Connect with us

कोरबा

राजेश यादव का आंदोलन स्थगित : जेंजरा को मिला नया कृषि अधिकारी

Published

on

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कलेक्टर के प्रति राजेश ने जताया आभार, देवशरण पैकरा के निलंबन के बाद निशांक कुमार कालेश को जेंजरा का अतिरिक्त प्रभार

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा कृषि विभाग में किसानों से जुड़े कार्यों को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बाद विभाग ने नई प्रशासनिक व्यवस्था की है। देवशरण पैकरा के निलंबन के बाद जेंजरा क्षेत्र के लिए निशांक कुमार कालेश को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई व्यवस्था के बाद राजेश यादव ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।

राजेश यादव ने इस त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा जिला कलेक्टर, कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से जेंजरा क्षेत्र के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कटघोरा के पत्र क्रमांक 327 दिनांक 17.08.2026 के आधार पर उप संचालक कृषि, कोरबा द्वारा आदेश क्रमांक 3921 के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवशरण पैकरा को निलंबित किया गया था। उन पर 01 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहने तथा मोबाइल बंद रहने का मामला सामने आया था। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पोंड़ी-उपरोड़ा निर्धारित किया गया था।

सवाल उठा तो विभाग ने की नई व्यवस्था

देवशरण पैकरा के पास कटघोरा जेंजरा क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी था। उनके निलंबन के बाद जेंजरा क्षेत्र में किसानों से जुड़े कार्यों के संचालन को लेकर राजेश यादव ने तत्काल वैकल्पिक अधिकारी की व्यवस्था की मांग उठाई थी।

राजेश यादव ने बताया कि कृषि विभाग के मीटिंग एजेंडा दिनांक 09.09.2026 में किसानों से जुड़े करीब 20 महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इनमें फसल विविधीकरण, बीज उत्पादन, KCC, धान के बदले अन्य फसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की e-KYC, आधार एवं लैंड सीडिंग, Farmer ID सैचुरेशन, AgriStack, FRA, संदिग्ध प्रकरणों की जांच, भूमिहीन किसानों की सूची, स्प्रिंकलर सेट तथा DMT कोदो के प्रमाण-पत्र एवं भौतिक सत्यापन जैसे कार्य शामिल हैं।

मामले को लेकर उठाए गए सवालों के बाद उप संचालक कृषि, जिला कोरबा डी.पी.एस. कंवर ने 16.09.2026 को आदेश क्रमांक 3950/3961 जारी कर नई व्यवस्था की।

निशांक कुमार कालेश को जेंजरा का प्रभार

नए आदेश के अनुसार निशांक कुमार कालेश को कटघोरा एवं जेंजरा (अतिरिक्त क्षेत्र), विकासखंड कटघोरा का प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सुधीर कुमार विंध्यराज को पोंड़ी-उपरोड़ा के साथ बिंझरा एवं नगोईबछेरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

किसानों की समस्या का समाधान हुआ तो आंदोलन स्थगित

नई व्यवस्था पर राजेश यादव ने कहा, “यह किसानों की जीत है। मेरा उद्देश्य आंदोलन करना नहीं, बल्कि किसानों का काम कराना था। विभाग ने किसानों के हित में जेंजरा के लिए नए अधिकारी की व्यवस्था की है। इसलिए प्रस्तावित आंदोलन को तत्काल स्थगित करता हूं।”

उन्होंने कहा, “उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और जिला कलेक्टर, कोरबा का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि किसानों से जुड़े इस विषय पर त्वरित कार्रवाई हुई। किसान हित सर्वोपरि है।”

राजेश यादव ने कहा, “विष्णु देव साय सरकार सुशासन और किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अब नवनियुक्त अधिकारी से अपेक्षा है कि जेंजरा और कटघोरा क्षेत्र के किसानों से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। मैं स्वयं इन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेता रहूंगा। यदि भविष्य में फिर लापरवाही सामने आती है, तो किसानों के हित में आंदोलन का रास्ता खुला रहेगा।”

Continue Reading

कोरबा

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी ने सीबीएसई क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

Published

on

कोरबा। सीबीएसई (CBSE) द्वारा 18 से 20 सितंबर 2026 तक लीलाज पब्लिक स्कूल, मोतीपुर, दुर्ग (छ.ग.) में आयोजित क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट 2026 में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल, मड़वारानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
​टूर्नामेंट के दौरान विद्यालय की टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए कई कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की इस मेहनत और समर्पण के दम पर स्कूल ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
​इस विशेष उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। चेयरमैन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
​विद्यालय प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading

कोरबा

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान: बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई

Published

on

कोरबा। आगामी गणेश पूजा एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों, वारंटियों, अवैध शराब एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18 सितंबर 2026 को कोरबा अनुविभाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

कतता दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी पर Arms Act के तहत कार्रवाई

थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर द्वारा कतता दिखाकर सरमंगला क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई 40 लीटर शराब जब्त

इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू साहू, निवासी वायनली डुग्गू के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान में वारंटियों एवं अन्य आरोपियों पर कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में—
07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
06 स्थायी वारंट में कार्रवाई की गई।
10 आरोपियों को अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया।
02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण अनुविभाग क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध शराब का परिवहन/विक्रय करने, हथियार का प्रदर्शन करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों से अपील है कि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

Published

on

हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’

कोरबा, 19 सितम्बर 2026। राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में  मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा  का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति संकल्प की भावना को सुदृढ़ करना है। जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जागरूकता गतिविधियां तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

आयोजित गतिविधियों के तहत 18 सितम्बर 2026 को जिले के 2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 1,07,645 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2026 को कुल 2034 स्कूलों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 27,278 विद्यार्थी शामिल हुए।  

19 सितम्बर को  2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में 9,847 पालकों ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय से निरंतर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677