Connect with us

कोरबा

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण – कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

किसानों की सहूलियत हेतु खाद भण्डारण व वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

पीएम स्वनिधि योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने किया निर्देशित

पीएम आवास में लक्ष्य निर्धारित कर आवास निर्माण शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति तथा टीएल के लंबित प्रकरणों के निराकरण स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का आज से आमजनों के लिए शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पोर्टल को पूर्ण गंभीरता से लेने एवं पोर्टल से प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण  निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी खरीफ वर्ष हेतु जिले में खाद भंडारण व वितरण की समीक्षा करते हुए किसानों को खाद वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही खाद वितरण की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जुलाई माह हेतु खाद्यान्न आबंटन व भंडारण  स्थिति की जानकारी लेते हुए जून माह के अंत तक सभी सोसायटियों में खाद्यान्न का अनिवार्य रूप से पूर्ण भण्डारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिससे जुलाई माह में आमजनों को समय पर राशन वितरण हो सके। उन्होंने डीएमओ को समय पर मिलर्स द्वारा लाट जमा नहीं कराने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि हेतु शेष किसानों का शीघ्रता से पंजीयन कराने के लिए कहा। साथ ही किसानों के ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग कार्य को भी तेजी से पूर्ण कराने की बात कही। एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों की पंजीयन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संयुक्त खाता धारकों का भी नियमानुसार पोर्टल में पंजीयन कराने के निर्देश दिए।
किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से शीघ्र जोड़ने के लिए कहा। इस हेतु किसानों को केसीसी से मिलने वाले लाभ की जानकारी देकर वंचित किसानों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने, इच्छुक किसानों से आवेदन लेने एवं स्वीकृति प्रक्रिया को समयबद्ध  पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी नगरीय निकायो में आयोजित होने वाले विशेष शिविर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें लाभ दिलाने के लिए कहा। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडरों की पहचान कर उन्हें भी योजना से जोड़ते हुए शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम जनमन अंतर्गत आवास निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए लम्बित निर्माण कार्य में शीघ्रता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने  पीएम आवास शहरी अंतर्गत स्वीकृत हुए आवासों का जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने एवं निर्माणाधीन आवासों को बरसात के पूर्व पूर्ण कराने के लिए कहा। इसी प्रकार पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जनपद सीईओ को प्रति सप्ताह आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर  निर्माण में गम्भीरता से तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम किश्त की राशि जारी होने वाले हितग्राहियों के यहां जल्द से जल्द आवास निर्माण शुरू कराने की बात कही साथ ही  खिड़की, दरवाजे, छत लेवल कार्य हो चुके आवासों का शीघ्रता से शेष कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया।
उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत प्रगतिरत व स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्याे को तेजी से पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वीकृत कार्याे का समय पर प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति हेतु प्रेषित करने निर्देशित किया।
बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल व ओंकार यादव, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) –(योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। एसईसीएल परिवार ने नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना नृपेंद्र नाथ के बारे में

नृपेंद्र नाथ ने 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से की और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी तथा सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान बनाया।

ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में श्री नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नृपेंद्र नाथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खनन क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2024 में वे एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कई यूरोपीय देशों के दौरे पर गए, जहाँ उन्होंने वैश्विक खनन प्रथाओं एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।

वर्तमान में वे सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं और 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना एवं खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनको व्यापक अनुभव है I

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ ने दी सुरेश अग्रवाल को बधाई

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) सुरेश अग्रवाल को कार्यालय महामंत्री का दायित्वपूर्ण पद मिलने पर प्रदेश अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू की अगुवाई में श्री अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संरक्षक रेशम लाल साहू, सचिव जय नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रमायण सिंह (रामा), सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

Published

on

जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश
सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विविध आयोजन
जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरबा। वाणिज्य, उद्योग, श्रम,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के इस अभियान को शासन, प्रशासन और जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से भव्य, व्यापक और प्रभावी स्वरूप के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, डीएफएओ कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, एडीएम देवेंद्र पटेल अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की तिथिवार कार्ययोजना के अनुरूप सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि अभियान का आयोजन जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायत, तहसील, नगर पंचायत, प्रमुख कस्बों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किए जाएं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।  मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक परिवर्तन की प्रेरक कहानियां अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

कलेक्टर कुणाल दुदावत  ने बैठक में सेवा संकल्प अभियान की जिले में तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने  बताया कि जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया जा चुका है तथा आयोजित होने वाले सभी गतिविधियों के दिन एवं तिथिवार कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है एवं समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

’17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ’

सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता के साथ जिले के प्रमुख जन आस्था, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, विरासत एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों पर भी विशेष गतिविधियां आयोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कोरबा शहर के हृदय स्थल घण्टा घर चौक में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा जहां 51 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किये जायेंगे। इसी प्रकार पूरे जिले में 5 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत
शासकीय कार्यालयों, सभी विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों, प्रमुख चौक चौराहों, सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जन जन के घरों में आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा।

मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगी नई पीढ़ी की विकसित भारत की कल्पना

18 सितंबर से 03 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल के तहत विकसित भारत की संकल्पना तथा 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं 4 चरण में आयोजित की जाएंगी। साथ ही  बच्चों की रचनात्मक कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ से पहुंचेगी जनकल्याण और बदलाव की कहानी’

अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों और आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

आंगन मिलन सेवा’ में माताओं और बच्चों की होगी सहभागिता

26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक विभिन्न दिवसों मे आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

सेवा की कहानी’ में सामने आएंगी हितग्राहियों की सफलता की प्रेरक गाथाएं

अभियान के दौरान शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित किया जाएगा। हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों और सफलता की प्रेरक कहानियों को विभिन्न माध्यमों से आमजन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पात्र नागरिक भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित हों।

सेवा ज्योति यात्रा’ से मजबूत होगा विकसित भारत का सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न जनभागीदारी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से गांव से लेकर जिला स्तर तक नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ेंगे नागरिक सेवा कार्यों से

23 सितंबर से 25 सितंबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नदी एवं घाटों की स्वच्छता सहित अन्य जनहितैषी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाओं की पहुंच

सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अभियान के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट जैसी विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जिले में व्यापक जनभागीदारी और जन आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677