Connect with us

छत्तीसगढ़

BJP विधायकों के 2-2 विधानसभा की वोटर लिस्ट में नाम:इनमें कलेक्टर और सरकारी-कर्मचारी भी, कांग्रेस बोली-मूणत-संपत के डबल इपिक नंबर, 18 सीटों पर गड़बड़ी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि BJP विधायकों के नाम 2 विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में हैं। इनमें विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का नाम शामिल है। मूणत का नाम रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर दोनों विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट में है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम भी बसना और रायपुर दक्षिण दोनों की वोटर लिस्ट में शामिल है। संपत अग्रवाल के साथ ही उनके परिवार के लोगों का नाम भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है। चुनाव में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं।

विकास बताया कि दोनों विधायकों के पास डबल EPIC नंबर हैं। उम्र भी अलग-अलग है। कुछ में फोटो नहीं हैं। करीब 18 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने इसके दस्तावेज जारी कर दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और कांग्रेस नेता गिरीश दुबे मौजूद थे।

विधायक राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर दोनों क्षेत्रों में है।

विधायक राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर दोनों क्षेत्रों में है।

राजेश मूणत के नाम पर 2 इपिक नंबर, उम्र भी अलग-अलग

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने बताया कि राजेश मूणत के नाम पर दो EPIC नंबर हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद वार्ड की वोटर लिस्ट में EPIC नंबर NHU2317188 है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा वार्ड की वोटर लिस्ट में GDH0373019 है। दोनों वोटर आईडी में उम्र भी अलग-अलग है।

बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम बसना और रायपुर दक्षिण दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल है।

बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम बसना और रायपुर दक्षिण दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल है।

संपत अग्रवाल और उनके परिवार के लोगों का डबल-डबल इपिक नंबर

कांग्रेस ने बताया कि बसना से भाजपा विधायक संपत अग्रवाल का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों में है। उम्र भी अलग-अलग है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भक्तमाता कर्मा वार्ड की मतदाता सूची के अनुसार, EPIC नंबर SLT1550227 है, जबकि बसना विधानसभा क्षेत्र के डॉ. अंबेडकर वार्ड की मतदाता सूची में EPIC नंबर WNI0236323 है।

5 विधानसभाओं में 5 हजार से भी कम वोटों से जीते,

कांग्रेस ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच महज 4 प्रतिशत वोट का अंतर रहा है। 90 में से करीब 5 सीटों पर भाजपा 5000 से भी कम वोटों से जीती। इनमें कांकेर में 16 वोट, अंबिकापुर 94 वोट, पत्थलगांव 255 वोट, पाली-तनाखार 714 वोट और भरतपुर-सोनहत में 4919 वोटों से जीते। 15 हजार से कम वोटों से जीत की अंतर वाली 18 सीटें हैं। हमें वहां गड़बड़ी की आशंका है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी।

निर्वाचन शून्य करने की मांग

छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं। रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव आयोग पहुंचकर मूणत और संपत की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि कोरबा में स्थानांतरित कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारों का नाम अब भी लिस्ट में है।

रायपुर और राजनांदगांव में एक ही नाम और पते वाले मतदाता अलग-अलग वार्डों में, महासमुंद-बालोद में बाहर से लाकर फर्जी मतदाता बनाए गए। बिलासपुर-रायपुर में मृत व्यक्तियों के नाम हटाए बिना मतदान कराया गया।

7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है।

मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending