी तभी एक मोटर सायकल में 3 लोग आए और पूछा कि बाकिमोनगरा कितना दूर है, मैंने उन्हें बताया और लघुशंका करने लगा, उसके बाद दो लोग आगे चले गए और तीसरा धीरे से वही रुक गया और मेरे पीछे मुड़ने से पहले ही मेरा बाइक चालू कर भाग गया।

मेरे दौड़ाने और चिल्लाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद तुरंत मैने अपने चाचा को जो चांदनी चौक में रहते है उन्हें फोन कर घटना की जानकार दी और उसे चांदनी चौक के पास रोकने के लिए बोला जिसके बाद वो चोर चांदनी चौक पहुंचे जिसे देख मेरे चाचा ने रोकने का प्रयास किया तो उसने एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुए भाग गया जिसके बाद इसे ग्राम वाले और मेरे चाचा दौड़ाने लगे और शुक्लाखार के पास पकड़ लिए।

पकड़ में आने के बाद चोर ने अपने पॉकेट से एक धारदार चाकू निकाल लिया और लोगों को डराने लगा जिसके बाद उसे पकड़ ग्राम वासी थाना बाँकी मोगरा ले आए और घटना की जानकार दी।

आरोपी के दो अन्य साथी घटना स्थल से ही भाग निकले जो अब तक पकड़ से दूर है।

अन्य आरोपी कोरबा क्षेत्र के बताए जा रहे है।

घटना समय दोपहर 03.30 बजे

• आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली

अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस

उप निरक्षक एवं वर्तमान थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ करने पर और ग्रामीणों के बतायानुसार घटना करना सही पाया गया।

आरोपी के कब्जे से जप्त

1 – होंडा साइन CG 12 BU 9741 कीमत लगभग 96000

2 – अपराध में प्रयुक्त धारदार चाकू

3 – 14 अलग अलग गाड़ियों की चाभियां

वर्तमान प्रभारी उप निरक्षक नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिनके दिशा निर्देश पर आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय को पेश कर दिया कहा से आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया।

बांकी मोगरा पुलिस उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी के दो अन्य साथियों की पतासाजी कर रही है, जो जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Continue Reading

Trending