Connect with us

कोरबा

विगत वर्षों से  कर्मचारियों के प्रकियाधीन जांच प्रकरणों को किया गया निराकृत

Published

on

03 कर्मचारियों का  वेतनवृद्धि रोकते हुए विभागीय जांच किया गया समाप्त
सहायक ग्रेड-02 कमल कुमार यादव को शासकीय सेवा से किया गया बर्खास्त

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में कार्यालय कलेक्टर कोरबा में विगत वर्षो से 06 कमर्चारियों का प्रक्रियाधीन विभागीय जांच प्रकरण का पूर्ण जांच कर निराकरण किया गया हैं। जिसके अंतर्गत पाली विकासखंड के तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड – 02 कमल कुमार यादव  16 जून 2016 से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। विभागीय जांच में कमल कुमार यादव पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाए जाने के कारण छ०ग० शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत् कमल कुमार यादव, सहायक ग्रेड-02 को बर्खास्त किया गया हैं। इसी प्रकार भैंसमा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर में पदस्थ श्री विमल सिंह, पटवारी (निलंबित) द्वारा ऋण पुस्तिका का पन्ना पूरा कर जाने पर नया ऋण पुस्तिका बना कर देने में 10 हजार की मांग करना एवं फौती नामांतरण पट्टा विभाजन एवं रिकार्ड दुरूस्ती करने के लिए 80 हजार की मांग करने के संबंध में निलंबन उपरांत विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में श्री विमल सिंह पटवारी पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाए जाने के कारण 02 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकते हुए निलंबन से बहाल करते हुए विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं।
तहसील बरपाली के  मोहनलाल कैवर्त, पटवारी (निलंबित) पटवारी हल्का नंबर  09- पुरैना द्वारा तहसील बरपाली में स्थित भूमि का ऑनलाईन भुईया आई डी में दर्ज नामांतरण पंजी क्रमांक डक्202223550201400016ए पटवारी आई डी से दर्ज किया गया है जिसमें पूर्व से आदेश पारित वाला ऑप्सन का प्रयोग करते हुए ग्राम पुरैना प.ह.न. 09 तहसील बरपाली जिला कोरबा स्थित भूमि ख.नं. 1403 / 3 रकबा 0.045 हे भूमि को शिवदास, शिवादास पिता करमूदास, शिवबाई, अमरिका पिता संतोषी पिता करमूदास जाति पनका के नाम पर दुरूस्त किया जाना प्रमाणित पाया गया। उक्त भूमि का बी-1 अवलोकन करने पर दिनांक 09.10.2023 को स्वयं डिजिटल हस्ताक्षर कर सत्यापित करने के संबंध निलंबन उपरांत विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में मोहनलाल कैवर्त, पटवारी पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाए जाने के कारण 02 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकते हुए निलंबन से बहाल करते हुए विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं। मनोज कुमार गोभिल, सहायक ग्रेड – 02 तत्कालिन कार्यालय तहसीलदार अजगरबहार वर्तमान कार्यालय तहसीलदार दीपका द्वारा स्थानांतरण उपरांत नवीन तहसील अजगरबहार में उपस्थिति उपरांत अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के कारण मनोज कुमार गोभिल, सहायक ग्रेड- 02 का 01 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकते हुए विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं। सुरेश कुमार सुमन, सहायक ग्रेड – 02 तत्कालिन तहसील कार्यालय पोड़ीउपरोड़ा वर्तमान कार्यालय तहसीलदार दीपका  द्वारा आवेदक कुंदन सिंह पिता स्व० परमेश्वर सिंह ग्राम पचरा, की 01 नग बैल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने के कारण आर्थिक सहायता / आर. बी. सी. 6-4 के तहत् आर्थिक सहायता का प्रकरण प्रकरण दर्ज कर आवेदक व कोटवार का बयान लिया जाकर प्रकरण को स्वीकृति हेतु सक्षम अधिकारी के समक्ष विलंब से प्रस्तुत करने के कारण विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित नहीं पाए जाने के कारण सुरेश कुमार सुमन, सहा. ग्रेड – 02 का विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं। विकासखण्ड  पाली के प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास नूनेरा  के निलंबित छात्रावास अधीक्षक विजय कुमार कंवर द्वारा अवगत कराया गया है कि पीठासीन न्यायाधीश जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.सी. एवं ए स.टी. (पी०ए०) अधिनियम कोरबा (छ0ग0) के आदेश दिनांक 20.08.2024 द्वारा अपचारी कर्मचारी विजय कुमार कंवर पर लगाये गये आरोपों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 365 / 34, 366 / 34, 342/34, 346 / 34 एवं 376 (घ) / 34 के आरोपो से दोषमुक्त किया गया हैं। अतः पीठासीन न्यायाधीश जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.सी. एवं एस.टी. (पी०ए०) अधिनियम कोरबा (छ0ग0) के आदेश दिनांक 20.08.2024 के परिपालन में अपचारी कर्मचारी विजय कुमार कंवर, निलंबित छात्रावास अधीक्षक प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास नूनेरा वि. खं. पाली जिला कोरबा (छ0ग0) के विरूद्ध विभागीय जांच को तत्काल प्रभाव से नस्तीबद्ध किया गया हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छठ महापर्व: 15 नवम्बर को डूबते सूरज को एवं 16 नवम्बर को उगते सूरज को अर्ध्य देंगे पूर्वांचलवासी

