Connect with us

कोरबा

ब्लैक स्पॉट में दुर्घटना रोकने हेतु लगाए जाएंगे रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन, स्पीडगन, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य तकनीकी उपकरण

Published

on

दुर्घटना के नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित

परसाभाठा से बजरंग चौक के मध्य 10 दिवस के अंदर स्ट्रीट लाइट व कैमरा लगाने के दिए निर्देश

बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करने वालों पर की जाएगी कार्यवाही

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। इस हेतु आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने एवं प्रस्तावित कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, इरकॉन, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
एनएच में सड़क सुरक्षा हेतु किए जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बंध में ली जानकारी
बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली।  कलेक्टर द्वारा  जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु डीएमएफ मद से प्रस्तावित कार्यो की भी जानकारी ली। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चिन्हाकित सभी ब्लैक स्पॉट स्थानों में रेट्रोरिफ्लेक्टिव ट्रैफिक साइन, स्पीडगन, सीसीटीवी कैमरा, क्रैश बैरियर, हाई मास्ट लाइट, होर्डिंग्स लगाने जैसे अन्य कार्य किए जाएंगे। जिससे इन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था हो सके व रात में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो एवं आपात स्थिति  में तत्काल सहायता पहुँचायी जा सके। साथ ही छोटे मार्गो से मुख्य मार्गो को जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर रंबल स्ट्रीप भी लगाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना जन्य क्षेत्रो से पहले गाड़ियों की स्पीड नियंत्रण हेतु होर्डिंग्स व साइन बोर्ड प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही यथा स्थानों में स्पीडगन भी स्थापित किए जाएंगे। इससे ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा सकेगी। आवश्यक स्थानों में पेड़ो पर रेडियम रिफ्लेक्टर, संकेतक, ब्लिंकर भी लगाया जाएगा।
कलेक्टर ने एनएच में डीएमएफ से लगने वाले स्पीडगन सीसीटीवी कैमरा जैसे तकनीकी उपकरणों को शासकीय संस्थानों के नजदीक स्थापित करने के लिए कहा। जिससे इनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करने वालो , सिग्नल तोड़ने व ओवर स्पीडिंग करने वालों पर चालान करने के निर्देश दिए साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करने व लाइसेंस निरस्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा बाल्को द्वारा किये जाने वाले मरम्मत कार्यो में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए परसाभाठा से बजरंग चौक तक 10 दिवस के अंदर स्ट्रीट लाइट व कैमरा लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल गेवरा/दीपका/कुसमुण्डा के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में बरसात के दौरान संभव मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा

Published

on

लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–

  1. फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  2. विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।

बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

Published

on

डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों का नाम पता:—

  1. संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  2. शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  3. पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।

तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन, SECL गेवरा और PNC कंपनी का खदानबंदी समाप्त, 13 को तत्काल और 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का मिला लिखित आश्वासन

Published

on

कोरबा/गेवरा। SECL गेवरा परियोजना के प्रभावित ग्राम नरईबोध और गेवरा क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गेवरा खदान और आउटसोर्सिंग कंपनी PNC के कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया।पुनर्वास, मुआवजा, बसाहट और वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ, यह उग्र प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा, जिससे परियोजना का कार्य लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा ।

मुख्य घटनाक्रम

  • नारेबाजी और घेराव:- भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवान मुस्तैद रहे ।
  • प्रशासनिक मध्यस्थता:- आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तहसीलदार और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई ।
  • सहमति और समाधान:- वार्ता के दौरान PNC कंपनी में 13 भू-विस्थापितों को तत्काल प्रभाव से रोजगार में बहाल करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष 7 भू-विस्थापितों को उनका बी-फॉर्म (B-Form) और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 8 अप्रैल 2026 तक कार्य पर रखने का लिखित आश्वासन दिया गया ।
  • लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों और नायब तहसीलदार द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही गोमती केवट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 20 लोगों की जॉइनिंग और अन्य मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो भविष्य में पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

इस समझौते के बाद खदान और PNC कंपनी में कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677