Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर में बैंक खाते से 113 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन:21 राज्यों के 150 अकाउंट होल्डर्स से साइबर ठगी, 13 लाख कमीशन मिला, 2 गिरफ्तार

Published

on

सूरजपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक बैंक खाते से 113 करोड़ 32 लाख रुपए से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। यह रकम देश के 21 राज्यों के 150 लोगों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में दर्ज है।

पुलिस ने मामले में अमन पासवान और जिशान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच में पता चला कि 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच इसी खाते में करीब 13 करोड़ रुपए की ठगी की रकम आई थी।

इसके बदले आरोपियों को 13 लाख रुपए कमीशन मिला था। रकम निकालने के लिए चेक और एटीएम का इस्तेमाल किया गया।

कमीशन की रकम तीनों आरोपियों में बांटी गई। अब पुलिस ठगी की रकम के लेनदेन और इसमें शामिल दूसरे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

आरोपियों को 13 लाख रुपए कमीशन मिला था।

आरोपियों को 13 लाख रुपए कमीशन मिला था।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल ज्वाइंट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (JCC-TMS) से पुलिस को संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिली थी।

इसके बाद सूरजपुर पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के संदिग्ध खातों की जानकारी जुटाकर जांच शुरू की। इसी दौरान सूरजपुर के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में खुले एक खाते से देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन का पता चला।

पुलिस ने खाते से जुड़े KYC दस्तावेज और बैंक डिटेल्स हासिल कर जांच की।

संस्था के नाम पर खुलवाया गया था बैंक खाता

पुलिस जांच में सामने आया कि देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रधारी ने मिलकर डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नाम से संस्था का पंजीयन कराया था। इसी संस्था के नाम पर SBI की सूरजपुर शाखा में बैंक खाता खुलवाया गया था।

जांच में पता चला कि देश के 21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों ने इस खाते से जुड़े साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के आधार पर खाते के जरिए 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपए का लेनदेन होना पाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर थाने में अपराध क्रमांक 107/26 के तहत BNS की धारा 317(4), 318(6), 61(2)(ए) और 3(5) में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सूजरपुर कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूजरपुर कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

13 करोड़ की ठगी की रकम के बदले मिला 13 लाख कमीशन

पुलिस की जांच में पता चला कि 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच देवनारायण चक्रधारी के SBI खाते में करीब 13 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ था। इसके बदले आरोपियों को कुल 13 लाख रुपए कमीशन मिला था।

जांच में सामने आया कि कमीशन की रकम अलग-अलग लोगों में बांटी गई थी। इसमें देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख रुपए, अमन पासवान को 2 लाख रुपए और जिशान खान को 2 लाख 50 हजार रुपए मिले थे।

कमीशन की रकम निकालने के लिए चेक और एटीएम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के मुताबिक, जिशान खान ने चेक और एटीएम से बैंक से रुपए निकाले थे। पूछताछ में आरोपियों ने कमीशन की रकम खर्च करना बताया है।

रकम देश के 21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में दर्ज है।

रकम देश के 21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में दर्ज है।

मुख्य आरोपी पहले गिरफ्तार, अब दो और पकड़े गए

इस मामले में पुलिस पहले ही देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। इसके बाद मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

सूरजपुर पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन पासवान (32) निवासी पंखाजूर, कांकेर और जिशान खान (30) निवासी नावापारा, सूरजपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार किया।

इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एक आरोपी फरार, पूरे नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि साइबर ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में भेजी गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अलग-अलग राज्यों में हुए लेनदेन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मंत्री ने थानेदार से कहा-मुझे बंधक बनाया, छुड़ाने पुलिस भेजिए:50 लाख की हेराफेरी, व्यापारी बोले-TI को पैसे दिए, फिर भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

Published

on

सरगुजा , एजेंसी। अंबिकापुर में 50 लाख की चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को मंत्री राजेश अग्रवाल से शिकायत की। अग्रसेन भवन में व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

इसके बाद राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है। बांधकर बैठा दिया है, छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।

इस पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने कार्रवाई के लिए 2 दिन का समय मांगा है। वहीं, अब बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

व्यापारी बोले- शिकायत के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए

जानकारी के मुताबिक, अग्रसेन भवन पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल से व्यापारियों ने कहा कि उनके कहने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है।

मंत्री ने TI से कहा- आरोपी नहीं पकड़ पा रहे तो मुझे छुड़ाइए

व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है और बांधकर बैठा दिया है। इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। मंत्री ने कहा कि दो-तीन दिन में कार्रवाई करके मुझे जानकारी दें।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया।

व्यापारियों ने टीआई को खर्चा-पानी के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया।

फर्जी सील और रसीद बनाकर निकाल रहे थे सामान

मामला अंबिकापुर के खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का है। कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी में छह साल से काम कर रही बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की ने कंपनी की फर्जी सील बनाकर बड़े पैमाने पर सामान की हेराफेरी की है।

शिकायत के मुताबिक, दोनों पिछले चार महीने से फर्जी नकदी रसीद बनाकर कंपनी से सामान निकाल रहे थे। पिकअप और दूसरे मालवाहक वाहनों से सामान गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जाता था। यहां से दुकानों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉल पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कॉल पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह से बात की।

कर्मचारी ने दी थी हेराफेरी की जानकारी

21 अक्टूबर को कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीद के जरिए सामान निकालने की जानकारी दी।

इसके बाद संचालक ने रसीदों और हिसाब-किताब की जांच कराई। जांच में ट्रेडिंग कंपनी से 50 लाख से अधिक के सामान की हेराफेरी का पता चला।

शिकायत पर पुलिस ने अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ धारा 316(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। FIR दर्ज होने के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में मकान में घुसा कबाड़ से भरा ट्रक:घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे, 7 लाख का कबाड़ जब्त, चालक गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के राताखार में देर रात तेज रफ्तार कबाड़ से भरा ट्रक सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। टक्कर से मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में लिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग चौक मुख्य मार्ग की है। ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रक सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए।

ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास तलाश कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे चालक की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचाया।

ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ मिला

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ भरा था। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। कबाड़ कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि राताखार में ट्रक के मकान में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया और चालक को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

8 फीट का अजगर महिंद्रा वर्कशॉप में घुसा:कोरबा में RCRS टीम ने 20 मिनट में रेस्क्यू किया, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के महिंद्रा वर्कशॉप में सोमवार सुबह करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। उसे देखकर कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर RCRS की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

वर्कशॉप खुलने के बाद सोमवार सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने कोने में अजगर को देखा। इसके बाद कुछ कर्मचारी बाहर निकल गए, जबकि कुछ ने दूर से उस पर नजर रखी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) को सूचना दी गई। RCRS सदस्य उमेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले लोगों को अजगर से दूर किया और फिर रेस्क्यू शुरू किया।

बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा अजगर

उमेश यादव ने बिना किसी उपकरण को नुकसान पहुंचाए और अजगर को चोट पहुंचाए बिना उसे काबू कर लिया। करीब 20 मिनट में रेस्क्यू पूरा हुआ। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें

RCRS टीम के मुताबिक, मौसम में बदलाव, गर्मी और नमी के कारण सांप और अजगर भोजन या ठंडी जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों, वर्कशॉप और घरों में पहुंच सकते हैं।

टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। उससे दूरी बनाए रखें और वन विभाग या RCRS हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677