कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का सुपुत्र सूरज महंत का 01 सितम्बर को जन्म दिन था और इस साल उनके जन्म दिन को पाली के कांग्रेस नेताओं ने ऐतिहासिक बना दिया। प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा के आयोजकत्व में सूरज महंत के जन्म दिन को खास और ऐतिहासिक बनाया गया।
सूरज महंत राजनीति का एक उभरता सितारा है और वे अपने पिता डॉ. चरणदास महंत, माता सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की विरासत को आगे बढ़ाने अब अपने माता-पिता से राजनीति के गुर सिख रहे हैं। इस बार सांसद श्रीमती महंत ने अपने पुत्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम को पाली में रखने का मन बनाया। पाली के कांग्रेस नेताओं के अनुनय पर सूरज का जन्मोत्सव पाली में भव्य रूप से मनाया गया। सूरज के जन्म दिन को खास बनाने में प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
सूरज महंत का 01 सितम्बर की पहली सुबह माँ ज्योत्सना के श्रीचरणों को प्रणाम करने के बाद उनका पग भगवान भोलेनाथ पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर की ओर बढ़ा और वहां पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सूरज के साथ पाली के कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे। सीएचसी में फल वितरण, मरीजों का जाना हालचाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सूरज महंत का काफिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली पहुंचा, जहां पर सूरज महंत एवं कांग्रेस नेताओं ने मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया। सूरज महंत ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूरज महंत एवं कांग्रेस नेताओं ने सीएचसी के संसाधनों का भी अवलोकन किया। मंगल भवन में जुटे हजारों कार्यकर्ता
आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के बाद मंगल भवन में सामूहिक कार्यक्रम रखा गया, जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए। सूरज महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया और फूल वर्षा के साथ महामाला से पुत्र-माँ का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत से सूरज-ज्योत्सना अभिभूत हुए और सभी का अभिवादन किया। विशाल केक काटा गया और सभी का मंूह मीठा किया गया। सूरज का भव्य जन्म दिन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों में प्रशांत मिश्रा (प्रदेश महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़), मोहित राम केरकेट्टा (पूर्व विधायक, पाली-तानाखार), नवीन सिंह (पूर्व सदस्य, श्रम कल्याण), दुलेश्वरी सिदार (पूर्व विधायक प्रत्याशी), मनोज चौहान (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण कोरबा), कौशल सिंह नेटी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), यशवंत लाल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पाली), सत्यनारायण पैकरा (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पाली), दीपक जायसवाल (पूर्व पार्षद / मंडल अध्यक्ष, पाली), तनवीर अहमद (प्रदेश सचिव), अनिल गुप्ता (जिला महामंत्री), जुनैद खान (जिला महामंत्री), अमित भदौरिया (सांसद प्रतिनिधि), जफर खान (सांसद प्रतिनिधि), सत्यनारायण श्रीवास (जिला उपाध्यक्ष), अमरनाथ केंवट (जिला उपाध्यक्ष), अजय सैनी (जिला सचिव), डी.के. आदिले (जिला सचिव), भोला गोस्वामी (ब्लॉक अध्यक्ष, पूरी), जगत पाल (ब्लॉक अध्यक्ष, असम), सुकालू पटेल (मंडल अध्यक्ष), त्रिभुवन पैकरा (मंडल अध्यक्ष, लाफा), निलेश यादव (मंडल अध्यक्ष, रजकम्मा), डॉली डिक्सेना (उपसरपंच), गिरजा पैकरा (सरपंच, केराझरिया), रामकुमार मरावी (सरपंच) के अलावा रामनारायण कश्यप, सुखलाल जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सावित्री श्रीवास, दिलीप सिंह, बृजपाल राज, अशोक मिश्रा, प्रशांति सिंह, सरवन दास, श्यामू सलाम, आमोद भारिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सूरज के जन्म दिन को खास बना दिया। जनता का दुलार महंत परिवार की सबसे बड़ी पूंजी-सूरज
स्वयं के जन्मोत्सव को खास बनाने वाले कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त करते हुए सूरज महंत ने कहा कि महंत परिवार जनता के सुख-दुख में हमेशा से साथ रहा है। यही कारण है कि जनता का दुलार और विश्वास महंत परिवार का बना रहा है और महंत परिवार के लिए यह सबसे बड़ी पंूजी है। भविष्य में भी महंत परिवार पर जनता का विश्वास और दुलार बना रहे, यही मेरी कामना है। यशस्वी और तेजस्वी बने सूरज महंत-प्रशांत मिश्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिले के कद्दावर नेता तथा चरणदास महंत का राइट हैण्ड कहे जाने वाले प्रशांत मिश्रा ने सूरज महंत के जन्मदिन पर अपना शुभकामना संदेश में कहा और सूरज को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सूरज यशस्वी और तेजस्वी बने और क्षेत्र की सेवा के लिए ईश्वर उन्हें नई ऊर्जा के साथ राजनीति में शिखर प्रदान करे।
17 सितम्बर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष लेख
