Connect with us

छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में दिसंबर से मिल सकती है रेल सुविधा:छत्तीसगढ़ का पहला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वाला स्टेशन CBD तैयार; ऊपर सजेगा बाजार, नीचे दौड़ेगी ट्रेन

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। नवा रायपुर में इस साल के अंत तक दिसंबर में यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एरिया (CBD) रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। यह छत्तीसगढ़ का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है।

यानि स्टेशन के ऊपरी हिस्से में बाजार सजेगा और नीचे पटरियों पर ट्रेन दौड़ेगी। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर चुके हैं। अब NRDA और रेलवे के बीच MOU होगा। इसके बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

75 करोड़ की लागत से तैयार, आधुनिक सुविधाएं

यहां से ट्रेन शुरू होने के बाद नवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टिविटी हो जाएगी। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। स्टेशन 75 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। नवा रायपुर में CBD के अलावा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) 4 रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है।

इस स्टेशन के आस-पास 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सड़क, दूसरे इन्फ्रास्ट्रक्चर 35.25 करोड़ की लागत से तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 100 बस, 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ की लागत से डेवलप की गई है।

ऊपर बनाई गई दुकानें

CBD रेलवे स्टेशन दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर प्लेटफॉर्म है। यहां से यात्री ट्रेन में बैठेंगे। ऊपरी हिस्सों में दुकानें बनाई गई हैं। NRDA ने दुकानों का बेसिक स्ट्रक्चर तैयार कर दिया है। इसके बाद इंटीरियर वर्क दुकान लेने वालों को करवाना होगा।

दुकानें किराए पर दी जाएंगी, इसे लेकर पॉलिसी तैयार की जा रही है। दुकानों में एक्सेस के लिए स्टेशन के बाहर लिफ्ट और सीढ़ियां हैं। नवा रायपुर में रहने वाले लोग यहां से शॉपिंग कर पाएंगे।

नवा रायपुर में रेलवे का प्रोजेक्ट

नवा रायपुर में ही CBD के अलावा अटल नगर, उद्योग नगर और मुक्तांगन में स्टेशन का काम जारी है। मंदिर हसौद से नवा रायपुर के बीच कुल 21 किमी की दूरी में केंद्री में भी रेलवे स्टेशन बन चुका है।

केंद्री से धमतरी और अभनपुर राजिम को रेलवे से जोड़ा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट 550 करोड़ का है। रायपुर-धमतरी के बीच अभनपुर, कुरूद और धमतरी से हर रोज बसों के भरोसे आने वाले लाखों लोगों को ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

टिकट काउंटर बनकर तैयार है।

टिकट काउंटर बनकर तैयार है।

तस्वीर 2023 की जब ट्रेन नवा रायपुर तक चलाकर ट्रायल किया गया था।

तस्वीर 2023 की जब ट्रेन नवा रायपुर तक चलाकर ट्रायल किया गया था।

अटका रहा प्रोजेक्ट

नवा रायपुर में यात्री ट्रेनों का परिचालन एक साल बाद यानी दिसंबर 2024 में होना माना जा रहा है। तयशुदा शेड्यूल के अनुसार दिसंबर 2023 यानी पिछले साल ही नवा और पुराने रायपुर के बीच ट्रेनें दौड़नी थी।

इसके अनुसार, पटरियां बिछाकर करीब तीन माह पहले ट्रायल भी कर लिया गया, लेकिन यहां बनने वाले स्टेशनों का काम अटका होने की वजह से ये प्रोजेक्ट रुका ही रह गया।

MOU में तय होंगी जिम्मेदारी

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि, NRDA ने रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को तैयार किया है। रेलवे ने पटरी बिछाने का काम किया है। हम जल्द ही एक आधिकारिक निरीक्षण करेंगे। स्टेशन बिल्डिंग में यात्री सुविधाओं को देखा जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending