Connect with us

छत्तीसगढ़

8 लाख की इनामी:जंगल में मौसम की मार और भोजन-पानी की कमी से हुई परेशान

Published

on

गरियाबंद,एजेंसी। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धमतरी-नुआपाड़ा-मैनपुर डिवीजन कमेटी के प्रमुख सत्यम गावड़े के एनकाउंटर के 7 महीने बाद उसकी पत्नी जानसी उर्फ वछेला मटामी ने सरेंडर कर दिया। वह खुद भी नगरी एरिया कमेटी की सचिव थी। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम था।

जानसी के सरेंडर के बाद लगातार बिखर रहे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को एसपी निखिल राखेचा ने जानसी के सरेंडर होने की जानकारी दी। राज्य सरकार की आत्म समर्पण नीति के तहत 25 हजार रुपए भी दिए। मीडिया से बातचीत में जानसी ने बताया कि नक्सल संगठन में वह 20 सालों तक सक्रिय रही।

2011 में डीवीसीएम सत्यम गावड़े से उसकी शादी हो गई। बाद में वह पूरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख बना। 2014 में जानसी को नगरी में एसीएम बनाकर भेजा गया। यहां डिप्टी कमांडर, कमांडर के बाद नगरी एरिया कमेटी सचिव तक बनी। उसने बताया कि इस साल जनवरी में पति की मौत के बाद अंदर से टूट गई थी। जंगल में काफी परेशान थी।

बरसात में दिक्कत होती, तो गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ता था। कई दिन भूखा रहना पड़ता था। मन में आता था कि इतना परेशान होने से अच्छा है कि घर लौट जाए। इस बीच सरकार की आत्म समर्पण नीति की जानकारी मिली। इससे प्रेरित होकर उसने आत्म समर्पण करने का इरादा किया। अब वह अच्छा महसूस कर रही है।

उसने बाकी नक्सलियों से भी हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की। बता दें कि गरियाबंद जिले में अब तक आत्मसमर्पण नीति के तहत आयतु, संजय, मल्लेश, मुरली, टिकेश, प्रमीला, लक्ष्मी, मैना, क्रांति, राजीव, ललिता, दिलीप, दीपक, मंजुला, सुनीता, कैलाश, रनिता, सुजीता, राजेन्द्र आत्मसमर्पण कर चुके थे।

दंडकारण्य से भेजे जाते हैं हथियार, इलाके में अब 30-35 लड़ाके ही बच गए हैं

मूलत: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कोंदावाही गांव की रहने वाली जानसी ने भास्कर से बातचीत में कहा कि नक्सल संगठन अब कमजोर हो गया है। इलाके में अब महज 30-35 नक्सली ही बचे है। बड़े लीडर या तो मारे गए या फिर भाग निकले। इलाके में कोई बड़ा नक्सली लीडर नहीं बचा। लगातार सर्चिंग से दबाव बढ़ा है।

ऐसे में आत्मसमर्पण अब जरूरी हो गया है। जानसी ने बताया कि जनवरी में चलपति, सत्यम समेत 16 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से ही स्थितियां बदलने लगी थीं। हथियारों के बारे में जानसी ने बताया कि सारे हथियार दंडकारण्य से भेजे जाते है। अधिकांश पुलिस और सुरक्षाबलों से लूटकर इकट्ठा किए गए होते हैं। ट्रेनिंग घने जंगलों के बीच होती है।

पैसों के इंतजाम के बारे में बताया कि इलाके में तेंदूपत्ता संग्राहकों से लेवी वसूली बड़ा माध्यम है। और भी तरीकों से छिट-पुट वसूली होती है। पैसा बड़े लीडरों समेत सीसी मेंबरों तक जाता है। उनकी ओर से एरिया कमेटी को सीमित पैसे दिए जाते है। इसे भी प्रस्ताव बनाकर खर्च करना होता है।

जल, जंगल की रक्षाके लिए बनी नक्सली जानसी ने बताया कि 20 साल पहले जल, जंगल, जमीन और महिलाओं अधिकारों की रक्षा के लिए नक्सली बनी। गांव में नक्सलियों का आना-जाना था। वे दिन-दहाड़े आते थे। वहीं संगठन के बातों से प्रभावित हुई। 2005 ने रनीता उसके संगठन में जुड़ने का माध्यम बनी।

तब से अब तक संगठन में जनमिलिशिया सदस्य, एसीएम, डिप्टी कमांडर, कमांडर से लेकर अब नगरी एरिया कमेटी की सचिव के रूप में सक्रिय रही। इस दौरान ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने और ठेकेदारों से अवैध वसूली जैसे कामों को अंजाम दिया। रिसगांव समेत कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रही।

इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक साल पहले पोलित ब्यूरो और सीसी मेंबर समेत माओवादी संगठन के 16 बड़े नेता था। जिसमें 4 पोलित ब्यूरो ओर 12 सीसी मेंबर थे। एक साल में 3 सीसी मेंबर सत्यम, बसवराजू और बाला कृष्ण मारे गए। एक ने सुदारकर ने तेलंगाना में सरेंडर कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत कल आएंगे छत्तीसगढ़:सरगुजा में खदान प्रभावितों से करेंगे चर्चा, 16 से 18 नवंबर तक रहेगा दौरा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत 16 नवंबर से 3 दिवसीय प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले का दौरा करेंगे। उनका खास फोकस सरगुजा संभाग के कोयला खदान प्रभावित इलाकों पर रहेगा।

