Connect with us

कोरबा

जिला कांग्रेस शहर की नई कार्यकारणी:10 महामंत्री बनाए गए, 06 उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष

Published

on

कोरबा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिसमें विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध एवं पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान को उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। वहीं रमेश जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहु, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री बनाये गए हैं। डॉ.एल पी साहु, रतन लाल यादव, सुरेश पटेल (भिलाई खुर्द) डॉ.डी आर नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ।
अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा एवं दिनेश कैवर्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी का और विस्तार किया जावेगा। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी का गठन होगा। जिसमें सभी सक्रीय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासनिक) मलकीत सिंह गैदु ने पत्र प्रेषित कर बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश से प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी में संगठनात्मक ढांचा को शीघ्र ही पूरा करना होगा । जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है। कोरबा शहर कांग्रेस कमे्टी के लिए विजय केशरवानी प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं ग्रामीण कांग्रेस के लिए डॉ. विनय जायसवाल प्रभारी नियुक्त हुए हैं। प्रभारी शुक्रवार तक अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा करेंगे और ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे ।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री द्वारा जारी किये गए पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड के अध्यक्षगणों सहित प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना है।
वर्तमान में कोरबा विधानसभा में 299 बूथ संख्या है जो कि पिछले 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के समय 244 बूथ संख्या थे। इस प्रकार कोरबा लोकसभा में 55 बूथ, वहीं कटघोरा में 30, पाली तानाखार में 23 एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथ संख्या बढ़े हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, आने वाले समय में शीघ्र ही सबको जिम्मेदारी मिलेगी।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल एवं शिवाय हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

Published

on

रक्त जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजन एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में प्रात: 10.00 बजे से

कोरबा। छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी कोरबा जिले में अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रात: 10.00 से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में वृहद स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन, शिवाय हास्पिटल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी पीडिजी पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने का प्रयास विद्यालय एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से करना हमारा प्रयास रहता है। इस रचनात्मक कार्य में कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल शिवाय हास्पिटल प्रबंधन ने खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वास्थ्य शिविर में अपनी टीम भेजने की अनुमति प्रदान की और 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर लगाने का फैसला किया गया।
क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील

पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। लॉयन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिलता है और शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य धन के प्रति जागरूक भी होने लगे हैं। क्षेत्र में शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

Published

on

कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।

कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही

कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677