Connect with us

कोरबा

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का हुआ शुभारंभ

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

कोरबा। ऐतिहासिक नगरी पाली में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। हजारों श्रदालुओं की उपस्थिति में शाम लगभग 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव ने समां बांध दिया। पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर और  सरोवर के चारो ओर दीपों की जगमगाती रोशनी और शांत माहौल में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत का मेल दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान गंगा आरती, धूप आरती के साथ धार्मिक माहौल दिखाई दिया। मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने पाली के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना भी किया और सभी के सुख समृद्धि की कामना की।


  इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा,पार्षद नरेन्द्र देवांगन अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

Published

on

राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व : सीएमडी हरीश दुहन

पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने साझा किए अपने अनुभव, भावी प्रगति पर हुआ विचार-विमर्श

सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए प्रदान किए गए 13 पुरस्कार

बिलासपुर/कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार, 25 नवंबर 2026 को बिलासपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने शिरकत की तथा एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा में हमारे पूर्व नेतृत्व एवं कोयला कर्मवीरों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देना है। उन्होंने टीम एसईसीएल की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कंपनी के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने तथा एसईसीएल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एम.एन. झा, एम.के. थापर, एम.पी. दीक्षित, ए.के. सिंह, ओम प्रकाश, बी.आर. रेड्डी, प्रेम सागर मिश्रा, पूर्व निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) एवं एनसीएल के पूर्व सीएमडी पी.के. सिन्हा, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (वित्त) ए.के. कोमावार, पूर्व निदेशक (कार्मिक) अनिल कुमार सिंह, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) आर.पी. ठाकुर, पूर्व निदेशक (वित्त) श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) मनोज प्रसाद एवं पूर्व निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन उपस्थित रहे।

इसके पूर्व मुख्यालय परिसर में सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशक मंडल एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहीद स्मारक, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा एवं श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात ऑडिटोरियम परिसर में ध्वजारोहण, कॉर्पोरेट गीत एवं आकाश में गुब्बारों के विमोचन के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति तथा सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘ज्ञान साझा सत्र’ रहा, जिसमें एसईसीएल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने अपने दीर्घकालीन अनुभवों, संस्थान से जुड़ी स्मृतियों एवं नेतृत्व यात्रा को साझा किया। इस दौरान कंपनी की विकास यात्रा, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। खुले संवाद सत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व नेतृत्व के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का अवसर मिला।

इसके पश्चात सायंकाल वसंत विहार खेल मैदान में ‘सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट’* का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, विभागों एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए कुल 13 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें स्वच्छता पखवाड़ा 2026, विशेष अभियान 6.0, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष, व्यक्तिगत उत्कृष्टता एवं विशेष योगदान पुरस्कार प्रमुख रहे। साथ ही सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धा महिला मंडल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

धूमधाम से मनाई गई संत सुदर्शन जी की जयंती

Published

on

डोमार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर किया नमन, सामाजिक एकता, भाईचारे और समाज के उत्थान का लिया संकल्प

कोरबा। संत सुदर्शन डोमार समाज कल्याण समिति द्वारा 24 नवंबर को संत सुदर्शन जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने एकत्रित होकर संत सुदर्शन जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।

जयंती कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, भाईचारा, आपसी सद्भाव और संगठन की मजबूती को लेकर विशेष संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज के महापुरुषों और संतों के विचार हमें सही दिशा दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शिक्षा, जागरूकता, समानता और सामाजिक विकास को आगे लग जा सकता है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष छबिलाल बाल्मिकी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार बक्सेल, कोषाध्यक्ष रामकिशीर मांझरे, सचिव कुंजीलाल चुंदटेल, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र हथठेल, जिला महामंत्री बब्बू मांझरे, उप कोषाध्यक्ष बबलू सह सचिव राजन मालिक चौधरी अशोक मल्लिक, सहित संतोष हथठेल, संतोष केन,सोनू केन, जोगीलाल, दिनेश हथठेल, गोपाल चुंदटेल, चुन्नीलाल अरखेल, राम मनोहर सखटेल, केशव जी, जोगीलाल कलसे, महेश चुंदटेल, विनोद कलसे एवं तुलसी राने सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने समाज को संगठित रखने, नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की।

संत सुदर्शन जी की जयंती के इस आयोजन ने समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित होने और आपसी एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के विकास और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अ मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियों के लिए तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण 28 नवंबर से

Published

on

कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित युवक-युवतियाँ कराएं पंजीयन, आवास एवं भोजन की रहेगी व्यवस्था

कोरबा, 25 नवंबर 2026। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक-युवतियों के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में होने वाले इस प्रशिक्षण में 100 युवक-युवतियों को वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से राशि की गणना, आर्थिक लेन-देन, आय-व्यय का लेखा-जोखा, बचत, निवेश और उचित स्रोत से ऋण लेने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
पहाड़ी कोरवा समुदाय के अनेक परिवार लघु वनोपज, कृषि उपज एवं अन्य वन उत्पाद स्थानीय व्यापारियों, लैम्प्स, सोसायटी और मंडियों में बेचकर आय अर्जित करते हैं। समुदाय के सदस्य शासकीय संस्थानों में भी कार्यरत हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें अपनी कमाई का हिसाब रखने, बचत की योजना बनाने और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने में सक्षम बनाना है।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल तथा आने-जाने के लिए वाहन किराये की व्यवस्था की गई है। कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियाँ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कार्यालयीन स्टाफ के मोबाइल नंबर 9589656658 या 7999021609 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677