Connect with us

कोरबा

विकसित राष्ट्र की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट : मनोज शर्मा

Published

on

12 लाख तक की आय पर टैक्स की छूट से नौकरीपेशा लोगों, कर्मचारियों,छोटे व्यापारियों को होगा बड़ा लाभ :लखन साहू

विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है केंद्रीय बजट, रोजगार के अवसर भी होंगे सृजित : रजनीश सिंह

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला कार्यालय मे आज प्रेस वार्ता आयोजित की गईं प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। 12 लाख तक की आय के इनकम टैक्स में छूट मिलने से करोड़ों,नौकरी पेशा लोगों,कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा।इससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ने से बाजार में ज्यादा पैसा आयेगा,लिक्विडिटी की समस्या दूर होगी और जीडीपी में भी ग्रोथ होगी।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक बजट यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले इस बजट हैं। किसान भाइयों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने की सीमा को 3 से 5 लाख करने से लगभग 8 करोड़ किसानों मछुआरों और डेयरी किसानों को लाभ मिलेगा। धन धान्य योजना से 1.7 करोड़ किसानों को उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।बस्तर और सरगुजा के किसानों को हुई इन योजनाओं से विशेष लाभ मिलेगा।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिलासपुर पूर्व लोकसभा के सांसद लखन लाल साहू ने कहा आईआईटी में 6,500 सीटे बढ़ाने और मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटे बढ़ाने से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।स्कूलों में वाईफाई लगने से बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा व तकनीक के प्रयोग से सशक्त होंगे। 1करोड़ गिग वर्कर्स को प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का लाभ मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा का भाव प्रबल होगा।

उद्यमिता और एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा

एक सवाल का जवाब देते हुए बेलतरा के मे रजनीश सिंह ने कहा एमएसएमई क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूक्ष्म व लघु उद्योगों के लिए ऋण की सीमा को 5 करोड़ से 10 करोड़ करना व्यापारी वर्ग को नया बल देगा। स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ का फंड दिया जाएगा।वहीं माइक्रो उद्यमों के लिए 5 लाख रुपए के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

मनोज शर्मा ने कहा देश में 500 करोड़ के बजट से तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलेंस सेंटर के लिए खर्च किए जाएंगे। पीएम मोदी का यह कदम विश्व स्तर पर भारत की एआई के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभरेगा। क्योंकि आज की स्थिति में ही भारत इस क्षेत्र में विश्व के कई बड़े देशों से आगे निकल चुका है। यह तकनीकी विकसित भारत के स्वरूप में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी इससे बढ़ेंगे।

पत्रकार वार्ता मे पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खान ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा, रामकुमार त्रिपाठी, संजू वैष्णव,भी उपस्थित रहे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नशे में ASI ने कार को दो बार टक्कर मारी:विरोध करने पर कार मालिक से की बहस, वीडियो वायरल, मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा में नशे में धुत ASI अश्वनी वर्मा ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे लेकर दोबारा उसी कार को ठोंक दिया। विरोध करने पर ASI कार मालिक से ही बहस करने लगे। मौके पर भीड़ जुटने के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि ASI की हालत इतनी खराब थी कि उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी को चलाकर ले जानी पड़ी। मामले में ASI के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित मस्जिद के पास हुई।

ड्यूटी से लौटते वक्त कार को टक्कर मारी

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाने में पदस्थ ASI अश्वनी वर्मा देर रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ASI ने गाड़ी पीछे की और उसी कार को दोबारा टक्कर मार दी। आवाज सुनकर कार मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो ASI कार से उतरे और कार मालिक से बहस करने लगे।

बताया जा रहा है कि ASI नशे में इतने धुत थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और बार-बार लड़खड़ा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिसकर्मी की इस हरकत पर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि ASI की हालत को देखते हुए उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी ने चलाकर वहां से ले गया, जबकि ASI को दूसरे वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ASI अश्वनी वर्मा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि ASI अश्वनी वर्मा से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ मारपीट का मामला सामने आ चुका है।

Continue Reading

कोरबा

नहाने निकले युवक का नाले में मिला शव:कोरबा के तिलाईडांड में संदिग्ध हालत में बरामद, पोस्टमार्टम से मौत की वजह होगी स्पष्ट

Published

on

कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के तिलाईडांड गांव में रविवार (27 सितम्बर) को एक युवक का शव नाले में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार कुजूर के रूप में हुई है। पुलिस और डीडीआरएफ टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

परिजनों के मुताबिक, सुरेश रविवार सुबह नहाने के लिए नाले की ओर गया था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने नाले में सुरेश का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

डीडीआरएफ टीम ने शव बाहर निकाला

डीडीआरएफ टीम ने शव बाहर निकाला

डीडीआरएफ ने पानी से निकाला शव

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद डीडीआरएफ की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच में डूबने की आशंका

शुरुआती जांच में डूबने की आशंका

डूबने से मौत की आशंका, सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है।

Continue Reading

कोरबा

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Published

on

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में- निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई की प्रमुख उपलब्धियां

18 प्रकरण — कोलाहल अधिनियम के तहत दर्ज।
14 डीजे वाहन — डीजे सिस्टम सहित जब्त।
84 डीजे बॉक्स — जब्त।
32 अन्य उपकरण — मिक्सर मशीन, एम्पलीफायर एवं अन्य डीजे उपकरण जब्त।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डीजे संचालकों द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने तथा कोलाहल अधिनियम, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

परंपरागत वाद्य यंत्रों एवं लोक कलाकारों को मिला प्रोत्साहन

अधिकांश गणेश उत्सव समितियों द्वारा नियमों का पालन करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं लोक नृत्यों को प्राथमिकता दी गई।

ढोल, ताशा, नगाड़ा एवं मांदर जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ राउत नाचा, कर्मा एवं अन्य लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।
इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति को बढ़ावा मिला।
गणेश उत्सव समितियों द्वारा बैंड पार्टियों को भी अवसर दिए जाने से उन्हें प्रोत्साहन मिला ।

इस सकारात्मक पहल से स्थानीय कलाकारों एवं बैंड पार्टियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा और गणेश उत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों का पालन करते हुए गणेश उत्सव मनाने वाली समितियों के प्रति पुलिस का पूर्ण सहयोगात्मक रवैया रहा है। कार्रवाई केवल उन्हीं व्यक्तियों/डीजे संचालकों के विरुद्ध की गई, जो निर्धारित ध्वनि सीमा एवं लागू नियमों/दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते पाए गए।

कोरबा पुलिस की अपील

सभी गणेश उत्सव समितियां एवं डीजे संचालक निर्धारित ध्वनि सीमा तथा शासन, न्यायालय एवं एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नियमों का पालन करते हुए उत्सव मनाएं — परंपरा, संस्कृति एवं स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दें।

कोरबा पुलिस

शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित गणेश उत्सव के लिए प्रतिबद्ध।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677