Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ कार्बन प्लांट हादसा…9 महीने की बच्ची की मौत:80-90% तक झुलसे 6 घायल रायपुर में भर्ती, हालत गंभीर, परिजन बोले- FIR वापस लेने दबाव

Published

on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए मंगल कार्बन प्लांट हादसे में झुलसी 9 महीने की बच्ची ने दम तोड़ दिया है। मां मासूम को प्लांट साथ लेकर आई थी। बच्ची का रायपुर के निजी बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार शाम मासूम की मौत हो गई।

कई मजदूर 80-90% तक झुलस गए हैं। कई मजदूरों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सभी का इलाज रायपुर में जारी है। परिजनों की शिकायत पर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ खरसिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्लांट में हादसे वाली जगह से जेसीबी के जरिए मशीनों को हटाया गया।

प्लांट में हादसे वाली जगह से जेसीबी के जरिए मशीनों को हटाया गया।

मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया।

मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया।

रायगढ़ में प्लांट खरसिया के बानीपाथर इलाके में स्थित है।

रायगढ़ में प्लांट खरसिया के बानीपाथर इलाके में स्थित है।

रायगढ़ के टायर प्लांट में ब्लास्ट होने से झुलसे मजदूर।

रायगढ़ के टायर प्लांट में ब्लास्ट होने से झुलसे मजदूर।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, 5 फरवरी को खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। फर्नेस को खोलते ही आग का तेज प्रेशर बाहर निकला और पास में काम कर रहे 8 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर काला तेल निकाला जाता है, जो रोड बनाने के काम आता है।

आरोप है कि फर्नेस को ठंडा किए बिना खोला गया। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। इसी लापरवाही की वजह से यह भयावह हादसा हुआ।

भूमि खड़िया (9 माह) 80-90% झुलस गई थी। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भूमि खड़िया (9 माह) 80-90% झुलस गई थी। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे थे

इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग आग की चपेट में आए थे। साहेब लाल खड़िया 80-90%, शिव खड़िया 80-90%, उदासिनी खड़िया 30-40% और भूमि खड़िया (9 माह) 80-90% झुलस गई थी। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां उसे अपने साथ प्लांट में ले जाती थी।

बाकी घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। कौशल पटेल 70-80%, इंदीवर 80-90% और प्रिया सारथी 70-80% झुलसी है। सभी का इलाज रायपुर में जारी है। कई मजदूरों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

गंभीर रूप से घायल मजदूरों का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।

गंभीर रूप से घायल मजदूरों का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।

FIR वापस लेने का दबाव- परिजन

परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के खिलाफ खरसिया थाने में FIR दर्ज की गई थी। अब प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि, वे शिकायत वापस लें और बयान बदल दें।

मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित परिवारों की मांग है कि, मृत बच्ची के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूला जाए। FIR वापस लेने के दबाव की निष्पक्ष जांच हो। दोषी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सख्त फैसला लेने में भूतपूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की निर्णय क्षमता अद्भूत

Published

on

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई कांग्रेस एवं कुर्मी समाज ने

कोरबा। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।

भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते हुए पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताया। उन्होंने बताया कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल की ओर से किए गए। इसी के आधार पर इन्हें लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे।

कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष आर. के. वर्मा ने कहा कि इतिहास में कई महापुरुष हुए हैं जिनमें वल्लभभाई पटेल का नाम लिया जाता है, उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को काफी ऊंचाई दी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल ने गृहमंत्री की भूमिका में भारत के लिए अनेक शानदार कार्य किये और विदेशों में हमारे देश का मान बढ़ाया। कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्होंने अनेक राजे-राजवाड़ों का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा

आयोजित कार्यक्रम में रामधन राजवाड़े, संजय राजवाड़े, पवन सिंह, मालिक राम कश्यप, राकेश वर्मा पार्षद वार्ड 21, पूर्णिमा बघेल, शोभा चंद्रा, रीमा वर्मा, रंजना राजवाड़े, सुशील वर्मा, महेंद्र कौशिक, मनीष शर्मा, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, डॉ. रामगोपाल यादव, रज्जाक खान, निजामुद्दीन, इंद्राणी गुप्ता, अरमान अली, राजकुमार कश्यप, बसीर खान, राकेश देवांगन, ज्योति शर्मा, पवन चौहान, जवाहर निर्मलकर, रामकुमार चंद्रा, किरण, अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने लौह पुरुष सरदार पटेल जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Continue Reading

कोरबा

झोराघाट पिकनिक स्पॉट में सुविधा बढ़ाने पर कोई जोर नहीं, जो बुनियादी सुविधाएं हैं, वह भी बदत्तर स्थिति में

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत झोराघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन यह अभी तक प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पिकनिक स्पॉट के रूप में ही जिले में विख्यात है। इस खुबसूरत स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए न तो विभाग ध्यान दे रहा है, न ही यहां के जनप्रतिनिधि। जो सुविधाएं मुहैय्या कराई गई हैं, वह भी बदहाल स्थिति में है।
सुलभ काम्पलेक्स जर्जर

झोराघाट में खासकर महिलाओं के लिए सुलभ काम्पलेक्स बनाया गया है, वह रख-रखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है, जो उपयोग लायक ही नहीं बचा। पिकनिक मनाने जाने वाले खासकर महिलाओं को इसके कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीने के लिए पानी का एकमात्र साधन बोरवेल, वह भी खराब

पिकनिक मनाने झोराघाट पहुंच रहे लोगों के लिए यहां पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, एक बोरवेल स्थापित किया गया है, वह भी खराब हो चुका है, यहां तक उसका हैण्डल भी गायब है।
झोराघाट में बढ़ाई जाए सुविधा

अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने झोराघाट पिकनिक स्पॉट की दुर्दशा पर कहा कि झोराघाट एक प्राकृतिक सौंदर्य का बहुत बड़ा केन्द्र है और कोरबा में करोड़ों रूपए की राशि डीएमएफ में आती है। झोराघाट को पिकनिक स्पॉट के रूप में पूरा जिला जानता है, लेकिन सुविधा न होने के कारण लोग यहां आने से कतराते हैं। पिकनिक स्पॉट झोराघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है और यहां का विकास होगा तो जिला ही नहीं पूरे प्रदेश से लोग आएंगे और सैलानियों की संख्या बढ़ने से यहां रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। श्री साहू ने यहां तत्काल बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाएं छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा

Published

on

सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की ओर से सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा एवं संस्कृति को सम्मान देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जावे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न चौक चौराहों में अनेक महापुरुषों की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है ठीक उसी प्रकार टीपी नगर चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना किया जाए। छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी किन्हीं राजनेता ने कोरबा के किसी चौक चौराहे पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना की सुध नहीं लिया जबकि छत्तीसगढ़ महतारी विभिन्न समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एकता तथा समृद्धि की परिचायक है।


नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से मांग करता है कि कोरबा के मुख्य चौराहा ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाए। कोरबा के विभिन्न समाजो के संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा की मांग और छत्तीसगढ़िया समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित किया जाए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677