Connect with us

देश

उत्तराखंड के पौड़ी में पहाड़ टूटा:हिमाचल के मंडी में बादल फटा, घर-गाड़ियां बहीं

Published

on

पौड़ी/मंडी ,एजेंसी। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल के मंडी में 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां बह गईं। इधर, उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया है।

हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से तबाही, घर-गाड़ी और पुल बहे

पूरे हिमाचल में 48 घंटों से बारिश जारी है। मंडी में सोमवार सुबह 4 जगह बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां बह गईं। घरों की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है। मंडी शहर में नाले उफान पर हैं।

अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, 10 से ज्यादा लापता हैं। मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के एंट्री पॉइंट पर पहाड़ धंसने से मलबा जमा हो गया। मौसम विभाग ने आज हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बादल फटने के बाद कुकलाह में आई बाढ़ में एक पुल बह गया। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

बादल फटने के बाद कुकलाह में आई बाढ़ में एक पुल बह गया। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

मंडी के करसोग में मंगलवार सुबह बाढ़ आई। सड़कों पर पत्थर-मलबा पड़ा है।

मंडी के करसोग में मंगलवार सुबह बाढ़ आई। सड़कों पर पत्थर-मलबा पड़ा है।

मंडी के करसोग इलाके में बादल फटने के बाद भारी नुकसान हुआ है।

मंडी के करसोग इलाके में बादल फटने के बाद भारी नुकसान हुआ है।

हिमाचल में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

हिमाचल में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

शिमला-करसोग रोड पर मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ है। कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

शिमला-करसोग रोड पर मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ है। कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

मंडी के धर्मपुर के सयाठी गांव में बादल फटा। दो मंजिला इमारत की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है।

मंडी के धर्मपुर के सयाठी गांव में बादल फटा। दो मंजिला इमारत की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है।

मंडी के धर्मपुर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में मलबा घुस गया।

मंडी के धर्मपुर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में मलबा घुस गया।

मंडी में बादल फटने के बाद व्यास और सुकेती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

मंडी में बादल फटने के बाद व्यास और सुकेती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

हिमाचल में तेज बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी भर गया। कई घरों को खाली करवाया गया।

हिमाचल में तेज बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी भर गया। कई घरों को खाली करवाया गया।

मंडी में ब्यास-सुकेती नदी के संगम पर बना पंचवक्त्र महादेव मंदिर में भी पानी घुस गया है।

मंडी में ब्यास-सुकेती नदी के संगम पर बना पंचवक्त्र महादेव मंदिर में भी पानी घुस गया है।

मंडी की सिराज घाटी के बागसियाड़ में लैंडस्लाइड हुई। गांव में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंडी की सिराज घाटी के बागसियाड़ में लैंडस्लाइड हुई। गांव में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मनाली-मंडी फोरलेन पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। मलबा टनल के अंदर तक आ गिरा।

मनाली-मंडी फोरलेन पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। मलबा टनल के अंदर तक आ गिरा।

मनाली-मंडी फोरलेन बंद होने से कई लोग फंस गए हैं। लोग टनल के अंदर रात गुजार रहे हैं।

मनाली-मंडी फोरलेन बंद होने से कई लोग फंस गए हैं। लोग टनल के अंदर रात गुजार रहे हैं।

उत्तराखंड

पौड़ी में पहाड़ धंसा, बद्रीनाथ हाईवे पर जाम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद हैं। बागेश्वर जिले में सरयू नदी उफान पर है। उत्तरकाशी के सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता हुए लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी है।

पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर गुमखाल में पहाड़ टूट गया। हाईवे 24 घंटे से बंद है।

पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर गुमखाल में पहाड़ टूट गया। हाईवे 24 घंटे से बंद है।

उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड और ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।

उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड और ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।

उत्तरकाशी में मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

उत्तरकाशी में मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गोचर बंदखंड के पास लैंडस्लाइड हुई। मलबा सड़क पर आ गया।

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गोचर बंदखंड के पास लैंडस्लाइड हुई। मलबा सड़क पर आ गया।

लैंडस्लाइड के बाद बद्रीनाथ जाने वाली रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

लैंडस्लाइड के बाद बद्रीनाथ जाने वाली रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जमा मलबा हटाते कर्मचारी।

उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जमा मलबा हटाते कर्मचारी।

उत्तरकाशी में एक होटल ढह गया। 29 मजदूर लापता थे। 20 को बचा लिया गया। 2 की मौत हुई है।

उत्तरकाशी में एक होटल ढह गया। 29 मजदूर लापता थे। 20 को बचा लिया गया। 2 की मौत हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन गेम्स से 10 दिन पहले जापान में बाढ़:400 खिलाड़ी-स्टाफ को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया, मेयर बोले- इवेंट पर असर नहीं पड़ेगा

Published

on

नागोया/नई दिल्ली, एजेंसी। एशियन गेम्स की शुरुआत से 10 दिन पहले जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। स्थिति यह बनी की एशियन गेम्स में भाग लेने आए 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

बाढ़ में नागोया शहर की सड़कें और घर डूब गए। मेयर इचिरो हिरोसावा ने दावा किया कि एशियन गेम्स के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। टूर्नामेंट का आयोजन तय समय पर होगा।

नागोया में 19 सितंबर को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होनी है।

नागोया बाढ़ की तस्वीरें…

बाढ़ के पानी में सड़कें डूब गई हैं।

बाढ़ के पानी में सड़कें डूब गई हैं।

बाढ़ में फंसी गाड़ी को धक्का मारते लोग।

बाढ़ में फंसी गाड़ी को धक्का मारते लोग।

नागोया में बाढ़ के पानी में गाडियों के टायर डूब गए।

नागोया में बाढ़ के पानी में गाडियों के टायर डूब गए।

3500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली

बस और मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। करीब 3,500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली। नागोया और इची में एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने हैं।

रिपोर्ट- वेन्यू में कुछ जगह छतों से पानी टपक रहा

जापानी मीडिया में शहर की सड़कों और मेट्रो स्टेशनों में भरे पानी की तस्वीरें दिखाई गईं। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, वेन्यू की कुछ जगहों पर छतों से पानी टपकने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि मेयर हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स के दर्जनों वेन्यू को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

भारत गेम्स में 768 सदस्यीय दल भेज रहा

खेल मंत्रालय ने जापान के आइची और नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ी और 255 सपोर्ट स्टाफ भेजने की जानकारी दी है। सपोर्ट स्टाफ में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम आदि शामिल है।

  • 36 खेलों में उतरेगा भारत: पहले 35 खेलों के 492 एथलीटों को मंजूरी दी गई थी, लेकिन 4 सर्फर्स सहित नए नाम जुड़ने से अब भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा।
  • एथलेटिक्स दल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी: एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ियों की संख्या 73 से बढ़ाकर 79 कर दी गई है। एथलेटिक्स और क्रिकेट को सबसे ज्यादा सपोर्ट स्टाफ दिया गया है।
  • दल के प्रमुख अधिकारी: दल प्रमुख के रूप में सहदेव यादव और मुख्य मेडिकल अधिकारी के रूप में डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 19 सितंबर को रवाना होगी

डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित कर चुका है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। भारतीय टीम 19 सितंबर को सानो के लिए रवाना होगी। इसगे अगले दिन टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।

महिला क्रिकेट टीम पहले पहुंचेगी

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई में एशिया कप खेलने के बाद 13 सितंबर को भारत लौटेगी और 14 सितंबर को नागोया के लिए रवाना होगी।

महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी। उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा। महिलाओं का यह टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा।

गेम्स में ठहरने की व्यवस्थाओं पर भी विवाद था

इससे पहले खबर आई थी कि BCCI और PCB गेम्स के आयोजकों से नाराज है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम से 20 किमी दूर छोटे होटल कमरों में ठहराया गया है, जहां बैग खोलने तक की जगह नहीं है। वहीं ड्रेसिंग रूम पक्के मकान की जगह टेंट में बने हैं और वॉशरूम 500 मीटर दूर है।

इसपर JCA के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने कहा था- ‘हमने क्रिकेट टीम को होटल का विकल्प दिया है। जबकि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप या कंटेनर होटल जैसी सीमित सुविधाएं हैं।’

  • प्लेयर एरिया में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मैदान पर बने ड्रेसिंग रूम भले ही अस्थाई हों, लेकिन इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को पूरा आराम मिले।
  • पिच और आउटफील्ड कम समय में सीमित संसाधनों के बीच तैयार की गई है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में क्रिकेट की सबसे बेहतरीन प्लेइंग सरफेस होगी। श्रीलंकाई क्यूरेटर्स की मदद से यहां टर्फ और हाइब्रिड पिच तैयार की जा रही है।

Continue Reading

देश

बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़:यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड, एमपी में बारिश थमी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। बिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। कोसी, गंडक और घाघरा नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वाराणसी में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। आज वाराणसी और प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड के कारण घरों और दुकानों में दरारें आ गई हैं। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम विभाग, भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

बिहार के भागलपुर के राघोपुर में 10 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में समा गई। SDRF की टीम ने सभी को बचा लिया।

बिहार के भागलपुर के राघोपुर में 10 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में समा गई। SDRF की टीम ने सभी को बचा लिया।

झारखंड में धनबाद के सिजुआ में मंगलवार को जमीन धंस गई। इस घटना में दो बच्चों समेत करीब छह महिलाएं घायल हो गईं।

झारखंड में धनबाद के सिजुआ में मंगलवार को जमीन धंस गई। इस घटना में दो बच्चों समेत करीब छह महिलाएं घायल हो गईं।

बिहार के खगड़िया में बाढ़ के बीच खाने का इंतजाम करते लोग।

बिहार के खगड़िया में बाढ़ के बीच खाने का इंतजाम करते लोग।

उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड से घरों और दुकानों में दरारें आ गई।

उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड से घरों और दुकानों में दरारें आ गई।

उत्तराखंड में चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई।

उत्तराखंड में चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई।

बिहार में बाढ़ से 40 लाख लोग प्रभावित

बिहार में पिछले 5 दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद 14 जिलों में 40.21 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 14 जिलों के 84 प्रखंडों की 514 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर है।

छत्तीसगढ़: दो-तीन दिन में बदल सकता है मौसम

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश की एक्टिविटी कम है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 10 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने के आसार हैं।

पंजाब: 3 जिलों में बारिश के आसार

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। आज पठानकोट, रूपनगर और होशियारपुर को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। इन तीन जिलों में भी कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

हरियाणा: 10 से ज्यादा शहरों में पारा 35°C पार

हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पश्चिमी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 से अधिक प्रमुख शहरों व केंद्रों में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है।

बिहार: 14 जिलों के 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां अभी भी उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों के 62 प्रखंडों की 491 पंचायतों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा के अलावा कोसी, गंडक और घाघरा नदियां भी लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।

मध्य प्रदेश: मानसून का ब्रेक…3 दिन भारी बारिश नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम केंद्र (IMD ) भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी अति भारी या भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है। इसी दिन पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव होगा। जिसका अगले दिन यानी, 12 सितंबर से असर दिखना शुरू होगा।

राजस्थान: 3 दिन बाद बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून के कमजोर होने के कारण तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनेगा, जिसके असर से 12​ सितंबर से पूर्वी जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है

Continue Reading

देश

दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा:CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें, PG ढहने के मामले में अब तक 5 अरेस्ट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे।

वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने PG बिल्डिंग के पास की इमारतों को गिराना शुरू कर दिया है। इन इमारतों में गर्ल्स PG था। लड़कियां PG खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रही हैं। मंगलवार तक 24 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई और 7 अवैध ढांचों को सील किया जा चुका था।

सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में बुधवार तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सत्य निकेतन के पास की बिल्डिंग पर कार्रवाई की तस्वीरें…

6 सितंबर को गिरी बिल्डिंग के पास वाली इमारतों को तोड़ा जा रहा है।

6 सितंबर को गिरी बिल्डिंग के पास वाली इमारतों को तोड़ा जा रहा है।

अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों को तोड़ा गया।

अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों को तोड़ा गया।

इलाके में कई गर्ल्स PG हैं। इनमें रह रहीं स्टूडेंट्स PG खाली करके जा रही हैं।

इलाके में कई गर्ल्स PG हैं। इनमें रह रहीं स्टूडेंट्स PG खाली करके जा रही हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में PG मालिक, संचालक और लेबर कॉन्ट्रैक्टर

दिल्ली पुलिस ने PG हादसे में बुधवार को सुधांशु नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह बिल्डिंग में हॉस्टल डेज नाम से PG चला रहा था। उसका पार्टनर शुभम त्यागी फरार है। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी।

इससे पहले बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे महेश और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार रात हरिराम बंसल, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

आरोपी महेश, PG ऑपरेटर सुधांशु और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी महेश, PG ऑपरेटर सुधांशु और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जस्टिस भव्य खराल ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत मिली। पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि PG चलाने वाली कंपनी की शिकायत पर बेसमेंट में जमा पानी और सीलन की दिक्कत दूर करने के लिए मरम्मत कराई जा रही थी।

बेसमेंट से पानी निकालने के बाद निर्माण कार्य के दौरान पावर ट्रोवेल मशीन भी चलाई जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि मशीन से पैदा हुई कंपन और पहले से कमजोर संरचना के कारण बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

