कोरबा
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ ग्रहण कल
कोरबा। पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ समारोह 12 जुलाई को होटल कावेरी डीडीएम रोड कोरबा के सभागार में संध्या 6.00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी के नवनिर्वाचित प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गेस्ट ऑफ आनर के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रामसिंह अग्रवाल, शपथ अधिकारी के रूप में रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल काऊंसिल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित रहेंगे। क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं सचिव लायन दर्शन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सदस्यों की शत प्रतिशत उपस्थिति की अपील की है।
2026-27 के लिए दर्शन अग्रवाल अध्यक्ष, सचिव सुरेन्द्र कुमार डनसेना

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी में लायन दर्शन अग्रवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना सचिव, लायन शोमा सोनी कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए हैं। प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सहसचिव लायन अतुल साहू, टेलट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधू पाल, पीआरओ लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रहेगे। साथ ही क्लब संचालक सदस्य के रूप में लायन नूतन राजवाड़े, लायन विकास अग्रवाल, लायन प्रीति अग्रवाल, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल रहेगें। क्लब मार्गदर्शक के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल अपनी सेवायें क्लब को देगें।

कोरबा
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा। आज दिनांक 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अशोका बाई कंवर (अध्यक्ष-जनपद पंचायत करतला) के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरिता बाई कंवर (सरपंच-ग्राम पंचायत दमखांचा), विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबू अग्रवाल, सचिव श्रीमती आरती अग्रवाल थी। कार्यक्रम का आयोजन पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियो का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् अतिथियो ने माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियो एवं शिक्षको, गणमान्य नागरिको, छात्रो द्वारा विद्यालय परिसर एवं विद्यालय मार्ग में 500 फलदार एवं छायादार पौधे लगाये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अशोका बाई कंवर (अध्यक्ष-जनपद पंचायत करतला) ने क्लब एवं स्कूल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं विकास से ही समाज एवं क्षेत्र का विकास संभव है। हमे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता बाई कंवर (सरपंच-ग्राम पंचायत दमखांचा) ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिवर्ष वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार होता है। उद्बोधन पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल जी के द्वारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उक्त कार्यक्रम में लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।


कोरबा
कोरबा में हथियारबंद युवकों का हमला:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवती समेत कई घायल, CCTV फुटेज से पहचान जारी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी क्षेत्र की पंप हाउस कॉलोनी में शुक्रवार रात (11 जुलाई) पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के दो गुटों के बीच हुए विवाद में 50 से अधिक युवक लाठी-डंडों और हथियारों के साथ कॉलोनी में घुस गए।
हमले में एक युवती समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोनों गुटों के बीच विवाद कुछ समय पहले स्कूल के पास शुरू हुआ था।

50 से 60 की संख्या में आए युवकों ने अचानक हमला कर दिया।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
आरोप है कि कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई थी। इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।

रंजिश के चलते दोनों पक्षों में पहले भी झड़पें हो चुकी थीं।
50 से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट
शुक्रवार रात 15 ब्लॉक की ओर से बड़ी संख्या में युवक पंप हाउस कॉलोनी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी युवक हथियारों से लैस थे। उन्होंने हरीश राव के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया।
युवती समेत कई लोग घायल
घायल हरीश राव ने बताया कि 50 से 60 युवकों ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश के बावजूद हमलावरों ने उन्हें घेरकर पीटा। घटना में घर में मौजूद एक महिला, एक युवती और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में युवकों को गाड़ियों पर हमला करते और उत्पात मचाते हुए देखा जा सकता है।
CCTV में कैद हुई वारदात
घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हमलावरों को कॉलोनी में उत्पात मचाते और गाड़ियों में तोड़फोड़ करते देखा गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा
कोरबा में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत:4 घायल, एक की हालत गंभीर, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच
कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर में शुक्रवार (10 जुलाई) देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर मलबा बिखर गया।
जानकारी के अनुसार, एमपी नगर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और डायल-112 को सूचना दी।

चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
पुलिस के मुताबिक पहली कार में प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई।
दूसरी कार में पति-पत्नी आशीष अग्रवाल और काजल अग्रवाल सवार थे। हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने जब्त किए वाहन
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
