Connect with us

कोरबा

सर्वाधिक समर्थन मूल्य और सुगम धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के चेहरे पर मुस्कान

Published

on

धान खरीदी नीति से मिला भरोसा, किसान महावीर यादव हुए आश्वस्त

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्मुख नीतियाँ आज ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के मन से वर्षों पुरानी चिंताओं को दूर किया है। उच्चतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था और उपार्जन केंद्रों पर मिल रही सुविधाओं ने किसानों को यह भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी मेहनत के साथ खड़ी है। यही कारण है कि आज जिले के किसान संतुष्ट, आश्वस्त और खुशहाल नज़र आ रहें है।
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में किसान और कृषि की अहम भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए विष्णु सरकार ने धान खरीदी को केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसान के सम्मान और सुरक्षा से जोड़कर देखा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसानों को उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता। निर्धारित तिथि पर किसान सहजता से केंद्रों पर पहुंचकर अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं।
कोरबा जिले के ग्राम सराईपाली सोनपुरी पंचायत के निवासी किसान महावीर यादव छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था से लाभान्वित होने वाले किसानों में से एक हैं। वे लगभग ढाई एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करते हैं और इस वर्ष अच्छी फसल होने पर 30 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का विक्रय करने के लिए सोनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। शासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
श्री यादव बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान की खरीदी सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रूपये पर की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा और उचित मूल्य मिल रहा है। पहले जहां धान को लेकर विक्रय को लेकर असमंजस और चिंता बनी रहती थी, वहीं अब पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है। धान उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने का स्वच्छ पानी, छांव और तौल में पारदर्शिता जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसानों को न केवल सुविधा मिली, बल्कि उन्हें सम्मानजनक माहौल का भी अनुभव हुआ। उनका कहना है कि समिति के कर्मचारियों और प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सरल और सुचारु रूप से संपन्न हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान कल्याणकारी सोच से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, ऐसी नीतियों से खेती फिर से लाभ और सम्मान का कार्य बनी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677