कोंडागांव,एजेंसी। कोंडागांव जिले में एक भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी हुई है। पेट्रोल पंप संचालक संतोष कटारिया (64 साल) छत्तीसगढ़ BJP कोर ग्रुप के भी सदस्य हैं। काजल जोशी नाम की महिला ने खुद को दिल्ली में RSS का पदाधिकारी बताकर संतोष से संपर्क किया था और खनिज निगम का चेयरमैन बनाने 3 करोड़ मांगे थे।
मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। संतोष ने लालच में आकर 3 महीने के अंदर अलग-अलग किश्तों में कुल 41.30 लाख दे डाले। जब निगम मंडल की सूची में उनका नाम नहीं आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद वे थाने पहुंचे। ठगों में 2 लोग शामिल है।
ये है पूरा मामला
मामला 12 अगस्त 2024 का है। पीड़ित संतोष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, रायपुर के रहने वाले राजीव सोनी से चर्चा के दौरान उन्होंने काजल जोशी का नाम सुना था। जिसके बाद राजीव ने काजल से मुलाकात करवाई थी।
काजल खुद को महाराष्ट्र की रहने वाली और दिल्ली में रहना होता है ऐसा बताया करती थी। उसने केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार से पहचान होना बताकर खनिज निगम में चेयरमैन बनाने 3 करोड़ मांगे थे।
तब पीड़ित संतोष ने इतनी बड़ी रकम तुरंत नहीं हो पाएगा कहकर कुछ रुपए देने पर राजी हुए। जिसके बाद 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में संतोष ने काजल को 20 लाख पेमेंट दिए थे। फिर 26 सितंबर 2024 को केशकाल से वॉट्सएप के जरिए QR कोड स्कैन कर 1 लाख 30 हजार ट्रांसफर किए थे।
उसके बाद अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क में राजीव सोनी और काजल जोशी दोनों को बुलाकर 20 लाख कैश दिया था। संतोष ने 3 महीने के अंदर अलग-अलग किश्तों में कुल 41.30 लाख दे डाले थे।
जब छत्तीसगढ़ निगम मंडलों की नियुक्ति आदेश में पीड़ित का नाम नहीं आया तो दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद भाजपा नेताओं से संपर्क करने पर पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई महिला BJP कार्यकर्ता है ही नहीं।
BJP नेता ने 3 महीने के अंदर 41 लाख दे डाले थे। )फाइल फोटो)
अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से BJP से जुड़े हैं संतोष
जांच करने पर पता चला है कि काजल जोशी का नाम कोमल मुंजारे है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि संतोष अविभाजित मध्यप्रदेश के उत्तर बस्तर में जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और विश्वासघात का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी फरार हैं।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।