Connect with us

कोरबा

राजनीति में उभरता सितारा सूरज का पाली में जन्मदिन पर दिखा जलवा:शुभचिंतकों ने जन्मोत्सव को बनाया ऐतिहासिक

Published

on

कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का सुपुत्र सूरज महंत का 01 सितम्बर को जन्म दिन था और इस साल उनके जन्म दिन को पाली के कांग्रेस नेताओं ने ऐतिहासिक बना दिया। प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा के आयोजकत्व में सूरज महंत के जन्म दिन को खास और ऐतिहासिक बनाया गया।

सूरज महंत राजनीति का एक उभरता सितारा है और वे अपने पिता डॉ. चरणदास महंत, माता सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की विरासत को आगे बढ़ाने अब अपने माता-पिता से राजनीति के गुर सिख रहे हैं। इस बार सांसद श्रीमती महंत ने अपने पुत्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम को पाली में रखने का मन बनाया। पाली के कांग्रेस नेताओं के अनुनय पर सूरज का जन्मोत्सव पाली में भव्य रूप से मनाया गया। सूरज के जन्म दिन को खास बनाने में प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

सूरज महंत का 01 सितम्बर की पहली सुबह माँ ज्योत्सना के श्रीचरणों को प्रणाम करने के बाद उनका पग भगवान भोलेनाथ पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर की ओर बढ़ा और वहां पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सूरज के साथ पाली के कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सीएचसी में फल वितरण, मरीजों का जाना हालचाल
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सूरज महंत का काफिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली पहुंचा, जहां पर सूरज महंत एवं कांग्रेस नेताओं ने मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया। सूरज महंत ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूरज महंत एवं कांग्रेस नेताओं ने सीएचसी के संसाधनों का भी अवलोकन किया।
मंगल भवन में जुटे हजारों कार्यकर्ता

आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के बाद मंगल भवन में सामूहिक कार्यक्रम रखा गया, जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए। सूरज महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया और फूल वर्षा के साथ महामाला से पुत्र-माँ का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत से सूरज-ज्योत्सना अभिभूत हुए और सभी का अभिवादन किया। विशाल केक काटा गया और सभी का मंूह मीठा किया गया। सूरज का भव्य जन्म दिन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों में प्रशांत मिश्रा (प्रदेश महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़), मोहित राम केरकेट्टा (पूर्व विधायक, पाली-तानाखार), नवीन सिंह (पूर्व सदस्य, श्रम कल्याण), दुलेश्वरी सिदार (पूर्व विधायक प्रत्याशी), मनोज चौहान (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण कोरबा), कौशल सिंह नेटी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), यशवंत लाल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पाली), सत्यनारायण पैकरा (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पाली), दीपक जायसवाल (पूर्व पार्षद / मंडल अध्यक्ष, पाली), तनवीर अहमद (प्रदेश सचिव), अनिल गुप्ता (जिला महामंत्री), जुनैद खान (जिला महामंत्री), अमित भदौरिया (सांसद प्रतिनिधि), जफर खान (सांसद प्रतिनिधि), सत्यनारायण श्रीवास (जिला उपाध्यक्ष), अमरनाथ केंवट (जिला उपाध्यक्ष), अजय सैनी (जिला सचिव), डी.के. आदिले (जिला सचिव), भोला गोस्वामी (ब्लॉक अध्यक्ष, पूरी), जगत पाल (ब्लॉक अध्यक्ष, असम), सुकालू पटेल (मंडल अध्यक्ष), त्रिभुवन पैकरा (मंडल अध्यक्ष, लाफा), निलेश यादव (मंडल अध्यक्ष, रजकम्मा), डॉली डिक्सेना (उपसरपंच), गिरजा पैकरा (सरपंच, केराझरिया), रामकुमार मरावी (सरपंच) के अलावा रामनारायण कश्यप, सुखलाल जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सावित्री श्रीवास, दिलीप सिंह, बृजपाल राज, अशोक मिश्रा, प्रशांति सिंह, सरवन दास, श्यामू सलाम, आमोद भारिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सूरज के जन्म दिन को खास बना दिया।
जनता का दुलार महंत परिवार की सबसे बड़ी पूंजी-सूरज

