Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ शासन की किसान-केन्द्रित नीतियों से धान खरीदी व्यवस्था हुई सुदृढ़

Published

on

खेती को मिला भरोसा, किसान हुए निश्चिंत बिना परेशानी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वास
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को न केवल देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया है, बल्कि धान उपार्जन की ऐसी भरोसेमंद, पारदर्शी और किसान-केन्द्रित व्यवस्था विकसित की है, जो खेती को सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ती है। सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित यह व्यवस्था किसानों को पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक हर चरण में सुविधा, सुरक्षा और संतोष का अनुभव करा रही है। शासन की प्रभावी नीतियों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से कृषकों के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक और भविष्य के प्रति आशा स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है।
कोरबा जिले के ग्राम भैंसमा निवासी कृषक कृपा राम यादव, पिता रामलाल यादव ने शासन की व्यवस्थाओं एवं सभी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस वर्ष सहकारी समिति भैंसमा में लगभग 50 क्विंटल 40 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लेकर आए हैं। उनके पास लगभग तीन एकड़ भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने इसी मात्रा में धान विक्रय किया था और उस समय भी उन्हें शासन की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला।
श्री यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, जिससे उन्होंने खेती को और उन्नत बनाने के लिए रिपर मशीन क्रय की, इससे खेती की लागत में कमी आई और कार्य में सुविधा बढ़ी। किसान श्री यादव ने सहकारी समिति भैंसमा में उपलब्ध व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि समिति में पंजीयन, तौल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी है। समय पर तौल और शीघ्र भुगतान होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास शासन की व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में लिए गए निर्णयों तथा लाभकारी योजनाओं से खेती अब लाभ का साधन बन रही है और किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

काेरबा जिले के शिव भक्‍तों ने बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

Published

on

काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली,  कुसमुण्‍डा, दीपका के शिव भक्‍तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्‍तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्‍ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया । 

जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्‍त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्‍य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्‍यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्‍मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्‍नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्‍याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्‍वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्‍द्र चंद्रा, थानेश्‍वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्‍वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्‍तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्‍वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है । 

प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्‍मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्‍तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है। 

Continue Reading

कोरबा

नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए । 

बैठक में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्‍मक बूथ स्‍तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्‍चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया । 

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन महीना की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है। 

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677