Connect with us

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस 2026 : सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट

Published

on

डॉग स्कवार्ड ने दिखाएं आकर्षक करतब 

16 विभागों की झांकियों ने मोहा मन, उद्योग विभाग की झांकी रही प्रथम

केन्द्रीय रिजर्व बल के सशस्त्र सीमा बल को प्रथम पुरस्कार 

राज्य बलों में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को प्रथम पुरस्कार 

सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट
सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट
सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट
सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट

रायपुर। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल रमेन डेका ने परेड की सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अदित्य कुमार थे। 

केन्द्रीय बल में सशस्त्र सीमा बल को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार सीमा सुरक्षा बल, तृतीय पुरस्कार भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने प्राप्त किया। राज्य बलों में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं तीसरा पुरस्कार छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला ने प्राप्त की। जुनियर बल नेशनल कैडेट कोर के प्लाटून प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स, एवं द्वितीय पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिविजन ब्यॉस ने प्राप्त किया। 

परेड में प्रस्तुति से कार्यक्रम का शोभा बढ़ाने के लिए महिला बैगपाईपर बैंड का नेतृत्व महिला आरक्षक 411, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती सोनबती ठाकुर को प्रथम पुरस्कार, पुलिस बैंड प्लाटून से प्लाटून कमांडर लिलेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार, पुलिस अश्वारोही दल से प्र.आर. अनिल कुमार यादव को तृतीय पुरस्कार एवं पुलिस श्वान दल से ए.पी.सी. राज कपूर को चतुर्थ पुरस्कार प्रदान किया गया।

16 विभागों की झांकियों ने मोहा मन, उद्योग विभाग की झांकी रही प्रथम

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की झांकी में पीएम आशा, पीएम किसान, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइलसीड-ऑइल पार्ल्म, वाटरशेड को प्रदर्शित की गई है। इस प्रकार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की झांकी में अन्न पूर्ति ग्रेन एटीएम मशीन, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा अंजोर विजन 2047 की झांकी, जेल विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जेल बंदी को दर्शाया गया। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छता, सौन्दर्य और सुव्यवस्था की झलक दिखाई गई, जिसमें घर-घर कचरा संग्रहण, स्वच्छ शौचालय, साफ जल स्रोत शामिल है। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महिला स्वावलंबन, डिजिटल सेवाएं आदि को दर्शाया गया। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की पांच शक्तिपीठ देवियों – मां बम्लेश्वरी देवी डोगरगढ़, मां महामाया देवी रतनपुर, मां दंतेश्वरी देवी दंतेवाड़ा, मां कुदरगढ़ी देवी कुदरगढ़ सूरजपुर एवं मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर सहित अन्य प्राचीन एवं पुरातात्विक स्थलों को किया गया है। 
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा झांकी के माध्यम से बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ को दर्शाया गया, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा क्वालिटी प्रमाणीकरण, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान को दर्शाया गया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ‘‘हर घर जल, जीवंत आधार‘‘ दर्शाया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की झांकी में राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया जा रहा है। वन क्षेत्र अंतर्गत इको टूरिज्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य में एक अलग पहचान मिली है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भारत का पहला एआई आधारित सेज डाटा सेंटर तथा मध्य भारत का पहला सेमीकण्डटर प्लांट नवा रायपुर में निर्माणाधीन हैं, जिससे भारत के नक्शे में आईटी सेक्टर में छत्तीसगढ़ की उपस्थिति दर्ज हुई है। जनविश्वास विधेयक, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों, सिंगल विन्डो सिस्टम 2.0 और उद्योग-अनुकूल नीतियों से निवेशकों का छत्तीसगढ़ मंय विश्वास बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में 7 लाख 85 हजार करोड़ से अधिक से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 

श्रम विभाग की झांकी में असंगठित एवं भवन निर्माण क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा सुविधा हेतु छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित है। श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण एवं नवीन आवास क्रय हेतु अनुदान राशि प्रदाय की जाती है। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत महिलाओं को सब्सिडी के तौर पर सहायता राशि प्रदाय को दर्शाया गया है।

सहकारिता विभाग द्वारा ‘‘अंजोर विजन-सहकार से विकास की ओर‘‘ एवं शिक्षा विभाग द्वारा ऑटोमेटेड क्लासरूम, वर्चुअल रियलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डिजिटल पाठ्यक्रम, डिजिटल शिक्षा, सस्टेनेबल स्कूल, ग्लोबल कनेक्टिविटी  को झांकी में प्रस्तुत किया गया। विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों में प्रथम पुरस्कार ग्रामोद्योग विभाग, द्वितीय पुरस्कार जेल विभाग एवं तृतीय पुरस्कार स्कूल शिक्षा विभाग को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा  प्रदान किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