स्वयं के जन्मोत्सव को खास बनाने वाले कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त करते हुए सूरज महंत ने कहा कि महंत परिवार जनता के सुख-दुख में हमेशा से साथ रहा है। यही कारण है कि जनता का दुलार और विश्वास महंत परिवार का बना रहा है और महंत परिवार के लिए यह सबसे बड़ी पंूजी है। भविष्य में भी महंत परिवार पर जनता का विश्वास और दुलार बना रहे, यही मेरी कामना है।
यशस्वी और तेजस्वी बने सूरज महंत-प्रशांत मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिले के कद्दावर नेता तथा चरणदास महंत का राइट हैण्ड कहे जाने वाले प्रशांत मिश्रा ने सूरज महंत के जन्मदिन पर अपना शुभकामना संदेश में कहा और सूरज को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सूरज यशस्वी और तेजस्वी बने और क्षेत्र की सेवा के लिए ईश्वर उन्हें नई ऊर्जा के साथ राजनीति में शिखर प्रदान करे।

Continue Reading

कोरबा

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

Published

on

प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय ने सपत्नीक किया हवन-पूर्णाहुति, विद्वान आचार्यों के श्रीमुख से निकला दिव्य मंत्रोच्चार, शंखनाद से परिसर हुआ भक्तिमय
सार्वभौम का कल्याण हो, विश्व में शांति हो, घर-घर पहुंचे समृद्धि की शुभ-मंगलकामनाओं के लिए मांगा माँ से आशीर्वाद

कोरबा। आज अपराह्न माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में महाअष्टमी पर शारदीय नवरात्रि पर हवन-पूर्णाहुति के साथ विराम लग गया। मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय ने सपरिवार हवन-पूजन किया और यहां उपस्थित विद्वान आचार्यों ने दिव्य मंत्रोच्चार, घंटे एवं शंखनाद के बीच हवन-पूर्णाहुति को विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया और माँ आदिशक्ति से प्रार्थना की, कि पूरे विश्व का कल्याण हो, विश्व में शांति की पुनसर््थापना हो, चारों तरफ समृद्धि की बयार हो और घर-घर सुख, सम्पत्ति और वैभव का निवास हो, इन्हीं शुभ-मंगलकामनाओं के साथ माँ आदिशक्ति से आशीर्वाद मांगा।
21 कन्याओं का श्रृंगार कर कराया भोज, दिए उपहार

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में महाअष्टमी पूजा सम्पन्न होने के बाद हवन-पूर्णाहुति को विधि-विधान से सम्पन्न कराने के बाद एवं महाअष्टमी पर माँ महागौरी स्वरूपा माँ श्री सर्वमंगला देवी की पूजा अर्चना एवं संध्या आरती सम्पन्न होने के बाद 21 कन्याओं को सादर आमंत्रित किया गया और श्री पाण्डेय के निजनिवास के अतिथि कक्ष में सभी 21 कन्याओं का श्रृंगार किया गया, पाण्डेय परिवार द्वारा सभी कन्याओं का पग प्रक्षालन किया गया और उसके बाद सभी को भोग परोसा गया। कन्या भोज के बाद उपस्थित देवी स्वरूपा सभी कन्याओं को उपहार दिया गया और इस तरह शारदीय नवरात्रि पर विराम लग गया।