देश में जितने भी महान व्यक्तित्व हुए हैं, उनका जन्म कहीं न कहीं से शुभ नक्षत्र और देवपुरूषों की जयंती से जुड़ा हुआ है। 17 सितम्बर को आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती होती है। 17 सितम्बर को ही देश को सशक्त नेतृत्व देने वाले सक्षम प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर भाई मोदी का भी जन्मदिन है। पूरे भारतवर्ष में भाजपा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक कार्यों को अंजाम देगा। प्रथम दिन 17 सितम्बर को संध्या गोधूली बेला में भाजपा कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। यह शाम ऐतिहासिक होगी और दिवाली की तरह यह शाम भी जगमग होगी। 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के वडनगर में दामोदर दास मोदी-हीरा बेन के घर में एक बालक का जन्म हुआ, जो आगे चलकर देश का प्रधानमंत्री बना। संघर्षों से रहा नाता नरेन्द्र दामोदर भाई मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में जनता ने यूं ही राजतिलक नहीं किया, बल्कि उनका बचपन से लेकर युवा कार्यकाल तक का काल संघर्षों से भरा रहा। रेलवे स्टेशन में चाय बेचने वाले परिवार से निकल कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और भाजपा संगठन में बतौर कार्यकर्ता के रूप में मोदी जी ने राजनीति के गुर सीखे और संघर्षों का रास्ता तय करते हुए माँ भारती की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया और आज एक साथ सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले प्रथम व्यक्ति बन गए। 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने गुजरात माडल देश को दिया, उनके कार्यकाल में गुजरात विकास के नए सोपानों को तय किया और मोदी जी ने गुजरात माडल ऑफ डेवलपमेंट को देश के सामने रखा। 2014 में पहली बार और फिर 2019 तथा 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास रच दिया। अब तक के उनके कार्यकाल को सख्त फैसलों वाला कहा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370, अनुच्छेद 35ए को हटाना, नोट बंदी, पूरे देश में जीएसटी लागू, पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करना प्रमुख फैसले थे। उनकी योजनाओं में स्वच्छ भारत मिशन ने देश की तस्वीर ही बदल दी। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, डीजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अफ इंडिया से सीधा लाभ जनता को मिला। आज मोदी वैश्विक नेता बन चुके हैं। यूं कहें तो संकल्प से शिखर तक रही उनकी यात्रा।
कोरबागेवरा/दीपका/। कोयला मजदूर सभा (HMS) के SECL गेवरा–दीपका एवं CEWS गेवरा क्षेत्रों में वर्ष 2026 के यूनियन सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों ने संगठन के जनाधार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में HMS की सदस्यता में रिकॉर्ड तोड़ 1,107 सदस्यों की भारी गिरावट दर्ज की गई है ।
सदस्यता सत्यापन 2025 बनाम 2026
वर्ष 2025 में जहाँ HMS को 1,326 श्रमिकों का मजबूत समर्थन हासिल था, वहीं वर्ष 2026 में यह आंकड़ा सिमटकर मात्र 219 रह गया है ।
क्षेत्रवार तुलनात्मक आंकड़े
गेवरा प्रोजेक्ट 562 (2025) ➔ 146 (2026) (कमी 416) गेवरा क्षेत्रीय कार्यालय 147 (2025) ➔ 21 (2026) (कमी 126) CEWS–गेवरा 50 (2025) ➔ 03 (2026) (कमी 47) दीपका क्षेत्र 567 (2025) ➔ 49 (2026) (कमी 518) कुल योग 1,326 से घटकर 219 (कुल कमी 1,107)
बैठकों और अपीलों का नहीं दिखा कोई असर
सत्यापन के दौरान यूनियन संगठन के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों की उपस्थिति व कई दौर की बैठकों के बावजूद आंकड़ों में कोई सुधार नहीं हो सका ।
स्थानीय नेतृत्व और जनाधार पर उठे सवाल
दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा अपने समाज व सहकर्मियों से की गई अपीलों का भी कोई असर नहीं पड़ा, अपने ही गृह क्षेत्र दीपका में सदस्यता 567 से गिरकर 49 पर आ जाने को लेकर विज्ञप्ति में तीखा व्यंग्य करते हुए, इसे अपने ही घर में औंधे मुंह गिरने जैसा बताया गया है और उनके जनाधार पर सवाल खड़े किए गए हैं ।
रू.11.07 लाख का वित्तीय घाटा
प्रति सदस्य रू.1,000 सदस्यता शुल्क के आधार पर वर्ष 2025 में जहाँ संगठन को रू.13.26 लाख का राजस्व मिला था, वहीं 2026 में यह घटकर मात्र रू.2.19 लाख रह गया है। इसके चलते HMS को सीधे तौर पर रू.11.07 लाख का सीधा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है ।
कोरबा। कोरबा में मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने युवक को गिरफ्तार किया है। पत्थर लगने से इंजन में मौजूद लोको पायलट घायल हो गया था। आरोपी की पहचान दीपका के कृष्णानगर निवासी रोशन तिवारी (26) के रूप में हुई है। उसे बिलासपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घटना 10 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। मालगाड़ी नंबर एन बॉक्स/15 जूनाडीह से दीपका एसईसीएल साइडिंग की ओर जा रही थी। दीपका बाजार फाटक के पास अचानक इंजन पर पत्थर फेंका गया। पत्थर लगने से लोको पायलट को चोट लगी।
रेलवे एक्ट की धारा 153 में दर्ज हुआ केस
घटना के बाद RPF पोस्ट कोरबा में रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान RPF ने दीपका पुलिस की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूली पत्थर फेंकने की बात
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन तिवारी, पिता स्व. दुर्गा प्रसाद तिवारी, निवासी वार्ड नंबर 07, कृष्णानगर दीपका बताया। RPF के अनुसार, उसने पूछताछ में पत्थर फेंकने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि घटना के समय वह शराब के नशे में था और इसी हालत में उसने मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंका।
15 सितंबर को कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा गया
आरोपी को पहले से दर्ज मामले में गिरफ्तार कर 15 सितंबर 2026 को बिलासपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
RPF ने लोगों से की पत्थरबाजी नहीं करने की अपील
RPF ने लोगों से रेलवे ट्रैक और ट्रेनों के आसपास पत्थरबाजी जैसी हरकतें नहीं करने की अपील की है। इससे रेल कर्मचारी घायल हो सकते हैं और बड़ा रेल हादसा भी हो सकता है।