Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

Published

on

असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा

रायपुर, 15 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान ( Special Drive For Voter Registration) प्रारंभ किया जा रहा हैं।

इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के निर्देशन में जिले में मतदाता सूची से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने के लिए पात्र बने युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

इस विशेष पंजीकरण अभियान के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाता सूची में वर्तमान में अपंजीकृत व्यक्ति या जिसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया हो, ऐसा कोई भी व्यक्ति इस विशेष अभियान के दौरान पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता हैं। ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन कर, उनके पंजीकरण का कार्य किया जाना हैं।

विशेष पंजीकरण अभियान के तहत मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी BLO घर-घर भ्रमण करके मतदाता सूची के निरंतर अद्धतीकरण की प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र नए युवा मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध हैं। पात्र नागरिक मोबाइल एप अथवा निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरने के साथ आवेदन की स्थिति देखने और मतदाता सूची में अपना नाम खोजने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की हैं कि वें मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम शामिल नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। सभी मतदान केंद्रों में ऑफलाइन आवेदन के लिए भी फॉर्म- 6 बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ, जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध हैं।
इस विशेष पंजीकरण अभियान में 17 वर्ष आयु से अधिक के युवाओं के लिए सभी शासकीय-अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों में भी प्राचार्य के माध्यम से पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता हैं।

Continue Reading

कोरबा

कम भाड़े के विरोध में ट्रक मालिकों का धरना खत्म:कोरबा में कम भाड़े सड़क और पार्किंग सुधारने पर भी SECL राजी, चक्का जाम टला

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा के पाली क्षेत्र की सराईपाली खदान में दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ का कम भाड़े और आर्थिक शोषण के विरोध में चल रहा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया।

धरने के बाद लिफ्टरों और SECL प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सहमति बन गई। इसके बाद ट्रक मालिक संघ ने आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया है।

कम भाड़े को लेकर था आक्रोश

ट्रक मालिक यूनियन के सदस्यों का कहना था कि फैक्ट्री मालिकों और ट्रांसपोर्टरों यानी लिफ्टरों की ओर से लगातार कम भाड़ा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि डीजल, टायर, किस्त और मेंटेनेंस का खर्च कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन परिवहन भाड़े में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसके अलावा खदान की जर्जर सड़कों और पार्किंग की अव्यवस्था को लेकर भी यूनियन में नाराजगी थी।

ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रेसिडेंट बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ के धरने में ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रेसिडेंट बाबा ठाकुर ने कहा, कई सालों से भाड़ा कम होता जा रहा है। बाकी चीजों का भाड़ा बढ़ चुका है, महंगाई बढ़ चुकी है लेकिन हमारा भाड़ा नहीं बढ़ रहा। अभी शांतिपूर्वक बैठे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि टेंट खड़े रहेंगे और गाड़ियों की एंट्री बंद की जाएगी।

एक अन्य गाड़ी मालिक ने कहा कि महंगाई बढ़ने से गाड़ी मालिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। उनके मुताबिक, अत्याचार और शोषण हो रहा है। फाइनेंस के दबाव में कई गाड़ी मालिक आत्महत्या तक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर वे पाली में अपनी बात रखने आए हैं।

लिफ्टरों के साथ बैठक के बाद SECL प्रबंधन से चर्चा

यूनियन के अनुसार, धरना प्रदर्शन के दौरान लिफ्टरों के साथ बैठक हुई। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी SECL प्रबंधन के पास पहुंचे। बैठक में खदान की खराब सड़कों की मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा हुई। SECL प्रबंधन ने सड़कों को सुधारने और पार्किंग व्यवस्था तैयार करने पर सहमति जताई।

सहमति के बाद आंदोलन स्थगित

लिफ्टरों और SECL प्रबंधन से सहमति बनने के बाद ट्रक मालिक संघ ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। यूनियन ने कहा कि तय निर्णय यदि अगले दिन से लागू होते हैं तो चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

यूनियन ने 3 अक्टूबर 2026 से मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कोल परिवहन पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी थी। फिलहाल सहमति बनने के बाद यह आंदोलन टल गया है।

Continue Reading

कोरबा

रू.7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Published

on

मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

आरोपी के विरुद्ध धारा 138 NI Act के 03 स्थायी वारंट भी थे लंबित

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

कोरबा। चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर में शिकायतकर्ता सिकंदर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी हनुमान प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय मुन्नीलाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी रजगामार एवं उसकी पत्नी अनीता यादव द्वारा मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के संबंध में दिनांक 22.11.2023 को इकरारनामा किया गया था। शिकायत के अनुसार, उक्त इकरारनामा के एवज में आरोपी पक्ष द्वारा शिकायतकर्ता से रू.7 लाख रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद न तो शिकायतकर्ता के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी द्वारा उक्त जमीन का सौदा करने के बावजूद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।शिकायत पर चौकी रजगामार पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 420, 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

उत्तर प्रदेश से वापस आते समय रतनपुर बस स्टैंड में पकड़ा गया आरोपी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 01.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस आ रहा है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड में बस से आते समय पकड़कर गिरफ्तार किया गया।

03 स्थायी वारंट भी थे लंबित

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी 03 स्थायी वारंट भी लंबित थे। उक्त स्थायी वारंट वर्ष 2022 एवं 2024 के चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इन स्थायी वारंटों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

लगातार पतासाजी से मिली सफलता

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रजगामार पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 02.10.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दिनांक 16.10.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में चौकी रजगामार प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक केरोबीन की विशेष भूमिका रही।

फरार आरोपियों एवं वारंटियों पर कार्रवाई जारी

कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं लंबे समय से लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677