महागौरी स्वरूपा माँ श्री सर्वमंगला देवी की महाअष्टमी आरती


महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़

कल गोधूली बेला पर जवारा कलश का विसर्जन

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में 181 जवारा कलश भी नवरात्रि के प्रथम दिन प्रज्ज्वलित किए गए थे और 09 दिन तक जवारा कलशों की बैगाओं द्वारा सेवा करने के बाद कल महानवमी 19 अक्टूबर को संध्या गोधूली बेला में जवारा कलशों का गंगा स्वरूपा हसदेव नदी में विसर्जित किया जाएगा। विसर्जन से पूर्व जवारा कलशों का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी और असतो मा सद्गमय… की कामना के साथ नारी शक्ति अपने-अपने सिर में कलशों को लेकर रैली के रूप में नदी तट पर पहुंचेंगी, साथ में बैगा भी होंगे और विसर्जन की प्रक्रिया विधि विधान के साथ पूर्ण होगी और जवारा कलश विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्रि सम्पन्न होगी।

Continue Reading

कोरबा

ट्रेलर ड्राइवर से मोबाइल-नकदी झपटकर भागे 2 आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में माइनिंग में काम करने का झांसा देकर ड्राइवर के पास पहुंचे थे

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में ट्रेलर ड्राइवर से मोबाइल और नकदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया OPPO मोबाइल, 500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी चोरी के मामलों और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खुद को माइनिंग में काम करने वाला बताकर पहुंचे थे पास

पुलिस के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। प्रार्थी ने उरगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रेलर क्रमांक CG 12 BN 4977 से गेवरा से रायगढ़ जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे कमरीचोली मेन रोड से आगे उसने वाहन रोका और नीचे उतर गया।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को माइनिंग में काम करने वाला बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपना नाम केसरी नंदन वैष्णव और ललित कुमार चौहान बताया। इसके बाद अचानक दोनों ने प्रार्थी से झपट्टा मारकर उसका OPPO मोबाइल और 500 रुपए नकद छीन लिए और बाइक क्रमांक CG 12 BS 0751 से फरार हो गए।

मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते मिले आरोपी

शिकायत के आधार पर उरगा थाने में अपराध क्रमांक 578/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान लिए और आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उरगा चौक पर दो व्यक्ति मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी केसरी नंदन वैष्णव के पास से OPPO मोबाइल बरामद किया गया। वहीं, ललित कुमार चौहान के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल और 500 रुपए नकद बरामद किए गए।

एक आरोपी के खिलाफ पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, केसरी नंदन वैष्णव (36) पिता स्वर्गीय राम नेगी वैष्णव, निवासी पाण्डेय चाल, उरगा चौक, के खिलाफ पहले चोरी के मामलों में दो बार कार्रवाई हो चुकी है। उसके विरुद्ध पांच बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने बताया कि वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

दूसरा आरोपी ललित कुमार चौहान (22) पिता संतोष चौहान, निवासी कटबितला, थाना उरगा, जिला कोरबा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान नगर निगम की पाइपलाइन टूटी:कोरबा के 3-4 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित, हैंडपंप-बोर से पानी जुटा रहे लोग

Published

on

कोरबा। कोरबा के सोनालिया फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय नगर निगम की मेन पाइपलाइन टूट गई। पाइप फटने से पानी गड्ढे में भरने लगा। इसके बाद शहर के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित हो गई।

पाइपलाइन टूटने से संजय नगर, मोती सागर पारा समेत 3-4 वार्डों में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई प्रभावित है। वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने बताया कि फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण के दौरान काम कर रही कंपनी ने नगर निगम की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे वार्डों में जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

त्योहार के समय पानी के लिए परेशान लोग

सुफल दास महंत ने बताया कि त्योहार के दिन चल रहे हैं। इसके बावजूद वार्डों में पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। लोग आसपास के बोर, हैंडपंप और पुराने कुओं से पानी जुटा रहे हैं। त्योहार के समय पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करानी चाहिए। निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरती जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

जल्द मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी नहीं आने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोग आसपास के हैंडपंप और दूसरे लोगों के घरों से पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों ने इसे निर्माण कार्य में लापरवाही बताते हुए निगम प्रशासन से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677