हरिराम बंसल एयरफोर्स के रिटायर्ड सार्जेंट हैं।

हरिराम बंसल एयरफोर्स के रिटायर्ड सार्जेंट हैं।

ठेकेदार बोला- 10 दिन पहले रेनोवेशन के लिए लगाया था

पूछताछ में ठेकेदार सनोज ने बताया कि महेश गुप्ता ने उसे 10 दिन पहले रेनोवेशन के लिए लगाया था। उसे 2800 रुपये रोज मिलते थे। काम बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर लेवल करने का था, जिसके लिए बेसमेंट में करीब 3 ट्रक मलबा भरा गया था।

ग्राउंड फ्लोर पर दुकान की जगह में एक दीवार रुकावट बन रही थी। हादसे वाले दिन जगह बनाने के लिए उस दीवार को हटा दिया गया। दीवार हटते ही कमजोर इमारत लोड नहीं झेल पाई और ढह गई।

गर्ल्स PG की दीवारों में दरारें, छात्राओं ने बनाया वीडियो

हॉस्टल डेज के पड़ोस में बने कनक लता गर्ल्स PG को भी आज गिराया जा रहा है। यह वही गर्ल्स हॉस्टल है, जिसमें रहने वाली छात्राओं ने अपने कमरों की दीवारों और छत में आई दरारों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

यहां रहने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकेंड ईयर की छात्राओं अर्निका और मानसी ने हॉस्टल डेज की बिल्डिंग गिरने से कुछ मिनट पहले अपने कमरे का वीडियो बनाया था। वीडियो में दीवारों और छत पर दरारें दिखाई दे रही हैं। 20 साल की अर्निका वीडियो में कहती हैं, “लगता है गिरने वाली है।”

कनक लता गर्ल्स PG में रहने वाली लड़कियों का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

कनक लता गर्ल्स PG में रहने वाली लड़कियों का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 10 सितंबर को सुनवाई

सत्य निकेतन PG हादसा मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने संकेत दिया कि वे इस मुद्दे को केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि देशभर में जर्जर और अवैध इमारतों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

यह मुद्दा तब उठा, जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरे सीनियर एडवोकेट अजीत सिन्हा ने 6 सितंबर को हुई सत्य निकेतन दुर्घटना का उल्लेख किया। सिन्हा अवैध और असुरक्षित भवनों से जुड़े एक पुराने मामले में अदालत की सहायता कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहले भी देशभर में अवैध इमारतों के खिलाफ दिशा-निर्देश जारी कर चुका है और अब उनके पालन की स्थिति की समीक्षा करना चाहता है। अदालत की टिप्पणी को भवन सुरक्षा के मुद्दे पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सत्य निकेतन से PG खाली कर रहे स्टूडेंट्स

सत्य निकेतन इलाका 1965-70 के बीच झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए बसाया गया था। 1970 के दशक में साउथ कैंपस शुरू होने के बाद यहां छात्रों की संख्या बढ़ी।

सत्य निकेतन इलाका 1965-70 के बीच झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए बसाया गया था। 1970 के दशक में साउथ कैंपस शुरू होने के बाद यहां छात्रों की संख्या बढ़ी।

सत्य निकेतन में करीब 300 मकान हैं। इनमें लगभग 170 मकानों में PG चल रहे हैं। कई मूल आवंटी अपने मकान बेच चुके हैं।

सत्य निकेतन में करीब 300 मकान हैं। इनमें लगभग 170 मकानों में PG चल रहे हैं। कई मूल आवंटी अपने मकान बेच चुके हैं।

अर्बन प्लानिंग एक्सपर्ट जगदीश ममगैन के मुताबिक, दिल्ली की कई पुरानी इमारतें अतिरिक्त मंजिलों का भार सहने लायक नहीं हैं। करीब 75 लाख घरों में सिर्फ 1.75 लाख के पास स्वीकृत बिल्डिंग लेआउट प्लान है।

अर्बन प्लानिंग एक्सपर्ट जगदीश ममगैन के मुताबिक, दिल्ली की कई पुरानी इमारतें अतिरिक्त मंजिलों का भार सहने लायक नहीं हैं। करीब 75 लाख घरों में सिर्फ 1.75 लाख के पास स्वीकृत बिल्डिंग लेआउट प्लान है।

MCD के साउथ जोन के 5 अधिकारी सस्पेंड

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। उनके साथ चार इंजीनियरिंग अधिकारियों को भी विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक सस्पेंड किया गया है।

इसके बाद IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ को MCD के साउथ जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2016 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी सौरभ अभी साउथ वेस्ट जोन के डिप्टी कमिश्नर हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677