Connect with us

छत्तीसगढ़

नक्सलियों की गोली से MP का इंस्पेक्टर शहीद:मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की टीम को लीड कर रहे थे, दो वीरता पदक भी मिल चुके

Published

on

बालाघाट,एजेंसी। बालाघाट में नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद हो गए। उन्हें गोली लगी थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन डीजीपी पंकज श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। डीजीपी ने बताया कि बुधवार को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।

तीनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के बोर तालाब के पास नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। तीनों टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को गोली लग गई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नरसिंहपुर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना, एएसपी संदीप भूरिया समेत पुलिस बल आशीष शर्मा के घर के लिए रवाना हो गया है। एएसपी ने बताया कि अभी शहीद के घर में जानकारी नहीं दी है। सिर्फ उनके भाई को बताया है, जो पार्थिव शरीर लेने बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं।

हॉक फोर्स एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों का सफाया करने में लगी है।

हॉक फोर्स एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों का सफाया करने में लगी है।

जनवरी में होने वाली थी शादी

बताया जा रहा है कि आशीष शर्मा मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में बोहानी गांव के रहने वाले थे। उनका चयन 2016 में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था। इससे पहले वे इंटेलिजेंस में आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। नक्सलियों का एनकाउंटर करने पर पुरस्कार स्वरूप मध्य प्रदेश सरकार ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था। पिछले दो साल में भारत सरकार से उन्हें दो वीरता पदक मिला।

पारिवारिक मित्रों ने बताया कि आशीष शर्मा की शादी तय हो गई थी। दो महीने बाद जनवरी में शादी होनी थी।

एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के जंगलों में नक्सली और हॉक फोर्स में लगातार मुठभेड़ हो रही है।

एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के जंगलों में नक्सली और हॉक फोर्स में लगातार मुठभेड़ हो रही है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आशीष शर्मा को X पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आज मध्य प्रदेश हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों में नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया था। इसमें उन्होंने अभूतपूर्व वीरता और साहस का प्रदर्शन किया।

नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में उनका सर्वोच्च बलिदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्हें पूर्व में कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस, असाधारण बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए दो बार वीरता पदक मिल चुका।

अंतिम संस्कार में सीएम के आने की संभावना

अधिकारियों ने जवाहर नवोदय स्कूल के ग्राउंड में हेलीपैड बनाने के लिए जायजा लिया।

अधिकारियों ने जवाहर नवोदय स्कूल के ग्राउंड में हेलीपैड बनाने के लिए जायजा लिया।

एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि शहीद आशीष शर्मा के शव को गुरुवार सुबह नरसिंहपुर जिले के बोहानी गांव लाया जाएगा। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि अंतिम संस्कार में सीएम के आने की संभावना है। इसके चलते बोहानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के ग्राउंड में हेलीपैड बनाने के लिए कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

शहीद आशीष के भाई को नौकरी देगी सरकार

सतना के नागौद में सीएम मोहन यादव ने कहा कि नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए आशीष शर्मा के छोटे भाई को नौकरी दी जाएगी। हमारी सरकार परिवार को सरकार के नियमों के अनुसार मदद करेगी। सीएम ने साथ ही कहा कि गरीबों के साथ दुर्दांत व्यवहार करने वाले नक्सलियों और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

संसद से पारित एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत कवच : अमर सुल्तानिया

Published

on

जांजगीर-चांपा। भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया ने संसद के दोनों सदनों से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के सपनों, उनके वर्षों के परिश्रम और निष्पक्ष अवसरों की रक्षा के लिए लगातार ठोस एवं प्रभावी निर्णय ले रही है। यह संशोधन उसी दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रमाण है।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं करोड़ों युवाओं की मेहनत, उम्मीदों और भविष्य का आधार होती हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र लीक, नकल माफिया, संगठित परीक्षा अपराध और तकनीक के दुरुपयोग जैसी गतिविधियां न केवल योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय करती हैं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह संशोधन लाया गया है।

उन्होंने कहा कि संशोधन के माध्यम से परीक्षा संबंधी अपराधों के विरुद्ध कानूनी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। प्रश्नपत्र लीक, संगठित नकल, परीक्षा प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप तथा तकनीकी माध्यमों से की जाने वाली अनियमितताओं में शामिल व्यक्तियों और संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का मार्ग और सशक्त होगा। साथ ही परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों, सेवा प्रदाताओं तथा परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों की जवाबदेही भी और अधिक सुनिश्चित होगी, जिससे पूरी व्यवस्था पारदर्शी, उत्तरदायी और विश्वसनीय बनेगी।

सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, डिजिटल पारदर्शिता, रोजगार के अवसरों के विस्तार और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं निष्पक्ष बनाने वाला यह संशोधन भी उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं का विश्वास और मजबूत होगा तथा चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक युवा को उसकी योग्यता, क्षमता और परिश्रम के अनुरूप समान एवं निष्पक्ष अवसर प्राप्त हों। संसद के दोनों सदनों से इस संशोधन विधेयक का पारित होना ईमानदार प्रतिभाओं के संरक्षण, परीक्षा माफिया पर प्रभावी अंकुश तथा देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को और अधिक सुरक्षित बनाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

Continue Reading

कोरबा

काेरबा जिले के शिव भक्‍तों ने बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

Published

on

काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली,  कुसमुण्‍डा, दीपका के शिव भक्‍तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्‍तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्‍ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया । 

जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्‍त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्‍य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्‍यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्‍मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्‍नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्‍याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्‍वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्‍द्र चंद्रा, थानेश्‍वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्‍वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्‍तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्‍वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है । 

प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्‍मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्‍तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है। 

Continue Reading

कोरबा

नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए । 

बैठक में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्‍मक बूथ स्‍तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्‍चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677