कोरबा। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह 2025 अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्धारित 6 थीम के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधि हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रो में पोषण के साथ-साथ सीखने के केन्द्र के रूप मे दर्शाने हेतु पोस्टर, स्लोगन, बैनर इत्यादि के माध्यम से “पोषण भी पढाई भी” के लिये विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमे´ स्थानीयता को बढावा देने के लिये स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी खिलौना का निर्माण, स्थानीय व्यंजनो का प्रचार-प्रसार, बच्चो के लिये पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता पर चित्रकला एवं कटपुतली नाच का आयोजन, मोटापा के रोकथाम हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रो´ में बच्चों, किशोरो एवं व्यस्को के लिए बीएमआई स्क्रीनिंग एवं विकास मापन शिविर, मोटापा से बचने हेतु चीनी और तेल की खपत में कमी पर जागरूकता शिविर, सुपोषण चौपाल का आयोजन, थीम मेन स्ट्रीमिंग के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं – स्वस्थ भोजन का महत्व विषय पर भाषण, पोषण पर पिताओं के नेतृत्व में सामुदायिक पोषण प्रतिज्ञा का वाचन इत्यादि, थीम Convergent Action and digitization अंतर्गत AAPAR ID व ABHA ID निर्माण हेतु शिविर, गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हिमोग्लोबिन के स्तर की सही जानकारी पोषण ट्रैकर एप में सही इंद्राज किया जाना सुनिश्चित किया गया। विभिन्न विभाग-स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, डाक विभाग इत्यादि के साथ समन्वय कर गतिविधियां का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरीडीह-02 उरगा का आकास्मिक निरीक्षण किया गया जहाँ पालकों को पोषण माह 2025 के विषय में अवगत कराते हुए उन्हे स्थानीय उत्पाद, स्वदेशी खिलौना निर्माण, स्थानीय व्यंजन हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्वच्छता के साथ स्वस्थ वातावरण बनायें रखने हेतु अपने आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया। किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दिनों में सेनेटरी पैड का प्रयोग करने व उसके उपयोग पश्चात् उचित तरीके से डिस्पोज करने हेतु जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों में विविध प्रतियोगिताओं – चित्रकला, नृत्य एवं अन्य का आयोजन कर उन्हे पुरुस्कृत भी किया गया। साथ ही उपस्थित पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता को विभिन्न गतिविधि की सही एंट्री जन आंदोलन डैशबोर्ड पर करने हेतु निर्देशित किया गया।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।