Connect with us

कोरबा

नगर पालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

Published

on

जिले में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद एवं जनपद सदस्य के 03, सरपंच के 01 एवं पंच के 30 रिक्त पदों के लिए होगा उप निर्वाचन

11 मई से निर्वाचन की सूचना सहित अन्य गतिविधि होगी प्रारंभ  

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरपालिकाओं एवं पंचायतों के ऐसे क्षेत्र जहां चुनाव होना है, वहाँ तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 11 मई 2026 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाना प्रारंभ होगा। 11 मई को ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा साथ ही स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र 18 मई तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापसी 21 मई तक की जा सकेगी। साथ ही उसी दिन नाम वापसी के बाद निर्वाचन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद 21 मई को ही निर्वाचन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नगरीय निकाय हेतु मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 01 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा तथा मतगणना  और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 4 जून को रिटर्निंग आफिसर द्वारा की जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 01 जून को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे किया जायेगा।मतदान समाप्ति के बाद 01 जून को ही मतगणना, मतदान केन्द्रों पर की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील-खण्ड मुख्यालय पर 02 जून को प्रातः 9 बजे से मतगणना की जाएगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 04 जून 2026 को खंड मुख्यालय में सुबह 9 बजे से की जाएगी।
नगरीय निकाय के अंतर्गत पार्षद के एक पद और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद सदस्य के 03, सरपंच के एक एवं पंच के 30 सहित कुल 34 रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव –
गौरतलब है कि जून माह में आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में जिले में नगरीय निकाय के तहत नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद के एक पद ओैर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में  कुल 34 रिक्त पदों हेतु चुनाव होगा। इसमें कोरबा जिले में जनपद पंचायत सदस्य के 03 पद, सरपंच के 01 पद और पंच के 30 रिक्त पदों में उप निर्वाचन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677