Connect with us

देश

राहुल गांधी बोले- 50% आरक्षण को हम तोड़ देंगे:झारखंड की 70 सीटों पर मिलकर लड़ेगी कांग्रेस-JMM, राजद को 7 सीटें ऑफर कीं

Published

on

रांची ,एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को रांची के शौर्य सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा- जब भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपका जो जीने का तरीका है, इतिहास है, विज्ञान है, जिसे आप हजारों सालों से चला रहे हो, उसे वो खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

आदिवासी का मतलब जो सबसे पहले मालिक थे, जबकि वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं। जब इस शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वो केवल एक शब्द नहीं होता। ये आपका पूरा इतिहास है। मैं हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था में पढ़ा हूं। आदिवासियों के बारे में केवल 10-15 लाइनें ही मिलेंगी।

इनका इतिहास क्या है, जीने का तरीका क्या है। उस बारे में कुछ नहीं लिखा। आपके बारे में OBC शब्द प्रयोग किया गया। क्या ये आपका नाम है? किसने कहा आप पिछड़े हो? आपका जो हक है वो आपको नहीं दिया जाता। जिन लोगों ने इस देश को बनाया है किसान, मजदूर, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है।

होटल रेडिसन ब्लू राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की मुलाकात हुई।

होटल रेडिसन ब्लू राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की मुलाकात हुई।

कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित कई नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी, बाकी बची सीटों के लिए जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा- अन्य सीटों के लिए मंथन किया जाएगा। हमारे साथ वाम दल भी जुड़ रहे हैं उनके साथ भी सीट साझा की जाएगी। राजद को 7 सीट देने पर सहमति बनी है।

वामदल को झामुमो-कांग्रेस अपने कोटे से देंगे सीट

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे काे लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार बंटवारे का फॉर्मूला पिछले विधानसभा चुनाव की तरह है। 2019 में कांग्रेस 33, JMM 41 और राजद 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी लगभग यही फॉर्मूला है। अब गठबंधन में वाम दलों की इंट्री हाे रही है। इसलिए तीन दलों काे अपने कोटे से ही वामदलों काे सीट शेयर करनी हाेगी।

कांग्रेस और झामुमो की अभी वामदलों से बात नहीं हाे पाई है। राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में यह तय होगा कि वामदलों के लिए कितनी सीटें छोड़ी जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

15 नवंबर-बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कविता – धरती आबा – बिरसा मुंडा, क्रांति के महानायक

Published

on

जंगल की धरा में जन्मा, वीर सपूत निराला था,

अन्यायों से टकराता, वो साहस की ज्वाला था।

आदिवासी अस्मिता हेतु, संघर्ष बिगुल बजाया,

शोषण-अत्याचारों विरुद्ध, स्वाभिमान जगाया।

न धन लोभ-न सत्ता चाह, अपनी माटी से प्यार,

जल, जंगल-जमीन के लिए, संघर्ष ही हथियार।

अंग्रेजी हुकूमत थर्राती, गूंजती “बिरसा” हुंकार,

‘उलगुलान’ नारा देकर, बदला संघर्ष का संसार।

पच्चीस वर्ष की आयु में, इतिहास अमर कर गए, 

जनजातीय गौरव प्रतीक बन, अभिमान बन गए।

आज गूंज रहीं उनकी गाथा,वनवासी अरमानों में,

धरती आबा अमर रहेंगे, भारत के वीर जवानों में।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading

देश

HDFC Bank ग्राहक ध्यान दें, कल 4 घंटे तक नहीं चलेगी डिजिटल सेवाएं, बैंक ने जारी की एडवाइजरी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। बैंक की कुछ डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 14 नवंबर 2026 को कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी। इसकी वजह जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस है। ऐसे में अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले ही जरूरी काम निपटा लेने चाहिए।

14 नवंबर को 4 घंटे तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

एचडीएफसी बैंक के मुताबिक, सिस्टम मेंटेनेंस का काम 14 नवंबर 2026 को तड़के 2:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान करीब चार घंटे तक नेटबैंकिंग और HDFC Bank मोबाइल ऐप की कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

बैंक के अनुसार, इस निर्धारित समय के दौरान ग्राहक अकाउंट से जुड़ी कई डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इनमें डिपॉजिट से संबंधित सेवाएं, फंड ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

ये बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद

सिस्टम मेंटेनेंस के दौरान ग्राहकों को इन सेवाओं में परेशानी हो सकती है:

  • अकाउंट से जुड़ी सेवाएं।
  • डिपॉजिट से संबंधित सुविधाएं।
  • NEFT, IMPS और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर।
  • बैंक के भीतर एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजना।
  • नेटबैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट।

अन्य अकाउंट से जुड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन।

इसका मतलब है कि मेंटेनेंस के दौरान ग्राहक इन सेवाओं के जरिए सामान्य रूप से बैंकिंग ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे।

UPI और Zapp से कर सकेंगे पेमेंट

ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि सिस्टम मेंटेनेंस के दौरान UPI सेवाएं चालू रहेंगी यानी ग्राहक UPI के जरिए पैसे भेजने और पेमेंट करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा Zapp Account (पहले PayZapp Wallet) के जरिए भी पेमेंट और मनी ट्रांसफर जारी रहेगा। ऐसे में जिन ग्राहकों को इस दौरान तुरंत डिजिटल पेमेंट करना है, वे उपलब्ध UPI और Zapp सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे मेंटेनेंस शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें। खासकर जिन लोगों को NEFT, IMPS, RTGS या अन्य माध्यमों से बड़ी रकम ट्रांसफर करनी है, उन्हें पहले से इसकी योजना बना लेनी चाहिए।

बैंक का कहना है कि यह मेंटेनेंस डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की दक्षता और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि 14 नवंबर को सुबह 2:30 से 6:30 बजे के बीच प्रभावित सेवाओं पर निर्भर रहने के बजाय वैकल्पिक पेमेंट माध्यम तैयार रखें।

Continue Reading

देश

दुकानदारों को सरकार का बड़ा तोहफा! UPI QR कोड और साउंडबॉक्स लगाने पर मिलेगा इंसेंटिव

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और छोटे दुकानदारों को यूपीआई (UPI) से जोड़ने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई पहल की है। एनपीसीआई ने छोटे व्यापारियों के लिए UPI व्यापार सक्षम योजना (UPI Vyapaar Saksham Scheme) पेश की है। इस योजना के तहत दुकानदारों को अपनी दुकान पर यूपीआई QR कोड और पेमेंट अलर्ट के लिए साउंडबॉक्स लगवाने पर 300 रुपए से लेकर 750 रुपए तक का इंसेंटिव मिल सकता है। इसका मकसद गांवों, छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।

QR कोड लगवाने पर मिलेंगे रू.300

एनपीसीआई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, किसी नए दुकानदार की दुकान पर पहली बार यूपीआई QR कोड लगाने पर 300 रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। वहीं, अगर व्यापारी पेमेंट मिलने की जानकारी के लिए साउंडबॉक्स लगवाता है, तो उसे 750 रुपए का इंसेंटिव मिलेगा।

इसके अलावा, 2,000 रुपए तक के पात्र यूपीआई ट्रांजैक्शन पर भी इंसेंटिव देने का प्रावधान किया गया है। इस तरह योजना के जरिए छोटे कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

UPI व्यापार सक्षम योजना का लाभ उन छोटे व्यापारियों को मिलेगा, जिनका सालाना कारोबार 40 लाख रुपए तक है। इसके दायरे में कई तरह के छोटे कारोबार आ सकते हैं, जैसे:

  • किराना स्टोर चलाने वाले दुकानदार।
  • रेहड़ी-पटरी और ठेले वाले व्यापारी।
  • छोटे रिटेल दुकानदार।
  • गांवों और कस्बों में कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी।

योजना का खास फोकस उन दुकानदारों पर है, जो अभी तक डिजिटल पेमेंट की सुविधाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं।

छोटे शहरों और गांवों पर रहेगा विशेष फोकस

एनपीसीआई इस योजना के जरिए टियर-3 से टियर-6 तक के शहरों में यूपीआई भुगतान का विस्तार करना चाहता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी छोटे व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

इससे छोटे कारोबारियों को नकद भुगतान पर निर्भरता कम करने और ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने में मदद मिल सकती है।

तीन साल तक प्रभावी रहेगी योजना

एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार, यह योजना यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने की तारीख से अगले तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगी।

योजना की फंडिंग के लिए यूपीआई इकोसिस्टम के सदस्यों की MDR हिस्सेदारी का 5 फीसदी हिस्सा निर्धारित किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल तीन हिस्सों में होगा:

30 फीसदी फंड: नए व्यापारियों को यूपीआई से जोड़ने के लिए।
50 फीसदी फंड: यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़ाने के लिए।
20 फीसदी फंड: विशेष रूप से चुने गए क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए।

इस पहल से छोटे दुकानदारों के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में यूपीआई की पहुंच मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677