Connect with us

खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में लौटे पंत:प्रसिद्ध की जगह आकाशदीप को मौका, 2 टेस्ट की सीरीज 14 नवंबर से

Published

on

मुंबई,एजेंसी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की 3 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। बुधवार शाम को BCCI ने टीम रिलीज की, पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीसन की जगह चुना गया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी बाहर किया गया, उनकी जगह आकाशदीप को मौका मिला।

इंग्लैंड में चोटिल हो गए थे पंत

ऋषभ पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की होम टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत के पैर में फ्रैक्चर था। पंत ने 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में भारत-ए की कप्तानी करते हुए मैदान पर वापसी की। वे पहली पारी में तो 17 रन ही बना सके, लेकिन दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इंग्लैंड सीरीज के दौरान ऋषभ पंत के पैर की 2 उंगलियों में चोट लगी थी।

इंग्लैंड सीरीज के दौरान ऋषभ पंत के पैर की 2 उंगलियों में चोट लगी थी।

पंत के नाम 8 टेस्ट शतक

ऋषभ पंत भारत के लिए 47 टेस्ट में 44.50 की औसत से 3427 रन बना चुके हैं। उनके नाम 8 शतक और 18 फिफ्टी भी शामिल हैं। वे टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 31 वनडे और 76 वनडे भी खेले हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

भारत में टेस्ट सीरीज जीत चुका है साउथ अफ्रीका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका भारत में टेस्ट सीरीज जीत चुका है। टीम ने साल 2000 में 2 टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीती थी। 2008 और 2010 में साउथ अफ्रीका ने भारत में सीरीज ड्रॉ भी कराई है। दोनों टीमें 2019 में आखिरी बार भारत में भिड़ी थीं, तब विराट कोहली की कप्तानी में भारत को 3-0 से जीत मिली थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। भारत 7 मैचों में 4 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ से 61.90% लेकर तीसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार से 50% पॉइंट्स लेकर पांचवें नंबर पर है। घरेलू मैदान पर यह भारत की इस WTC साइकिल में दूसरी ही सीरीज है। टीम वेस्टइंडीज को 2-0 से पहली सीरीज हरा चुकी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान गिल, कोच गौतम गंभीर और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान गिल, कोच गौतम गंभीर और कुलदीप यादव।

गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट मैच होगा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब गुवाहाटी में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहली बार लंच से पहले टी सेशन होगा। टेस्ट में आमतौर पर लंच के बाद टी सेशन होता है।

तिलक वर्मा को इंडिया-ए का कप्तान बनाया

भारतीय सिलेक्टर्स ने टेस्ट के अलावा साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी किया है। इस टीम की कमान तिलक वर्मा को दी गई। जबकि, ऋतुराज गायकवाड उप कप्तान बनाए गए। इस सीरीज के सभी मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे।

इंडिया-ए वनडे टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, विपराज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और प्रभसिमरन सिंह।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अंतरविद्यालयीन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी का शानदार प्रदर्शन

Published

on

दो स्वर्ण एवं पाँच रजत सहित कुल सात पदक जीतकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
कोरबा। अंतरविद्यालयीन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, कोरबा में एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल, मड़वारानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं पाँच रजत सहित कुल सात पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में दीपेश यादव एवं देव बरेठ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि अभिनव वैष्णव, धनराज पटेल, आयुष खांडेय, नितिश सिंह तंवर एवं विवेक दास महंत ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर अभ्यास करते हुए उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने तथा विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र अनंत ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने पदक विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल, मड़वारानी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Continue Reading

खेल

बस हार ही गए थे, तिलक-नीतीश ने जिता दिया:40 मिनट, 30 बॉल और 69 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त

Published

on

क्राइस्टचर्च, एजेंसी। भाई बच गए। लोग या तो टीवी-मोबाइल बंद कर चुके थे या बस सिर झुकाए देखे जा रहे थे। कुछ बचा ही नहीं था। 31 बॉल में 69 रन बनाने थे। 6 विकेट गिर गए थे। क्या ही होता।

लेकिन तिलक और नीतीश मैदान पर थे। बस इन्हीं दोनों को लग रहा होगा कि चलो कुछ तूफानी करते हैं। और फिर अगले 40 मिनट क्रीज पर रहे, 30 बॉल में 69 रन बना डाले। बस एक बॉल बची थी मैच की और दौड़कर दो रन ले लिए। नीतीश ने आधी पिच से ही भींची हुई बाईं मुट्‌ठी ऊपर कर बता दिया कि जीत गए हम।

सामने न्यूजीलैंड की टीम थी। फील्ड क्राइस्टचर्च का था। लक्ष्य 181 रन का था। भारतीय टीम 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। तिलक और नीतीश ने यहीं से मोर्चा संभाला। तिलक ने 26 गेंदों में 51 और नीतीश ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। बढ़त 2-0 की हो गई है। कुल 5 टी-20 होने हैं।

आखिरी ओवर में जीता भारत

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए। जैकब डफी के 20वें ओवर में तिलक वर्मा ने चौका लगाया और 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रन लेकर भारत को जीत दिलाई। जैकब डफी की पांचवीं गेंद वाइड रही, जिसके बाद भारत को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

Continue Reading

खेल

UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026, टीम मुकाबले में रायपुर  ने 6 एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीते 

Published

on

यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर  (UNDER-15) के  मुकाबले अंतिम चरण में              रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026”  में  में कल टीम वर्ग (सीनियर पुरूष एवं महिला/यूथ-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवम बालिका) संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी ।

   प्रतियोगिता में कल खेले गए टीम मुकाबले में कुल 12 टीम वर्गों में से रायपुर ने 6 खिताब जीता एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीता | प्रतियोगिता में कल खेले गये टीम वर्गों के अन्य सभी फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-

 यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग :

          विजेता-   रायपुर                   उपविजेता- बिलासपुर  3-0   

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग :

विजेता-   रायपुर                   उपविजेता- बिलासपुर  3-1  

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका वर्ग :

   विजेता-    रायपुर                  उपविजेता-  बिलासपुर  3-0 

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग :

विजेता-  बिलासपुर               

उपविजेता-   रायपुर 3-0 

              प्रतियोगिता में आज  यूथ UNDER-19 (यूथ)

 बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा  यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए सेमीफायनल मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-   

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:-   सेमीफायनल –  दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3-1 तथा आर्यन सिंह  (रायपुर) ने  रेयांश पाहवा (बिलासपुर) को 3 -0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।     

यूथ UNDER- 19 (यूथ) बालिका वर्ग:-   सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा 

 वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।       
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:-  सेमीफायनल –  

दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने राजदीप गांगुली (बिलासपुर) को 3-0 तथा कवीश काला (रायपुर) ने विवान बैसवाड़े (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।       

यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:-   सेमीफायनल –  समाया पांडे (रायपुर) ने  वेदी कछवाहा (रायपुर) को 3-1 तथा लावण्या पांडे  (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।    

             प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता, पी.एन. मजूमदार हैं ।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677