कोरबा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को खाते में भेजी महतारी वंदन योजना की राशि, महिलाओं में खुशी का माहौल
Published
2 years agoon
By
Divya Akashछत्तीसगढ़ में पूरी हो रही है मोदी की गारंटी: राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय
कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

कोरबा /कटघोरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महतारी वन्दन योजना के अंतर्गत जिले के सभी महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि अंतरित की। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली जुडक़र प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों को बधाई दी और कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ के लगभग 70 लाख महिलाओं को 655 करोड़ 57 लाख रुपये महतारी वन्दन योजना के रूप में देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज हर महतारी के खाते में राशि अंतरित की गई है। जब घर परिवार में माताएं,बहने सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है। उन्होंने पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते,मुद्रा लोन,स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के साथ आधुनिक कृषि के लिए ड्रोन संचालन में महिलाओं को जोडऩे का जि़क्र करते हुए कहा कि देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। परिवार की खुशहाली के लिए स्वास्थ्य योजनाएं और 5 लाख तक का उपचार की सुविधा दी गई है। शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान से जीवन जीने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है कि जो कहा गया है उसे पूरा अवश्य किया जाएगा। पीएम श्री मोदी ने मुफ्त टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को राशि देने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपचार की सुविधाएं देने की बात कहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास, 31 सौ रुपए में धान की खरीदी, दो वर्ष का बकाया बोनस राशि का वितरण किया गया। जल्द ही कृषक उन्नति योजना से किसानों को अंतर राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की बात कही। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी संबोधित किया और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कटघोरा के बुंदेली में कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वन्दन योजना के रूप में जो वादा किया गया था वह आज पूरा हो रहा है। महिलाओं को हर माह एक हजार और साल में 12 हजार रुपए उनके खाते में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कहते हैं, वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रुप से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम करते हैं। यह छत्तीसगढ़वासियों के सौभाग्य है कि यहाँ महिलाएं सुरक्षित हैं और महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि घर में अपनी बेटियों को अवश्य पढ़ाये ताकि वे कलेक्टर, एसपी,अन्य बड़े पदों पर पहुँचकर सफलता की ऊँचाई पर चढ़ सके। उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण ,बाल विवाह रोकने 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का विवाह न करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को स्थानीय कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और ज्योतिनन्द दुबे ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार,पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,राजीव सिंह आदि उपस्थित थे। महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण किया गया है।
महतारियों की आत्मनिर्भता बढ़ेगी-विधायक पटेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने महतारी वंदन योजना की शुरूआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया एवं महतारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से हम सब वादा निभाएंगे। आज का दिन महतारियों के लिए ऐतिहासिक दिन है और आज से हर महीने 70 लाख महिलाओं के खाते में सीधा एक-एक हजार जाएगा। कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं होगा और प्रदेश में विष्णु का सुशासन दिखेगा। इस योजना से महतारियों को घर चलाने में सहुलियत होगी और महतारियों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।
महिलाओं को पीएम उज्जवला अंतर्गत गैस कनेक्शन का किया गया वितरण –
महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांर्गत गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुकृता बाई, श्रीमती यामिनी बाई, ऊषा बाई, जगदीश बाई, सुरूज बाई तथा यशोदा बाई को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसी तरह श्रीमती बूंद कुंवर, जमुना बाई, हेमीन बाई, पूर्णिमा बाई और श्याम कुंवर को नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण किया गया।
महिलाओं ने ली सेल्फी, प्रचार सामग्री का किया गया वितरण
महतारी वन्दन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेल्फी स्टैंड भी बनाया गया था। महिलाओं द्वारा सेल्फी लेकर खुशियां व्यक्त की गई। कार्यक्रम में पहुंची श्रीमती कैलाश बाई, श्याम बाई, दुआसा बाई, यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजनांतर्गत आवेदन किया है। उन्हें खुशी है कि महिलाओं को हर माह एक हजार की राशि प्राप्त होगी। इससे उन्हें जरूरी काम के लिए पैसे किसी और से नहीं मांगने पड़ेंगे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महिलाओं को कैलेंडर,जनमन पत्रिका सहित शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
पाली, पोड़ी-उपरोड़ा और करतला में भी आयोजित किया गया कार्यक्रम –

जिले में महतारी वन्दन योजना अंतर्गत पाली,पोड़ी उपरोड़ा और करतला ब्लॉक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को देखा सुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
You may like
कोरबा
कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
Published
7 hours agoon
February 14, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा
कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण
Published
1 day agoon
February 13, 2026By
Divya Akashअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कोरबा
जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को
Published
1 day agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे:ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है
बांकी मोंगरा – स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल क्रिकेट प्रतीयोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ियों का हुआ मुकाबला…. देखे पूरी खबर
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई