Connect with us

कोरबा

प्रदीप मिश्रा कोरबा में 12 से 18 जुलाई तक कोरबा में सुनाएंगे शिव महापुराण कथा

Published

on

कोरबा । माँ सर्वमंगला की पावन धरा कोरबा में सावन के पवित्र माह में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक सर्वमंगला मंदिर से कनकी जाने वाली नहर मार्ग पर खैरभावना कनबेरी मैदान में विश्व विख्यात कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारवृंद से श्री शिव महापुराण की अमृत वर्षा होगी। इस भव्य आयोजन में पं. प्रदीप मिश्रा जी 11 जुलाई को कोरबा आयेंगे एवं सात दिवसीय ज्ञान गंगा प्रवाहित कर सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से सायं 04 बजे तक किया जायेगा ।
इस धार्मिक आयोजन के लिए प्रथम बैठक माँ सर्वमंगला मंदिर में रखी गई जिसमें शिव भक्त कथा प्रेमी बंधु एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा कर कथा के आयोजन की सहमति हुई। इसी दौरान कथा के आयोजन हेतु कोरबा से सिहोर के लिए कुल 14 भक्तों का समूह प्रस्थान किया और पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा आशीर्वाद प्राप्त कर कथा की तिथि निर्धारित की गई। श्री शिव महापुराण कथा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु एक पंजीकृत समिति का गठन किया गया जिसका नाम सर्वसहमति से श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा रखा गया एवं श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा के आय-व्यय का लेखा-जोखा में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए बैंक में खाता खोला गया है।
भारतीय जीवन दशर्न में अलगाववाद, भेदभाव, अस्पृश्यता को कभी स्थान नहीं मिला लेकिन विदेशी आतताईयों के ढ़ाई हजार वर्षो में संघर्षो के दौर में एक समय ऐसा भी आया जब तलवार के बल पर धर्मांतरण के लिए भारतीय जन को विवश किया गया, जो धर्म पर अडिग रहे उनको मौत के घाट उतारा गया, जो धर्म से विचलित हुए उनका धर्म परिवर्तन किया गया। बहुत सारे लोग ऐसे थे जो अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया, उनका धर्म भंग करने के लिए उन्हे मैला उठाने का काम कराया गया। इसी के साथ भारत में ऊच-नीच, जाति-भेद एवं अस्पृश्यता का भाव पैदा हुआ और अपने प्रिय जनता को वोट बैंक के नाम पर ऊंच-नीच की श्रेणी में रखकर उन्हें पिछड़ा ही रखा गया। आज वर्तमान में सनातनी अपने मार्ग से भटक कर अपनी संस्कृति-पूजापाठ को भूल कर धर्मांतरण का रास्ता अपना रहे हैं। समाज के इस धर्मांतरण रूपी कोढ़ को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है। इस बुराई से बचने के लिए लोगो को धर्म के प्रति आस्था जागृत करने धार्मिक आयोजनो के माध्यम से अपने देवी-देवताओं की पूजा-पद्धति से जोड़ने का प्रयास करना है ।
श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कोरबा में विश्वस्तर का यह श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन पं. श्री प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर वाले) के मुखारवृंद से सम्पन्न होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सनातनियो को एक मंच में लाना प्रमुख उद्देश्य है।
श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था
श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में विभिन्न जिले, विभिन्न प्रांतो से आने वाले शिव भक्तों के लिए 300 मी. 3 700 मी. तथा आवश्यकतानुसार पंडाल की व्यवस्था की जायेगी। शिव भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा जिसमें नि:शुल्क ईलाज एवं नि:शुल्क दवाईयों की व्यवस्था होगी।
कनबेरी में होगा भव्य आयोजन
सिहोर वाले महाराज पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में आने वाले सभी शिव भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल का चयन करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इस चिनौती को स्वीकार श्री महाकाल भक्त मण्डल कोरबा के सदस्य और ग्रामीणों के सहयोग से माँ सर्वमंगला मंदिर से कनकीधाम रोड पर खैरभावना-कनबेरी के मैदान को चयन किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्र के एस.डी. एम. महोदय एवं थाना प्रभारी द्वारा स्थल का निरक्षण कर स्वीकृति प्रदान की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677