Published

on

कोरबा। 13 नवम्बर से नहाय-खाए के साथ पूर्वांचल वासियों का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) प्रारंभ हुआ और 14 नवम्बर को जगह-जगह पूर्वांचल वासियों ने खरना प्रसाद बनाया और वितरित कर पुण्य लाभ लिया। 15 नवम्बर को संध्याकालीन बेला पर पूर्वांचलवासी हसदेव नदी, तालाबों, पोखरियों एवं नहर में बने छठ घाट पहुंचेंगे और डूबते सूरज को अर्ध्य देंगे।

महापौर निवास में सामूहिक खरना प्रसाद का वितरण किया गया

श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह ने घर में खरना प्रसाद सपरिवार बनाया और लोगों को आमंत्रित कर खरना प्रसाद का वितरण किया

छठ पूजा का उल्लास: हर घर रंगोली
14 नवम्बर को छठ महापर्व के दूसरे दिन महापौर निवास में सामूहिक खरना प्रसाद का वितरण किया गया, जहां पर हजारों की संख्या में पूर्वांचलवासी, भाजपा नेता, पत्रकारगण, बुद्धिजीवी वर्ग सहित क्षेत्र के लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। पूर्वांचल विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, ननका उर्फ विजय सिंह राजपूत सहित पूरा परिवार ने उपस्थित अतिथियों को अपने हाथों से खरना प्रसाद का वितरण किया। चंद्रमा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उपस्थित अतिथियों को छठ महापर्व की शभकामनाएं दीं। चंद्रमा सिंह राजपूत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठी मैय्या जीवंत देवी हैं और उनकी उपासना से दम्पत्ति को संतान प्राप्ति और व्रतियों को सुख समृद्धि के साथ जीवन को खुशहाल बनाती हैं। उन्होंने कोरबावासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। श्री राजपूत ने सैकड़ों लोगों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर खरना प्रसाद प्राप्ति के लिए आमंत्रित किया था।


कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आयुर्वेद सदन:पंचकर्म चिकित्सालय की डायरेक्टर पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ, राजपूत क्षत्रीय समाज महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विकास समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह ने घर में खरना प्रसाद सपरिवार बनाया और लोगों को आमंत्रित कर खरना प्रसाद का वितरण किया। उपस्थित जनों को डॉ. श्रीमती मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह ने छठ पूजा पर सभी को शुभकामनाएं दी।

डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि छठ माता की पूजा, उपासना एवं व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, बालको सीईओ आर के सिंह, पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्वांचल सर्वसमाज के सचिव लायन अरविन्द शर्मा ने भी सभी व्रतियों सहित जिलेवासियों को छठ पूजा की बधाई दी है और कोरबा जिले की समृद्धि एवं सुख-शांति के लिए मंगलकामना की है।

