नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित मुक्ति धाम के विकास कार्य पर लगी चोरों की नजर….सीमेंट और सरिया काट ले गए चोर…..।
मुक्तिधाम को भी नहीं छोड़ रहे चोर,,,, भगवान का भी नहीं खौफ।
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा:– जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोगरा स्थित मुक्ति धाम के जीर्णोद्धार किया जाना है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के आकार कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अमित झा के द्वारा बाउंड्री वाल और चिरघर का (जीर्णोद्धार) निर्माण कार्य किया जा रहा है, निर्माण के लिए रखी सीमेंट की बोरिया के साथ साथ कॉलम में लगे लोहे का सरिया (बीम) को बीते रात किसी अज्ञात चोरों द्वारा काट कर चोरी कर लिया गया।
- चोरी का मामला है बीती रात 05 सितंबर लगभग सुबह 04:45 बजे का है।
आज 06 सितंबर की सुबह जब ठेकेदार अमित झा अपने कार्य को देखने मुक्ति धाम पहुंचा जहां स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि कॉलम का रोड और सीमेंट चोरी हुआ है, चोरी करने वाले चोर मोगरा बस्ती के ही कुछ लड़के है, जिनको हमने सुबह लगभग 04:45 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान यहां से भागते देखा है।
” गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक चोर के पास स्पलेंडर मोटर सायकल होने की जानकारी आई है “
चोरी हुए सामान की शिकायत ठेकेदार अमित झा ने थाना बाँकी मोगरा थाना पहुंच आवेदन के माध्यम से दे दी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार संदेहियों के नाम भी बताए है, आस पास कुछ सीसीटीवी कैमरे है जिसमें से फुटेज निकाल कर चेक करने की बात कहते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
लगभग 15000/– रुपए का लोहा और सीमेंट की चोरी।
एक ही पैटर्न में की जा रही चोरी, पहले घटनास्थल पर बैठ कर पीते है गांजा फिर करते है चोरी, तरीका देख लगता है पुलिस को हल्के में लेते है ये चोर।
बाकी थाना के प्रभारी चमन लाल सिन्हा शिकायत आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों की पत़ासाजी कर रही है, और प्रार्थी को आश्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

ऐसी घटनाएं नशे की लत के वजह से घटित होती है, थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत कुछ ग्रामों में अभी हाल फिलहाल में नशे के कारोबारियों पर कार्यवाही की जा चुकी है, पर बाकी मोगरा और आस पास थाना के करीबी क्षेत्रों में नशेडियों की तादात ज्यादा ही देखो जा सकता है, जिससे यह साफ है कि आस पास के क्षेत्रों में भी अवैध कबाड़ की खरीदी और नशे की सामग्री की बिक्री की जाती है।
- नशे के आदि लड़के लोहे का समान चोरी कर आसानी से बेंच देते है और उस पैसे से नशीली पदार्थ खरीद नशे का सेवन करते है।
इन सब अवैध कारोबारियों पर बाँकी पुलिस को गंभीर होकर संज्ञान लेना चाहिए और कार्यवाही करनी चाहिए। इससे पहले भी इस तरह की कई चोरियो की शिकायत बाँकी पुलिस के पास दर्ज है जिसके चोर अब तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
फिलहाल अब देखना ये है कि इस बार की चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोर, पुलिस के गिरफ्त में आते है या पिछली बार की तरह इस बार भी चोर बचे रहते है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा, 08 जुलाई 2026।
बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर पार्षद श्री लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव, हनुमान पाण्डेय तथा उदय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी है। इससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

एसएमडीसी अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों का भविष्य संवारती हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन एवं विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए नियमित अध्ययन कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
एसईसीएल बलगी सबस्टेशन लूटकांड: डेढ़ माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो फरार आरोपी,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा/कोरबा, 2 जुलाई। एसईसीएल के बलगी सबस्टेशन में सुरक्षा कर्मियों से मारपीट कर केबल लूटने के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 की देर रात कुछ बदमाश बलगी स्थित एसईसीएल सबस्टेशन में जबरन घुस गए थे। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा करीब 100 मीटर केबल लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।
घटना के संबंध में प्रधान सुरक्षा प्रहरी संजय कुमार की शिकायत पर थाना बांकीमोंगरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दीपक केवट उर्फ अंकु और सुमित कुमार मार्को, लगातार पुलिस से बचते फिर रहे थे।
लगातार तलाश के बाद गुरुवार को बांकीमोंगरा पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3), 296, 351(3), 305, 309(8) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान पहले अर्जुन सिंह और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जबकि फरार चल रहे दीपक केवट उर्फ अंकु एवं सुमित कुमार मार्को को 2 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना बांकीमोंगरा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात, बाँकीमोंगरा में प्रेस क्लब भवन निर्माण का हुआ शुभारंभ,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकीमोंगरा/कोरबा। क्षेत्र के पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया। नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा द्वारा प्रेस क्लब के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा के करकमलों से संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज में जागरूकता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के पत्रकारों को संगठित रूप से कार्य करने के लिए एक स्थायी मंच मिलेगा।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर परिषद के गठन के बाद पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था। आज भूमिपूजन के साथ इस संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भवन तैयार होने के बाद यह पत्रकारों की बैठकों, संवाद और विभिन्न गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा ने विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से पत्रकार भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस पहल से क्षेत्र के सभी पत्रकारों को एक साझा मंच और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष श्रावण कुमार यादव, पार्षद प्रमोद सोना, पार्षद प्रमिला सायतोड़े, अमरु दास महंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
