Connect with us

कोरबा

जनसुविधा से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य में अनावश्यक नहीं होनी चाहिए देरी – कलेक्टर

Published

on

कलेक्टर ने ली निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक

सभी निर्माण विभागों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 01 जनवरी 2026 से शहर के मल्टीलेवल पार्किंग को आमजन के लिए शुरू करने हेतु किया निर्देशित

ईई पीडब्ल्यूडी को संचालित कार्यो का नियमित निरीक्षण करने व लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश

चिर्रा–श्यांग मार्ग निर्माण कार्य मे तेजी लाने किया निर्देशित

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी निर्माण विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय एवं डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), सेतु, नगर निगम, आरईएस, पीएमजीएसवाई, नगरीय निकायों, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभागों के कार्य प्रगति से अवगत होते हुए सभी निर्माण विभागो को अपने विभागीय तथा डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए  समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर सहित सभी निर्माण विभागों के कार्यपालन अभियंता एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर  ने सभी अधिकारियों शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वीकृत निर्माण कार्यों को विशेष गंभीरता से लेने, कार्यो में  कसावट लाने और समयबद्धता का ध्यान रखने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही कार्यो में गुणवत्ता पर  सभी विभाग विशेष ध्यान दें।

बरसात पूर्व सभी छोटे व जरूरी निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश

कलेक्टर ने सभी विभागों को  निर्देशित किया करते हुए कहा कि बरसात पूर्व अधूरे छोटे-छोटे निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए, ताकि आमजन को असुविधा न हो। साथ ही जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्रता से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों को मेडिकल कॉलेज परिसर में लिफ्ट, प्लिंथ प्रोटेक्शन सहित  चल रहे सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं शीघ्रता से पूर्ण करने निर्देशित किया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पैनल शिफ्टिंग के कार्य एवं वार्डो में लगने वाले एयर कंडीशनर के कार्यो को भी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि संस्थानों में इलेक्ट्रिसिटी के कार्य को पूर्ण सावधानी एवं जांच परख के साथ पूर्ण करें। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नही रहे।  उन्होंने नगर निगम को परिसर में  मरीजों के लिए वेटिंग हॉल, ड्रेनेज सिस्टम, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पार्किंग आदि—कार्यों हेतु टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर निर्माण शुरू करने की बात कही।

पीडब्ल्यूडी के विभागीय व डीएमएफ के निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने पीडब्ल्यूडी विभाग में विभागीय एवं डीएमएफ से स्वीकृत सभी सड़क निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्र के चिर्रा–श्यांग मार्ग निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण पूर्ण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस हेतु इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुए कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा।
इसी प्रकार उन्होंने कोरबा जिले के मुख्य मार्गों पर रंबल स्ट्रिप निर्माण कार्य को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभाग के अधोसरंचना कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता को अपने अधीनस्थ अधिकारियों सहित फील्ड में संचालित कार्यो का नियमित निरीक्षण करने एवं कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी व सेतु विभाग को जिले में अपने अधीन सड़क एवं पुल–पुलिया का मूल्यांकन कर मरम्मत योग्य कार्यों के प्रस्ताव समय पर  उपलब्ध कराने  के निर्देश दिए।

महतारी सदन सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल, समय पर करें पूर्ण :- कलेक्टर
आरईएस विभाग में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में महतारी सदन के निर्माण को तय समय में पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि महतारी सदन शासन की प्राथमिकता है, इसलिए इसकी प्रगति में किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
इसके साथ ही जिले में स्वीकृत आवासीय परिसर, शिक्षक आवास, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक शाला, पीडीएस भवन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिया निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी लेते हुए पंचायतो के छोटे छोटे जरूरी कार्यो को मई–जून तक  पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर निगम को मल्टीलेवल पार्किंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
नगर निगम कोरबा के कार्यो की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने शहर के मध्य स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के अधूरे कार्य को शीघ्रता से पूरा कर 01 जनवरी 2026 से आमजन के लिए शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा वाले कार्यों को भी समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया। पॉलीक्लिनिक रोड, विभिन्न  किचन शेड, आंगनबाड़ी, स्कूल, शौचालय के प्रगतिरत कार्यो को  तेजी से पूरा करने की बात कही। उन्होंने दर्री बरमपुर मार्ग में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु पीडब्ल्यूडी के साथ संयुक्त सर्वे कर आवश्यक कार्यो का निर्धारण करने व कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा।

सेतु एवं पीएमजीएसवाई के कार्यों की ली जानकारी

सेतु विभाग को सुनालिया नहर में अंडर ब्रिज निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने एवं  दूरस्थ क्षेत्रो में निर्मित्त किए जा रहे वृहद पुल-पुलिया के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही। पीएमजीएसवाई को पीएम जनमन के तहत स्वीकृत कार्यों एवं रिन्यूअल कार्यों में प्रगति तेज करने को कहा गया। साथ ही पीएम ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत व मरम्मत कार्यो को पूरा करने के लिए कहा।

नगरीय निकायों को डीएमएफ के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
पाली, कटघोरा, दीपका, छुरी तथा बांकीमोंगरा  नगरीय निकायों को डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर उन्हें जल्द पूरा करने को निर्देशित किया गया।  उन्होंने सीएमओ बांकीमोंगरा को  उपमुख्यमंत्री के घोषणा के स्वीकृत कार्यो को गुणवत्तापूर्ण के साथ पूर्ण करने की हिदायत दी। साथ ही सभी सीएमओ को अन्य निर्माण एवं विभागीय कार्यो को पूर्ण क्वालिटी के साथ पूरा करने निर्देशित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बांस शिल्प के लिए बिरहोर परिवारों को दिया जा रहा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण

Published

on

परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल

कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।

प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।

जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

Continue Reading

कोरबा

पाली के राजा का भव्य आगमन कल

Published

on

शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी
कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।

गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677