Published

on

आवास प्लस 2.0 की सूची का होगा सार्वजनिक वाचन एवं अनुमोदन

ग्राम सभा की मंजूरी के बाद फाइनल सूची आवास सॉफ्टवेयर में होगी अपलोड

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम एवं रोजगार संबंधी प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी

कोरबा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से तैयार हितग्राहियों की सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन किया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र एवं प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन भी किया जाएगा।

ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जाएगी। यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है, तो ग्रामीण मौके पर ही अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सूची को अंतिम रूप देकर आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

बैठक में पंचायतों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा तथा पूर्व में पारित प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों के रखरखाव, नए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ग्राम सभा में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के उद्देश्यों एवं विभिन्न प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार गारंटी अवधि को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने, मजदूरी भुगतान की व्यवस्था, बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

ग्राम सभा में स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण, श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने के विषय में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों एवं गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में शराब दुकान शिफ्टिंग पर विवाद:आबकारी इंस्पेक्टर के व्यवहार से भड़के स्थानीय लोग, हंगामा बढ़ने पर बिना निरीक्षण लौटी टीम

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में प्रस्तावित शराब दुकान के स्थल निरीक्षण के दौरान गुरुवार को विवाद हो गया। तहसील कार्यालय के पास दुकान खोलने के प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अधिकारी बिना निरीक्षण पूरा किए लौट गए।

यह विवाद आबकारी विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के समीप शराब दुकान संचालित करने के प्रस्ताव को लेकर था। स्थल की स्थिति का जायजा लेने के लिए कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश, नपा अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

निरीक्षण की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल अपने समर्थकों और स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध किया।

पार्षद ने तर्क दिया कि आवासीय क्षेत्र और तहसील कार्यालय के पास दुकान खुलने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और महिलाओं को परेशानी होगी।

पार्षद और एसडीएम के बीच तीखी बहस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद कमलेश जायसवाल और एसडीएम तन्मय खन्ना के बीच तीखी बहस हुई। एसडीएम ने पार्षद को कार्यालय आकर चर्चा करने का सुझाव दिया, जिस पर पार्षद ने जवाब दिया कि वे कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराएंगे, लेकिन वार्ड में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।

इसी दौरान आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे और पार्षद के बीच भी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए और उंगली उठाकर बात की, जिससे स्थानीय लोग और भड़क गए। लोगों ने जनप्रतिनिधि से इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताया।

हंगामा बढ़ने पर बिना निरीक्षण लौटी टीम

हंगामा और नारेबाजी बढ़ने पर, एसडीएम सहित पूरी टीम बिना निरीक्षण पूरा किए ही वापस लौट गई। बाद में, एसडीएम तन्मय खन्ना ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण केवल प्रस्तावित स्थल की स्थिति जानने के लिए था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जमीन वन विभाग की पाई जाती है, तो वहां शराब दुकान नहीं खोली जा सकती।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

महादेव ऐप के सौरभ से भूपेश की कथित चैट वायरल:पूर्व सीएम ने बताया फर्जी, बोले- छवि खराब करने की कोशिश, 2 यूट्यूबर्स पर FIR

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल कंटेंट को फर्जी बताते हुए नाराजगी जताई है। साथ ही भूपेश कहा कि फर्जी जानकारी वायरल करने वालों के खिलाफ मेरी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करेगी।

दरअसल, वायरल चैट में सीएम भूपेश बघेल के नाम से एक मैसेज दिख रहा है। इसमें कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर को कहा गया है कि नंबर भेजो अपना, बात करना चाहते हैं। इन यूट्यूबर्स ने इसे लेकर खबरें चलाई थी।

वहीं आरोपी बनाए गए यूट्यूबर पुष्पराज सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहता है मैं किसी पर आरोप लगाने नहीं आ रहा हूं। सबूत के साथ आएंगे धांधली कहां से होती है, कैसे होती है और क्यों होती है? सबूत पहले सामने रखेंगे। इसके बाद वह आत्महत्या की बात भी कह रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने में मामले की शिकायत की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने में मामले की शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी बनाए गए पुष्पराज सिंह का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 3 दिन पहले पोस्ट किया गया है।

आरोपी बनाए गए पुष्पराज सिंह का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 3 दिन पहले पोस्ट किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और भूपेश बघेल के नाम से जुड़े एक कथित यूजरनेम के बीच मैसेज में बातचीत हुई है।

वायरल चैट के स्क्रीनशॉट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से फोटोशॉप की गई फर्जी तस्वीरों के आधार पर खबरें चलाई जा रही हैं।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि वायरल चैट पूरी तरह फर्जी है और इसमें दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कथित फर्जी चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए और कहा कि यह लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों और इसके पीछे जुड़े लोगों की जानकारी उनके पास पहुंच चुकी है। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे थे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे थे।

भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन

इधर, इस कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने की एक सुनियोजित कोशिश है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह पर FIR

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677