कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन टीपीनगर कोरबा में पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त कबुलपुरिया परिवार द्वारा कराया जा रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव के आज तृतीय दिवस भागवत भूषण आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री जी महाराज ने नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि यदि हम अनजाने में ही नारायण का नाम लेते हैं तो भगवान भाव के भूखे होते हैं और चले आते हैं। कलयुग में नारायण के नाम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी संतानों का नाम भगवान के नाम पर रखें, नाम में भी संस्कार छुपा होता है। उन्होंने कई प्रहसन के माध्यम से नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि एक बार किसी घर में चोर घूस गया और बूढ़ी मां चिल्लाने लगी- नारायण-नारायण। बेटा नारायण तो नहीं आया, लेकिन शोरगुल सुनकर पड़ोस के कई लोग आये और चोर भाग गया। नारायण किसी न किसी रूप में अपने भक्तों की मदद अवश्य करते हैं। उन्होंने और कई प्रहसनों के माध्यम से नारायण की महिमा का महत्व समझाया।
श्री अजामिल उपाख्यान और नरसिंह अवतार का वर्णन
आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिन श्री अजामिल (ब्रम्ह तत्व से मिलन) और भगवान नरसिंह अवतार का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि मनुष्य के जीवन को धन्य बनाने के लिए भक्ति जरूरी है। भागवत पुराण में श्रीअजामिल का वर्णन आता है। आचार्यश्री ने कहा कि भगवान के दिव्य नामों के उच्चारण से ही पापियों के भी पाप करने की प्रवृत्ति से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने भगवान श्री नरसिंह के पूण्य प्रताप का भी बड़े मार्मिक ढंग से प्रहसनों के माध्यम से वर्णन किया और कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान कई रूपों में अवतार लेते हैं। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान नारायण ने नरसिंह का अवतार लिया और हिरण्यकश्यपु का वध कर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि अत्याचार का नाश अवश्य ही होता है। भगवान अपने भक्तों की रक्षा हर हाल में करते ही हैं।
नरसिंह अवतार की झांकी ने सबका मन मोहा
कथा स्थल पर आज तृतीय दिन भगवान नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया, साथ ही भगवान नरसिंह अवतार की भव्य झांकी ने सबका मन मोह लिया। किस तरह हिरण्यकश्यपु का वध करते हुए भक्त प्रहलाद और ध्रुव को गोद में बिठाकर उनकी सुरक्षा की और सभी युग में इन्हें अजर-अमर कर दिया। भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य का जीवन भवतारिणी पार कर लेता है और स्वर्ग में स्थान मिलता है।
कल वामनअवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन 07 सितंबर को आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री महाराज द्वारा वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव के बारे में संगीतमय प्रवचन देंगे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।