Connect with us

देश

शमा सिकंदर के सिर से उठा पिता का साया, अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Published

on

मुंबई,एजेंसी।  भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। अक्षरा से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। वहीं दाे दिनों में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने गाली-गलाैज भी की है। वहीं, एक्ट्रेस शमा सिकंदर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो 11 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। 

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। अक्षरा से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। वहीं दाे दिनों में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने गाली-गलाैज भी की है। वहीं, एक्ट्रेस शमा सिकंदर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो 11 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। तो आइए इस कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी

पत्नी की मौत 2 साल बाद टीवी एक्टर ने भी कहा दुनिया को अलविदा, तीनों बच्चे हुए अनाथ
बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी जगत से हाल ही में एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीवी स्टार Alan Plummer अब इस दुनिया में नहीं रहे। दो साल पहले उनकी पत्नी ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी। वहीं, अब एक्टर की मौत के बाद उनके तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। अलन 49 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

 शाहिद कपूर ने किराए पर उठाया अपना 58 करोड़ का घर, हर महीने वसूलेंगे इतने लाख
 एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में शुमार है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। एक्टर अपने काम के अलावा फैंस के बीच निजी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, हाल ही खबर सामने आई है कि शाहिद कपूर ने अपना मुंबई वाला आलीशान घर किराए पर दिया है, जिसे उन्होंने पत्नी मीरा राजपूत के साथ मिलकर खरीदा था।

 बीजेपी चुनाव रैली में भीड़ ने मारा मिथुन चक्रवर्ती का बटुआ, निराश होकर वापस लौटे एक्टर
 दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में सोशल मीडिया पर धमकी मिली थी, जिसके बाद वो खूब चर्चा में आए थे और एक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी भी बढ़ा दी गई थी। वहीं एक बार फिर मिथुन दा खबरों में हैं। दरअसल, बीजेपी के लिए प्रचार में जुटे मिथुन चक्रवर्ती का भीड़ में पर्स चोरी हो गया। इस पर बीजेपी नेताओं ने एक्टर का पर्स लौटाने की गुजारिश की है। यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर खूब रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

गाली-गलाैज भी की है। वहीं, एक्ट्रेस…

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’, सेट बनाने के लिए काटे सैकड़ों पेड़ तो मचा बवाल
 
केजीएफ सुपरस्टार यश इन दिनों ‘टॉक्सिक’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन ये मूवी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। कर्नाटक वन विभाग ने ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में सैकड़ों पेड़ काटने के मामले में केस दर्ज किया है। कर्नाटक वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने उस इलाके का दौरा कर सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की थी।
   
धोखाधड़ी मामले में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, क्राइम ब्रांच ने की 6 घंटे पूछताछ
 
फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा इस वक्त बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ 12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने उनसे छह घंटे तक पूछताछ की है।

शमा सिकंदर के सिर से उठा पिता का साया 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो 11 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और अपने पोस्ट में पिता की शांति की लिए दुआ पढ़ी है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस व करीबी दोस्त उन्हें ढांढ़स बंधा रहे हैं।

 अमीषा पटेल की लाइफ में प्यार की एंट्री? इस बिजनेसमैन को डार्लिंग बता शेयर की रोमांटिक फोटो
 
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अमीषा की उम्र भले ही 49 हो गई हो लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और हमसफर की तलाश में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक करोड़पति बिजनेसमैन संग कोजी तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद वो अपने डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

शादी के बंधन में बंधे हिमांश कोहली

हिमांश कोहली ने सिंगर नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद से ही अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा है। यही वजह है कि हिमांश ने शादी होने तक अपनी दुल्हनिया की कोई तस्वीर और जानकारी शेयर नहीं की। खैर अब हिमांश शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हिमांश ने 12 नवंबर को अपने प्यार विनी संग मंदिर में सादगी भरे अंदाज में सात फेरे लिए। हिमांश ने शादी से पहले अपनी दुल्हनिया की कोई तस्वीर शेयर नहीं थी ऐसे में जब वेडिंग पिक्स सामने आईं तो ये तेजी से वायरल हो गईं।

2 दिन में 50 लाख दो, वरना….सलमान-शाहरुख के बाद अक्षरा सिंह को मिली धमकी

इस समय स्टार्स को धमकी देने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान,मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स को धमकी मिल चुकी है। वहीं अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल हो गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि अक्षरा सिंह हैं। अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। वहीं दाे दिनों में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने गाली-गलाैज भी की है। 

‘या रब, मुझे नहीं पता कि मेरे लिए आपके क्या प्लान्स…कैंसर से जंग के बीच हिना ने बयां किया हाल-ए-दिल

ई: हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसे गंभीर बीमारी का शिकार है। वह बेहद ही हिम्मत से कैंसर से जंग लड़ रही हैं।  इस बीमारी का उपचार कराते हुए वे अपने प्रोफैशनल काम भी कर रही हैं। उनकी हिम्मत और हौसले को देख सब तारीफ कर रहे हैं। हिना हर समय सकारात्मक रहती हैं और मजबूती से परिस्थितियों का सामना कर रही है लेकिन, हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना हाल-ए-दिल बयां किया।  इसमें उन्होंने लिखा है- ‘या रब, मैं नहीं जानती कि मेरे लिए आपका क्या प्लान है?  लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर भरोसा करना चुनूंगी। दर्द में भी, आंसुओं में भी, अनिश्चितताओं में भी, मुझे मेरे लिए आपकी योजनाओं पर पूरा भरोसा है। मुझे इन सब से उबरने के लिए तौफीक और हिदायत दो। आमीन।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

बाजारों में रौनक और शुभ-लाभ के भाव!

