Connect with us

कोरबा

नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

Published

on

ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ
कोरबा, 19 सितंबर 2026। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढाली में नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली में लोगों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए संकल्प एवं शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुढाली के सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम, परिवीक्षा अधिकारी मुकेश कुमार दिवाकर, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती जया मेहर, प्रधान पाठक टेक राम यादव, प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश डडसेना, पवन राजवांडे एवं सहायक वर्ग-3 दीपक मार्काे सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान: बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई

Published

on

कोरबा। आगामी गणेश पूजा एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों, वारंटियों, अवैध शराब एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18 सितंबर 2026 को कोरबा अनुविभाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

कतता दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी पर Arms Act के तहत कार्रवाई

थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर द्वारा कतता दिखाकर सरमंगला क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई 40 लीटर शराब जब्त

इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू साहू, निवासी वायनली डुग्गू के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान में वारंटियों एवं अन्य आरोपियों पर कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में—
07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
06 स्थायी वारंट में कार्रवाई की गई।
10 आरोपियों को अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया।
02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण अनुविभाग क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध शराब का परिवहन/विक्रय करने, हथियार का प्रदर्शन करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों से अपील है कि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

Published

on

हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’

कोरबा, 19 सितम्बर 2026। राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में  मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा  का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति संकल्प की भावना को सुदृढ़ करना है। जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जागरूकता गतिविधियां तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

आयोजित गतिविधियों के तहत 18 सितम्बर 2026 को जिले के 2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 1,07,645 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2026 को कुल 2034 स्कूलों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 27,278 विद्यार्थी शामिल हुए।  

19 सितम्बर को  2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में 9,847 पालकों ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय से निरंतर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान:सौर सुजला योजना से खेतों तक पहुंचा सिंचाई का भरोसा

Published

on

बिजली की समस्या से राहत, सोलर पंप से खेती को मिला नया सहारा
सौर सुजला योजना से सिंचाई सुविधा मजबूत, रबी फसल लेने की राह हुई आसान’- संतोष सिंह
कोरबा 19 सितम्बर  2026। कभी बारिश के भरोसे खेती करने वाले किसानों के लिए खेत तक पानी पहुंचना बड़ी चुनौती थी। बिजली की समस्या, कम वोल्टेज और सिंचाई के सीमित साधनों के कारण बारिश के बाद खेतों में दूसरी फसल लेना भी आसान नहीं था। सौर सुजला योजना ने ऐसे किसानों को सिंचाई का सुविधाजनक और वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराया है। खेतों में स्थापित सोलर पंप से किसान दिन के समय सौर ऊर्जा का उपयोग कर सिंचाई कर पा रहे हैं, जिससे खेती की संभावनाओं का विस्तार हुआ है और वर्षभर कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सुविधा मिल रही है।

जिले के कोरबा विकासखण्ड के ग्राम  औराकछार निवासी कृषक संतोष सिंह ने क्रेडा विभाग की सौर सुजला योजना का लाभ लेकर अपने खेत में 3 एचपी का सोलर सिंचाई पंप स्थापित कराया।
योजना का लाभ मिलने से पहले संतोष सिंह को खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता था। बिजली की उपलब्धता और वोल्टेज की समस्या के कारण फसलों को समय पर पानी देना कठिन होता था। बारिश के बाद सिंचाई की सुविधा सीमित होने से अतिरिक्त फसल लेने की संभावनाएं भी कम रहती थीं। ऐसे में सौर सुजला योजना के माध्यम से सोलर पंप की सुविधा मिलने से उनके लिए खेती को आगे बढ़ाने का रास्ता आसान हुआ।
अब सोलर पंप की मदद से वे दिन के समय उपलब्ध सौर ऊर्जा का उपयोग कर अपने खेतों में सुविधानुसार सिंचाई कर पा रहे हैं। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से बारिश के बाद भी खेती जारी रखने और रबी मौसम में भी फसल लेने का अवसर मिल रहा है। खेत में समय पर पानी उपलब्ध होने से फसलों की देखभाल आसान हुई है और एक से अधिक फसल लेने की दिशा में भी उन्हें सुविधा मिली है। इससे कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए फसल विविधता बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
संतोष सिंह बताते हैं कि सोलर पंप लगने के बाद सिंचाई की समस्या काफी कम हुई है। अब बिजली की उपलब्धता पर निर्भरता घटने से वे अपनी खेती की योजना बेहतर तरीके से बना पा रहे हैं। सिंचाई की सुविधा ने उनके खेती-किसानी के काम को अधिक सहज बनाया है और रबी सहित अन्य फसल लेने का भरोसा बढ़ाया है।
सौर सुजला योजना के माध्यम से उपलब्ध सोलर सिंचाई पंप किसानों को बारिश आधारित खेती से आगे बढ़कर दोहरी फसल, रबी फसल और विविध कृषि गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रहे हैं। ग्राम औराकछार के किसान संतोष सिंह का अनुभव बताता है कि खेत तक भरोसेमंद सिंचाई सुविधा पहुंचने से खेती को विस्तार देने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में नए अवसर तैयार हो रहे हैं।  श्री सिंह ने योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित जिला प्रशासन एवं क्रेडा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि सोलर सिंचाई पंप जैसी सुविधा किसानों के लिए खेती को अधिक सहज बनाने के साथ वर्षभर कृषि गतिविधियों को जारी रखने में उपयोगी साबित हो रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677