Continue Reading

कोरबा

विश्व मधुमेह दिवस 2026 पर एसईसीएल मुख्यालय में ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “मधुमेह की समय पर पहचान” थीम के अंतर्गत ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करना था।

शिविर के दौरान कुल 332 कर्मचारियों की ब्लड शुगर एवं अन्य प्रमुख स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी–परियोजना एवं योजना) नृपेंद्र नाथ ने सक्रिय सहभागिता की। उनकी सहभागिता ने कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।

चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे। उन्होंने मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधियों एवं समय पर चिकित्सा परामर्श के महत्व पर जोर दिया।

इस पहल ने जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

Continue Reading

कोरबा

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

Published

on

बालकोनगर, 14 नवंबर 2026। बच्चों के बेहतर बचपन और स्वस्थ भविष्य की नींव प्रारंभिक शिक्षा, उचित पोषण और सकारात्मक परिवेश से तैयार होती है। इसी दिशा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) छत्तीसगढ़ में अपने 111 नंद घरों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहा है। खेल-आधारित शिक्षा, पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के जरिए ये केंद्र ग्रामीण समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

नंद घरों में बच्चों को रचनात्मक और खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से अक्षर पहचान, अंग्रेजी के सामान्य शब्द और गिनती जैसी बुनियादी शिक्षा दी जाती है। साथ ही, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता संबंधी जागरूकता के माध्यम से उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित किया जाता है। गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक किया जाता है।

दोंद्रो निवासी निशा यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “मेरा बेटा भी नंद घर में पढ़ाई करता है। यहां वह बहुत अच्छी तरह नई-नई चीजें सीख रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब वह सुबह खुद उठकर नंद घर जाने के लिए उत्साहित रहता है। यहां उसे दूसरे बच्चों के साथ खेलने, सीखने और घुलने-मिलने का अवसर मिलता है। साथ ही, उसे पौष्टिक भोजन भी दिया जाता है, जिससे उसकी अच्छी आदतों का विकास हो रहा है। मैं सभी माताओं से कहना चाहूंगी कि वे भी अपने बच्चों को नंद घर जरूर भेजें, ताकि उन्हें पढ़ाई, खेल और बेहतर पोषण के साथ आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सके।”

शासकीय प्राथमिक पाठशाला में सहायक शिक्षिका ममता चौहान ने नंद घर की सराहना करते हुए कहा, “वेदांता की नंद घर पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। नंद घर के माध्यम से बच्चों में समझने, सीखने और नई चीजों को अपनाने की क्षमता विकसित हो रही है। बच्चे यहां रचनात्मक गतिविधियों के जरिए अक्षर ज्ञान, अंग्रेजी के शब्द, वर्णमाला और गिनती जैसी बुनियादी चीजें सीख रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की स्कूल जाने की तैयारी और सीखने के प्रति उनकी रुचि में भी दिखाई देता है। शासन की शिक्षा संबंधी पहल को भी इससे मजबूती मिल रही है। नंद घर बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

पोषण विशेषज्ञ अंजू यादव ने कहा, “बच्चों का स्वस्थ विकास और महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य एक सशक्त समाज की नींव है। इस दिशा में बालको द्वारा नंद घरों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बेहद सराहनीय है। नंद घर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामुदायिक सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। टेक-होम राशन (टीएचआर) के पोषण लाभ और उससे घर पर पौष्टिक आहार तैयार करने के तरीके बताना भी उपयोगी पहल है। कुपोषण से लड़ाई में सही जानकारी और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव बेहद जरूरी हैं। बालको की यह पहल माताओं को जागरूक बनाने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतें विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह स्वस्थ मातृत्व, सुपोषित बचपन और बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय प्रयास है।”

बालको के 111 नंद घरों के माध्यम से अब तक 7,000 से अधिक बच्चों और माताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रारंभिक शिक्षा, पौष्टिक आहार और पोषण जागरूकता के जरिए यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है। रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा विकसित करने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। बालको का यह प्रयास सुपोषित बचपन और शिक्षित पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677