Published

on

बाजारों में रौनक आई, दीपों का त्योहार है,

शुभ-लाभ और स्वागत के बढ़ गए भाव हैं।

कभी दस रुपये में मिलें थे, मंगल के संदेश,

कीमत सुन सोच रहा, आम आदमी विशेष।

स्वागत करना महँगा, शुभ-लाभ भी महँगा,

महँगाई ने कर दिया है, हर उत्सव को तंगा!

लक्ष्मीजी के चरणों का हैं, बढ़ गया बाजार,

पूजा से पहले जेब टटोले, हरेक दुकानदार।

शंख, स्वास्तिक व कलश, सभी के दाम बढ़े,

खुशियों के इस पर्व में, बजट के पहिए अड़े।

तीन दिनों का बाजार हुआ, 5 दिनों से कम,

खरीदार की जेब में पैसा, दुकानदार को गम।

तीस फीसदी दाम बढ़े हैं, ग्राहक हुआ उदास,

बिक्री की उम्मीदों पर भी, पड़ने लगी है घास।

शुभ-लाभ के खेल में, लाभ किसे मिल पाए?

शुभ की आशा लें ग्राहक, खाली हाथ न जाए।

लक्ष्मी पूजा तभी सफल, जब मन में हो प्यार,

अब मंगल के प्रतीकों को ना बनाओं व्यापार।

दीप जलें हर घर-आँगन, खुशियों की बरसात,

महँगे शुभ-लाभ से बेहतर, ‘सस्ती’ हो सौगात।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading

देश

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट:45 मिनट पहले पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी, 200 मीटर दूर तक धमाका सुनाई दिया, 8 ट्रेनें कैंसिल

Published

on

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), एजेंसी। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे लाइन पर मंगलवार रात 9.45 बजे ब्लास्ट हो गया। अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक पर धमाके से पहले रात 9 बजे पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी।

ब्लास्ट के कारण पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

ब्लास्ट की जानकारी के बाद आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के करीब 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू हुआ।

घटना के कारण 8 ट्रेन कैंसिल हुई हैं।

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर पूरी तरह टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हुआ है।

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर पूरी तरह टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हुआ है।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

धमाका इतना जोरदार था कि पटरी को ब्लॉक के साथ जोड़ने वाले लॉक भी टूट गए।

धमाका इतना जोरदार था कि पटरी को ब्लॉक के साथ जोड़ने वाले लॉक भी टूट गए।

बुधवार दोपहर बाद ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे पहले अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने यहां जांच की।

बुधवार दोपहर बाद ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे पहले अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने यहां जांच की।

ATS अधिकारी मौके पर पहुंचे

रात करीब 2 बजे आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। सवा दो बजे एटीएस के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने कहा- ब्लास्ट की तीव्रता कितनी थी और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम यहां से सैंपल लेकर जांच करेगी।

ग्रामीणों ने सुना धमाका, रात 11 बजे पहुंची पुलिस

रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप ने बताया- मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी।

करीब 9 बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के पास आस-पास पहुंची। ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद पटरी पर धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर 200 मीटर दूर बसे ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों के पास पहुंचे थे। उनकी सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

अक्टूबर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था विस्फोटक

सुरक्षा एजेंसियों ने अक्टूबर में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक (RDX), दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस थे। 5 बैटरी और दो रिमोट भी थे। हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए।

Continue Reading

देश

राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार, पंजाब में कत्ल करना फैशन बना

Published

on

संगरूर, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने PM नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी है। मैंने उन्हें कहा है कि कहीं भी आकर मेरे साथ डिबेट कर लो, लेकिन वह मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही साबित कर दूंगा। मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नियत्रंति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि मोदी सरकार एक साल में निपट जाएगी। 3 साल बाद अमित शाह होम मिनिस्टर नहीं होंगे।

ये बातें उन्होंने पंजाब के संगरूर में इंसाफ रैली के दौरान कही। संबोधन की शुरुआत में वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को स्टेज पर लाए।

राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक फैशन बन गया है। पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। भगवंत मान दिल्ली में थे तो हमें चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर PM को बहस की चुनौती दी।

खड़गे बोले- दिल्ली में वोट चोरों की सरकार है

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में वोट चोरी हुई है और कई जगह वोट चोरों की सरकार चल रही है। उन्होंने दिल्ली में बैठी सरकार वोट चोरों की सरकार है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677