वे प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित पक्षों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय जन चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

सुखदेव भगत 16 नवंबर को झारखंड के लोहरदगा से सड़क मार्ग के जरिए छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। शंख नदी के पास प्रदेश की सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद वे जशपुर, बालाछापर, पतराटोली, कांसाबेल और पत्थलगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले दिन का रात्रि विश्राम मैनपाट में प्रस्तावित है।

साल्ही में कोयला खदान प्रभावितों से करेंगे चर्चा

दौरे के दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को सुखदेव भगत मैनपाट से उदयपुर पहुंचेंगे। यहां बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होने के बाद ग्राम साल्ही जाएंगे। यहां PEKB, परसा, केते एक्सटेंशन और तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।

इस दौरान कोयला खनन परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों, ग्रामीणों की समस्याओं और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा होगी। सरगुजा में कोयला खदानों को लेकर लंबे समय से उठ रहे स्थानीय सवालों के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

इसके बाद वे प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांटारोली (मेंद्रा) में जन चौपाल में शामिल होंगे। शाम को अंबिकापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

अंबिकापुर में संगठन की बैठक, राजपुर में जन चौपाल

दौरे के अंतिम दिन 18 नवंबर को सुखदेव भगत अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक लेंगे। इसमें अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा क्षेत्रों के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।

इसके बाद वे बलरामपुर जिले के राजपुर पहुंचेंगे। यहां रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को झारखंड के लोहरदगा के लिए रवाना होंगे।

बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति भी परखेंगे

सुखदेव भगत के इस दौरे को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जन चौपाल के जरिए वे कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेंगे।

वहीं कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात के जरिए स्थानीय मुद्दों को समझने की कोशिश करेंगे। दौरे में संगठन की जमीनी स्थिति और क्षेत्रीय समस्याएं दोनों प्रमुखता से रहेंगी।

Continue Reading

कोरबा

कटघोरा में यात्री बस से टकराई ट्रक, 2 की मौत:6 घायल, रायपुर से अंबिकापुर जा रही थी बस, एक की हालत गंभीर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। हादसा तानाखार में अनूप ढाबा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।

रायपुर से अंबिकापुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। यात्री चाय-पानी और शौच के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

नींद की झपकी आने से ट्रक चालक ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने तानाखार में अनूप ढाबा के पास बस को सड़क किनारे खड़ा किया था। कुछ यात्री नीचे उतर गए थे, जबकि कुछ बस में ही बैठे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बस हेल्पर बोला- नींद में था ट्रक चालक

बस के हेल्पर अर्जुन राम ने बताया कि रात 2 से 2:30 बजे के बीच ड्राइवर और यात्री पेशाब करने के लिए बस से उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

हेल्पर के मुताबिक, ट्रक चालक को भागते हुए देखा गया। ढाबा संचालकों ने भी हादसे को लाइव देखा था। बस के पीछे बैठे छह यात्रियों को चोटें आई हैं।

बिलासपुर के दो यात्रियों की मौत, एक रायपुर रेफर

हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए। सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। बाकी पांच का कटघोरा CHC में इलाज चल रहा है।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बिलासपुर निवासी 34 वर्षीय अनूप दुबे और 40 वर्षीय एक अन्य यात्री के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पते की जानकारी में हरियाणा के बजाय हरियाणा? उपलब्ध जानकारी में बिलासपुर और हरियाबंद का जिक्र है, इसलिए इसकी पुष्टि की जा रही है। दोनों शवों को कटघोरा CHC की मॉर्चुरी में रखा गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तिल्दा के रायखेड़ा थर्मल-प्लांट में हादसा, एक मजदूर की मौत:मजदूर नेता ने लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस बोली-काम के दौरान हुक नहीं लगाया था

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर जिले के तिल्दा स्थित रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में एक मजदूर की मौत हो गई है। प्लांट में काम करने के दौरान हुए हादसे में बिहार के रहने वाले 45 साल के जिनिसलाल यादव की मौत हो गई। वे बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर का रहने वाला था। मजदूर संघ ने लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि, काम के दौरान हुक नहीं लगाया था।

रायपुर ग्रामीण सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, काम के दौरान जरूरी हुक नहीं लगाया गया था, जिसके चलते मजदूर की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

रायखेड़ा प्लांट में पहले भी हो चुके हैं हादसे

अगस्त 2026 : प्लांट परिसर में कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की मौत हुई थी। शुरुआती जानकारी में भारी वाहन की चपेट में आने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे और शव सुपुर्दगी को लेकर प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया था।

अगस्त 2026 : केशव कुमार महिलांगे की मौत से करीब तीन दिन पहले इसी प्लांट में हुए हादसे में पांच मजदूर घायल हुए थे।

अगस्त 2014 : रायखेड़ा में निर्माणाधीन पावर प्लांट में काम करते समय 25 साल के मजदूर सुनील राम की करंट लगने से मौत हो गई थी। वह बिहार का रहने वाला था और ठेका कंपनी के तहत काम कर रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677