Connect with us

छत्तीसगढ़

IOB कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन…स्टाफ नियुक्ति की मांग:AIOBEU के उपाध्यक्ष बोले- अनुकंपा नियुक्ति भी पिछले पांच सालों से रुकी हुई है

Published

on

रायपुर,एजेंसी। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के कर्मचारियों ने 23 जनवरी को ऑल इंडिया ओवरसीज बैंक एम्प्लॉई यूनियन (AIOBEU) के बैनर तले स्टाफ नियुक्ति की मांग को लेकर देशभर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदर्शन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

AIOBEU के उपाध्यक्ष (ईस्ट ज़ोन) विभूति कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक की लगभग सभी शाखाओं में गंभीर स्टाफ की कमी है, जिससे ग्राहक सेवा और कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति भी पिछले पांच सालों से रुकी हुई है, जिससे मृत कर्मचारियों के परिजन संकट में हैं।

AIOBEU ने इन मांगों को लेकर 2 और 3 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के सहायक महासचिव योगेश कुमार ने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं और बैंक ग्राहकों से जुड़ा मुद्दा है।

AIOBEU की प्रमुख मांगें

देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जाए।

इंडियन ओवरसीज बैंक में सभी रिक्त पदों पर तत्काल स्टाफ नियुक्ति की जाए।

सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, मृत्यु एवं इस्तीफों से हुई प्राकृतिक स्टाफ कमी की भरपाई तुरंत की जाए।

बेहतर ग्राहक सेवा और तनावमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल बहाल की जाए, जिसे पिछले 5 वर्षों से रोका गया है।

अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत प्रत्येक 6 माह में पात्र परिजनों को नौकरी दी जाए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 243 रिक्त पदों (क्लर्क, आर्म्ड गार्ड, मैसेंजर, पार्ट-टाइम स्वीपर) पर तुरंत भर्ती की जाए।

IBPS 2026-27 में छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्तावित केवल 10 क्लर्क पदों की संख्या बढ़ाई जाए।

स्थानीय भाषा जानने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती की जाए।

पिछले 10 वर्षों से नाममात्र या शून्य रही स्टाफ भर्तियों की नीति में बदलाव किया जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

भूपेश बोले-मोदी-शाह के दौरों से बस्तर को क्या मिला:राहुल की बहस चुनौती स्वीकारें, पंचायतों को 1 करोड़ देने का वादा याद दिलाया

Published

on

दुर्ग-भिलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और नक्सलवाद पर दिए बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। दुर्ग के जंजगिरी गांव में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह बार-बार बस्तर आ रहे हैं, लेकिन यहां के लोगों को मिला क्या।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनके शासनकाल में नक्सलवाद कमजोर हुआ था। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि नक्सल मुक्त होने वाली पंचायतों को 1 करोड़ रुपए देने का वादा कहां गया। पीएम के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करने को भी कहा। भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए हैं और राहुल गांधी ने बहस की चुनौती दी है, तो उन्हें सामने आकर चर्चा करनी चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

भूपेश बोले- रमन सिंह के शासनकाल में चरम पर था नक्सलवाद

भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलवाद अपने चरम पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शासनकाल में था। कांग्रेस सरकार के दौरान इसमें कमी आई। अब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन वहां के विकास और लोगों को मिल रहे लाभ पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

बस्तर की संपत्ति अडाणी को सौंपने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सल मुक्त होने वाली हर पंचायत को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सरकार बताए कि यह राशि कहां है और कितनी पंचायतों को इसका लाभ मिला है। नक्सलवाद के नाम पर माहौल बनाया जा रहा है, ताकि बस्तर की पूरी संपत्ति अडाणी को सौंपी जा सके।

बोले- मोदी और शाह का बिगड़ा मानसिक संतुलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो रहे हैं, लेकिन दिमागी नक्सली अब भी संस्थाओं और राजनीतिक दलों में मौजूद हैं। इस बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी, अमित शाह और भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। इसमें मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

