Connect with us

कोरबा

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बोले- समाज को नए भवन की जरूरत है, पूरा करेंगे

Published

on

कोरबा। अग्रवाल सभा की नवीन कार्यकारिणी 2026-28 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दर्री रोड कोरबा स्थित अग्रसेन कन्या कॉलेज परिसर में हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि एनआर ग्रुप रायगढ़ के संजय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके पूर्व सभी ने महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलित किया।

पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा िक पहले की तरह आगे भी काम जारी रहे। संजय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष गोयल, कोषाध्यक्ष महावीर केडिया, मनोनीत सचिव शिव कुमार अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई। पदभार लेने के बाद बजरंग अग्रवाल ने कहा पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा। अग्रवाल समाज को नए भवन की जरूरत है। इसे सभी के सहयोग से पूरा करेंगे। संजय अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा आगे रहा है। महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपए का चलन शुरू किया। यह समाज को जोड़ने की भावना थी। समाज शिक्षा, गौ-सेवा, चिकित्सा और अन्य सामाजिक कार्यों में अग्रणी है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष खेतान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। अग्रवाल सभा ने मुख्य चुनाव अधिकारी, चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यकारिणी में कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्यानंद अग्रवाल शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संतोष अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, राजेन्द्र चिड़ीपाल, पवन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम सेवक अग्रवाल संभालेंगे। निदेशक जुगल किशोर अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राजकुमार मोदी शामिल हैं। सह सचिव मधु डिडवानिया हैं। सह कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल हैं। व्यवस्था प्रमुख नरेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अरविंद सिंघानिया, मनीष पोद्दार, नितीश डालमिया, सतीश गुप्ता, शशि सिंघल, राज सिंघल, सचिन अग्रवाल, आकाश सिंघानिया, गणेश अग्रवाल, जीमी अग्रवाल, अनुप अग्रवाल शामिल हैं। आरक्षण प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल हैं। सांस्कृतिक प्रभारी दिलीप अग्रवाल हैं। प्रचार-प्रसार प्रभारी अनिल अग्रवाल हैं। विधिक सलाहकार बद्री प्रसाद मोदी, संतोष मोदी, मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल हैं। समारोह में अग्रसेन शिक्षण समिति कॉलेज, अग्रसेन शिक्षण समिति स्कूल, अग्रसेन गौ सेवा समिति, माता माधवी देवी गौ सेवा समिति, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रसेन नवयुवक मंच के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में घर के छज्जे पर लटका मिला कोबरा:रेस्क्यू के लिए तोड़ना पड़ा छज्जा, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बरमपुर गांव में गुरुवार देर रात एक घर में कोबरा घुस गया। करीब 5 फीट लंबा कोबरा कच्चे मकान के छज्जे पर लटका फुंकार रहा था। सांप को देखकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए और बाहर भाग गए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रकाश यादव का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के छज्जे से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर करीब 5 फीट लंबा कोबरा छज्जे से लटका दिखाई दिया और फुंकार मार रहा था।

मकान कच्चा और खपरैल का होने के कारण कोबरा आसानी से अंदर घुस आया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मानस यादव और उमेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोबरा छज्जे की दरार में छिपा हुआ था, जिससे रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

17 फीट ऊंचाई पर चढ़कर किया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम को करीब 17 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ा। सांप तक पहुंचने के लिए घर के एक हिस्से को हल्का तोड़ना भी पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बरसात में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की छत, स्टोर रूम, अनाज रखने की जगह और छज्जों में पहुंच जाते हैं।

लोगों से की अपील

स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं। उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

पिता से पूछा-मां मुझसे नाराज क्यों है, फिर फूट-फूटकर रोया:सुबह किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला बेटा, सेलून में करता था काम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन कर पूछा, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद उसने कॉल काट दी।

शुक्रवार सुबह जब उसके माता-पिता किराए के कमरे पर पहुंचे, तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

सेलून में करता था काम

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास (24) है, जो ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून में काम करता था। रोहन टीपी नगर में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से वह बरपाली का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है।

देर रात पिता को किया था फोन

रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे उसने फिर कॉल किया। कॉल पर वह रो रहा था और बार-बार पूछ रहा था, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद उसने फोन काट दिया।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला

शुक्रवार सुबह जब रिश्तेदारों ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर माता-पिता तुरंत उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने पर रोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के सिंचाई कॉलोनी में लाखों की चोरी:सूने मकान का ताला तोड़कर सोना, चांदी, नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित भारत लाल साहू, जो सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं, सिंचाई कॉलोनी के क्वार्टर नंबर एचपीटी A2/25 में रहते हैं। वह किसी काम से घर से बाहर गए थे और मकान में ताला लगा था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

अलमारी तोड़कर ले गए गहने और नकदी

शुक्रवार (24 जुलाई ) सुबह घटना की जानकारी मिलने पर भारत लाल साहू घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी भी तोड़ी गई थी और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, करीब 30 से 35 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार कुल नुकसान करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का हुआ है।

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा जिले में हाल के दिनों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। सूने मकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677