Connect with us

कोरबा

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई  आमजनों की समस्याएं, कुल 85  आवेदन हुए प्राप्त

Published

on

आवेदनो का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा, 24 अगस्त 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत  ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें  प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की लम्बित राशि दिलाने, पीएम आवास की पात्रता जांच, आवास क्षतिग्रस्त का मुआवजा, बिजली बिल में सुधार,  मीटर बदलवाने,  ट्रांसफार्मर सुधरवाने, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, नकल दिलाने, मनरेगा कार्य मे हेरा फेरी की जांच,  अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा,  जीविकोपार्जन व आजीविका से जोड़ने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ

Published

on

जहां शिवभक्ति बनी साधना, वहीं सेवा बनी आराधना, कनकेश्वर धाम में कोरबा कांवरिया संघ का भव्य भंडारा

कोरबा। सावन मास के चौथे सोमवार को कनकेश्वर धाम में भक्ति, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हो रही भारी बारिश के बावजूद कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा कनकेश्वर धाम शिवमय नजर आया।

इस पावन अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ द्वारा आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन-पूजन के पश्चात बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। संघ द्वारा सर्वप्रथम भगवान शिव को विधिवत महाप्रसाद का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद कन्या पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात कनकेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को पूरे सेवा भाव एवं आत्मीयता के साथ महाप्रसाद कराया गया।

कोरबा कांवरिया संघ की सेवा ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

भारी बारिश के बीच भी संघ के सदस्यों का सेवा भाव कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा, भंडारे की व्यवस्था और महाप्रसाद वितरण में सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। इस दौरान सेवा, श्रद्धा और समर्पण का ऐसा वातावरण बना कि कनकेश्वर धाम पहुंचे भक्तों के बीच कोरबा कांवरिया संघ की सेवा भावना की जमकर सराहना हुई।

इस अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ के नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनवानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, नरेश अग्रवाल (बी.आर. सेल्स) एवं मनीष मनवानी सहित संघ के अनेक सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता निभाई।

सावन के पावन सोमवार पर कनकेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब और कोरबा कांवरिया संघ द्वारा की गई सेवा ने यह संदेश दिया कि जहां शिवभक्ति होती है, वहां सेवा अपने आप साधना का रूप ले लेती है।

Continue Reading

कोरबा

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

Published

on

कोरबा 24 अगस्त 2026। आज 24 अगस्त को  सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भारती ने बताया कि बांध के जल भराव को नियंत्रित  करने के लिए जल द्वारों की कुल ओपनिंग 2.00 मीटर को कम किया जाकर  1.50 मीटर किया गया। वर्तमान में  अतिरिक्त पानी की मात्रा को 3 रेडियल  गेट नं 5 से 0.40 मीटर गेट नं 6 से 0.70 मीटर एवं गेट नं 7 से 0.40 मीटर  एवं पावर हाउस के माध्यम से निकाला जा रहा है। अभी बांध का जलस्तर 358.33 मीटर (92.06ः) है। पानी का इनफ्लो 7930 क्यूसेक एवं आउट फ्लो रेडियल गेट से 8755 क्यूसेक एवं पावर हाउस से 9000 क्यूसेक कुल 17755 क्यूसेक है।

Continue Reading

कोरबा

जलकर बकाया पर सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट

Published

on

लंबे समय से अवरुद्ध जलकर की वसूली के लिए मंडल ने लागू की योजना, 30 नवंबर तक मिलेगा लाभ

कोरबा, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत् बकाया जलप्रदाय शुल्क की संपूर्ण राशि एकमुश्त जमा करने पर विलंबित अवधि के सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मंडल का उद्देश्य लंबे समय से बकाया जलप्रदाय शुल्क की राशि की वसूली करना है। यह छूट आदेश जारी होने की तिथि से 30 नवंबर तक प्रभावशील रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही को बकाया जलप्रदाय शुल्क की पूरी मूल राशि एकमुश्त जमा करनी होगी। इसके बाद विलंबित अवधि के लिए लगाए गए सरचार्ज की राशि में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। मंडल ने बकायादार हितग्राहियों से योजना का लाभ उठाकर बकाया राशि जमा करने की अपील की है। इससे बकायादारों को आर्थिक राहत मिलने के साथ मंडल को लंबे समय से अवरुद्ध जलकर की राशि प्राप्त हो सकेगी।
पहले भुगतान करने वालों को लाभ नहीं
जिन हितग्राहियों ने सरचार्ज सहित बकाया जलप्रदाय शुल्क की राशि पहले ही जमा कर दी है, वे इस योजना के अंतर्गत छूट का लाभ लेने के पात्र नहीं होंगे। योजना केवल उन बकायादारों के लिए लागू है, जो निर्धारित अवधि में बकाया जलप्रदाय शुल्क की संपूर्ण राशि एकमुश्त जमा करेंगे।
योजना का लाभ उठाएं
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के प्रक्षेत्र-बिलासपुर के अपर आयुक्त ए.के. पटेल, द्वारा बकायादार हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने आवास से संबंधित लंबित बकाया जलकर राशि का यथाशीघ्र भुगतान कर मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
इस संबंध में अपर आयुक्त द्वारा मण्डल के समस्त कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत बकायादार हितग्राहियों से सतत् संपर्क कर उन्हें बकाया जलकर राशि के भुगतान हेतु प्रेरित करें तथा मण्डल द्वारा प्रदत्त योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करें। साथ ही, बकाया राशि की वसूली की कार्यवाही में तेजी लाते हुए पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रावधानों एवं योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677