कोरबा
चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को
कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में ए0डी0आर0 भवन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाली पराक्राम्य लिखित अधिनियम(चेक बाउंस मामले) संबंधित विशेष लोक अदालत के सबंध में 08 जुलाई को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा की अध्यक्षता में संबंधित बैंक के अधिकारियो एवं सहकारी समिति बैंक के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक आयोजन किया गया।

कु. मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा द्वारा उपस्थित बैंक के अधिकारीगण को चेक बाउंस से सबंधित मामले हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत के उद्देश्य बताते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान करते हुए, अधिक से अधिक चेक बाउंस के मामलों को इस लोक अदालत में रखने हेतु आग्रह किया गया।

कोरबा
दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत:कोरबा में पुटु बीनने गए व्यक्ति को कुचला, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
कोरबा। कोरबा वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथी-मानव संघर्ष की घटना सामने आई है। गुरुवार (9 जुलाई) को ग्राम पीडिया और तुर्कीटरा के बीच जंगल में दंतैल हाथी के हमले में जहाज़ सिंह राठिया (55) की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया गुरुवार सुबह जंगल में पुटु (मशरूम) और महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें संभलने या भागने का मौका नहीं मिला और हाथी ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंचा वन अमला
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग पर लगाए आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है, लेकिन उन्हें गांवों से दूर रखने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण हर साल फसल और जान-माल का नुकसान हो रहा है।

मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द निर्धारित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गांवों के आसपास हाथियों को भगाने के लिए स्थायी व्यवस्था, रात में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने की मांग भी उठाई है।
बढ़ रही हाथी-मानव संघर्ष की घटनाएं
कोरबा वन मंडल में पिछले कुछ समय से हाथी-मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई ग्रामीण पहले भी हाथियों के हमले का शिकार हो चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कोरबा
पाम मॉल के One Night Club एवं सेन्टर प्वाइंट के बार में कोरबा पुलिस का देर रात छापा, दोनों मैनेजर गिरफ्तार
पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेन्टर प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की
नियमों का उल्लंघन कर शराब परोसते पाए जाने पर दोनों बार के मैनेजरों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेन्टर प्वाइंट स्थित बार में निर्धारित समय एवं आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक शराब परोसी जा रही है तथा पार्टी आयोजित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) से अवैध रूप से देर रात तक संचालित बार में अधिक शराब पीकर निकले एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो को लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। इस मामले में कोरबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार किया था।
प्राप्त सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों बारों में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को शराब परोसते पाया गया।
इस पर दोनों बार के मैनेजरों को थाना लाकर उनके विरुद्ध संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा
उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन
कोरबा। न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली ‘‘स्पेशल लोक अदालत‘‘ के साथ होगा।
स्पेशल लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके पूर्व राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पक्षकारों की सहायता करेंगे पक्षकार सुलह वार्ताओं में प्रत्यक्ष अथवा ऑनलाईन माध्यम से शामिल हो सकते है। अभियान में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित पक्षों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को ‘‘समाधान समारोह‘‘ में शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जिसे भरकर आवेदन किया जा सकता है। यह फार्म सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाईट Supreme Court of India पर उपलब्ध है।
गूगल लिंकः Google Frome-Special Lok Adalat 2026 2026 फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गयी है। समाधान समारोह में दीवानी एवं पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण एवं वसूली, बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा जैसे मामले शामिल है।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