भाजपा नेताओं के नारों और बयानों पर निशाना

भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं के बयानों और नारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में लोकतंत्र हटाने का नारा लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस को छोड़कर सबकी दुकान बंद हो जाएगी।

बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जेपी नड्डा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को क्राइम और अपराध का अंतर समझ नहीं आता। वे कहते हैं कि क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं। वहीं, कोई गाना गा रहा है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

अमित शाह की चुनौती पर राहुल गांधी का जिक्र

भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से राहुल गांधी को दी गई बहस की चुनौती पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमित शाह रायपुर आकर राहुल गांधी को लोकसभा में एफआईआर के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती देते हैं, लेकिन दिसंबर के संसद सत्र में इसी मुद्दे पर चर्चा से इनकार कर दिया गया।

बघेल ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी को बहस की चुनौती दी जाती है, तो दूसरी तरफ संसद में चर्चा नहीं होने दी जाती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार करने को कहा। उनके मुताबिक, जब प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए हैं और राहुल गांधी ने बहस की चुनौती दी है, तो उन्हें चर्चा के लिए सामने आना चाहिए।

3 करोड़ घुसपैठियों के दावे पर मांगा जवाब

भूपेश बघेल ने देश में 3 करोड़ घुसपैठियों के होने के दावे पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को 12 साल हो चुके हैं। अगर देश में 3 करोड़ विदेशी नागरिक रह रहे हैं, तो उन्हें बाहर निकालने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई। सरकार ने इतने सालों में इस दिशा में क्या कदम उठाए हैं।

बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने बस्तर के विकास, नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ रुपए देने के वादे और घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

Continue Reading

कोरबा

पटाखा मांगने पर नाबालिग ने की युवक की हत्या:कोरबा में टांगी-डंडे से किया हमला, आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कटमोरगा मड़ाई गांव में पटाखा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने बोधराम बिंझवार की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पटाखा देने से मना करने पर आरोपी ने डंडे और टांगी से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बोधराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

बोधराम गांव की राशन दुकान से पटाखे और राशन का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक नाबालिग ने उनसे फोड़ने के लिए पटाखा मांगा। बोधराम ने पटाखा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद नाबालिग ने डंडे और टांगी से बोधराम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बांगो थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि घटना 8 नवंबर की है। शुरुआती पूछताछ में पटाखे और शराब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चांपा में युवक के गले पर कत्ता अड़ाकर पैसे लूटे:जान से मारने की दी धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने युवक को रोककर उसके गले पर लोहे का कत्ता अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देकर 400 रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उसका साथी विनय उर्फ नेपाली फरार है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेश मांझी बिलासपुर जिले का रहने वाला है। वह दीपावली मनाने अपने मामा के घर चांपा आया था। 9 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बड़े मामा के बेटे लकेश्वर मांझी के साथ साइकिल से कपड़े खरीदने गया था।

कपड़े खरीदकर लौटते समय सुबह करीब 11 बजे दोनों भोजपुर चौक पहुंचे। वहां विनय उर्फ नेपाली अपने साथी गौरव साहू के साथ बाइक से आया और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि विनय ने लकेश्वर की मां को लेकर धमकी दी और उसे समझाने की बात कही।

गले पर कत्ता अड़ाकर मांगे पैसे

इसके बाद आरोपियों ने राजेश के गले पर लोहे का कत्ता अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और पैसे मांगे। डर के कारण राजेश ने जेब में रखे 400 रुपए उन्हें दे दिए। इसी दौरान मौके पर 112 पुलिस वाहन आता देखकर दोनों आरोपी भाग निकले।

राजेश ने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी और चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रकम बांटकर खर्च कर चुका था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के बाद गौरव साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि दोनों ने लूट की रकम आपस में बांट ली थी और उसने अपने हिस्से के रुपए खर्च कर दिए।

पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी विनय उर्फ नेपाली की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677