Connect with us

कोरबा

सेतु विभाग को कारण बताओ नोटिस, वर्क टेंडर में देरी पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Published

on

वर्षा ऋतु में डायरिया व सर्पदंश की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

शाला भवनों सहित अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने किया निर्देशित

डीएमएफ से “03 माह पूर्व स्वीकृत पर अप्रारम्भ कार्य होंगे निरस्तः – कलेक्टर“

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासकीय कार्यो एवं विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोरबा शहर के व्यस्तम मार्ग सुनालिया नहर पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी वर्क टेंडर जारी नहीं होने पर सेतु विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य मे इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।


कलेक्टर ने बरसात के मौसम में जिले में डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु विभाग पूरी तरह सक्रियता से कार्य करें। दूरस्थ क्षेत्रों , वनांचलों एवं पीवीटीजी बसाहटों में समय रहते इसके बचाव की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही पीएचई विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के हैण्डपम्प सहित अन्य जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को सजग रहने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीवेनम की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा। जिससे इस प्रकार की घटना होने पर पीड़ित को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार मिल सके। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभागो मे हैंडपम्प मैकेनिकों व लाईनमैन की बैठक लेकर सजगता से कार्य करने हेतु निर्देशित करने की बात कही।


बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षकों के अभ्यावेदन का पुनरीक्षण कर प्रकरण का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही काउंसिलिंग के पश्चात स्कूलों में पदभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों की भी जानकारी देने की बात कही। उन्होंने प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल सहित आंगनबाड़ी , आश्रम छात्रावास में स्कूलों में भोजन तैयार करने हेतु गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को इसका निगरानी करने के लिए कहा। उन्होंने विद्युत विभाग कोरबा व कटघोरा ग्रामीण को लेमरू, ललमटिया , अमलडीहा , बेलसेंघा, अमलडीहा जैसे दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युत विहीन बसाहटों मजरा टोलों में विद्युतीकरण हेतु तेजी से कार्य करने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने महिला व बाल विकास अधिकारी को जिले के सुदूरवर्ती एरिया के पारा, मोहल्लों में डीएमएफ के माध्यम से मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्युतविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने अपर कलेक्टर को अधिकारी कर्मचारी के विभागीय जांच कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

ग्राम पंचायतों के अधूरे व लंबित कार्यो की हुई समीक्षा

डीएमएफ से नए कार्यों की स्वीकृति पर रोक, अधूरे पुराने कार्य पहले करें पूर्णः- कलेक्टर

कलेक्टर ने बैठक में सर्व जनपद सीईओ से पंचायतों में स्वीकृत , पूर्ण – अपूर्ण व अप्रारम्भ कार्यो की समीक्षा करते हुए अधूरे सभी स्कूल, पंचायत सहित अन्य भवन निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतो में निर्माणरत शाला भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। इस हेतु निर्माण कार्यो में श्रमिक बढ़ाने एवं समांतर कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को पंचायतो में 03 माह पूर्व के स्वीकृत एवं आज दिनांक तक अप्रारम्भ कार्यो को निरस्त कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही 01 जनवरी 2024 से पूर्व के स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यो वाले पंचायतो में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने तक डीएमएफ से नए कार्य स्वीकृत नही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायतो में पुराने जर्जर एवं उपयोगविहीन भवनों के विनिष्टीकरण हेतु भवन चिन्हांकित कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे इन भवनों का ग्राम पंचायत से अनुमोदन कराकर डिस्मेंटल किया जा सके। साथ ही भवनों के विनिष्टीकरण के पश्चात मलबों का निस्तारी कार्य भी सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम जनमन आवास के निर्माण रत आवासों के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आवास निर्माण में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु अधिकारियों को फील्ड में जाकर हितग्राहियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने एवं उनकी निर्माण कार्य मे आने वाली समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कोरबा मयंक अग्रवाल, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम , जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवम वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डी.पी दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संदेश में कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति के साथ ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल के वैश्विक एवं भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने एक बार फिर ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है। संकट की परिस्थितियों में घरेलू कोयला देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए एक भरोसेमंद स्रोत साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के खनिक श्रमवीरों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र की विकास यात्रा से सीधे जुड़ा है तथा कंपनी गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपना योगदान दे रही है।

उन्होंने एसईसीएल परिवार के सभी कर्मचारियों, श्रमिकों, परिवारों एवं हितधारकों के सामूहिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ एसईसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निरंतर मजबूत करता रहेगा।

वसंत विहार खेल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण – श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

इससे पूर्व मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने ध्वज फहराया एवं सुरक्षा टुकड़ी की सलामी ली।

मुख्य समारोह में अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश दिया।
समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से उत्कृष्ठ कवायद दल, सर्वोत्कृष्ठ कवायद दल एवं उत्तम पोशाक के लिए परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों व् उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य कार्यक्रम के पश्चात सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशकगण, सीवीओ, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगण की उपस्थिति में वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ (जी+4) सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया।

समारोह में उद्घोषणा का दायित्व पाणी पंकज पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) एवं सुरक्षा निरीक्षक एम.पी. जांगड़े ने निभाया।

Continue Reading

कोरबा

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

Published

on

तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, कुल सिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, राकेश नागरमल अग्रवाल, अजय चन्द्रा एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और देशसेवा के संकल्प का प्रेरणादायी अवसर बना।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

Published

on

’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’

कोरबा 15 अगस्त 2026। डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहना और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराध एक गंभीर अपराध की श्रेणी में है और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अलग-अलग तरीकों से लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान के माध्यम से आम नागरिकों तक जागरूकता का संदेश पहुंचा रही है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर तक साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी मिल सके।
विधायक श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर सावधानी बरतें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत सतर्क होकर उचित माध्यम से इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जागरूकता का विषय है। यदि हम स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सावधान करें, तो साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आइए, साइबर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।
’आप भी “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें’
अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। साइबर जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और / cgpolicedept  को टैग करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677