Connect with us

छत्तीसगढ़

जुड़वा भाई-बहन काव्यांश सिंह और काव्या सिंह के मॉडल ने मचाई धूम, जमकर मिली सराहना

Published

on

जांजगीर-चांपा। हसदेव पब्लिक स्कूल लछनपुर (चाँपा) में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने आकर्षक मॉडल तैयार कर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

इसी क्रम में कक्षा चौथी (अ) के छात्र काव्यांश सिंह राठौर और कक्षा चौथी (अ) की छात्रा काव्या सिंह राठौर ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्र काव्यांश सिंह राठौर एवं सहर्ष शुक्ला ने संयुक्त रूप से पवन चक्की पर आधारित मॉडल का प्रस्तुतिकरण देकर स्कूल प्रबंधन की ओर से खूब सराहना एवं बधाई अर्जित की, तो वहीं छात्रा काव्या सिंह राठौर ने पक्षियों और कीड़ों के जीवन चक्र पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर विद्यालय प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन सहित परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि छात्र काव्यांश सिंह राठौर एवं छात्रा काव्या सिंह राठौर जुड़वा भाई-बहन हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Published

on

27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी, राजस्व टीम ने मौके पर की कार्रवाई

कोरबा, 27 नवंबर 2026। कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों के संबंध में कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए। आदेशों के परिपालन में राजस्व टीम ने मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Continue Reading

कोरबा

BALCO Inaugurates Community Hall in Bhatgaon

Published

on

Community Facility to Benefit More Than 1,800 People Under Project Nirmaan

Balconagar 27th November, 2026: Bharat Aluminium Company Limited, a unit of Vedanta Aluminium Metal Limited, inaugurated a newly constructed community hall in Bhatgaon under its community development initiative, Project Nirmaan. Developed as an important community asset, the facility has been handed over to the community and is expected to benefit more than 1,800 people by providing a common space for social gatherings, meetings, and community development activities.

The inauguration ceremony was attended by Mrs. Anjali Pawar, Chief Commercial Officer BALCO and Mrs. Pooja Kumari Rathia, Sarpanch of Chuiya Panchayat. The initiative highlights BALCO’s aim of strengthening rural infrastructure and enhancing the quality of life in surrounding communities.

Speaking on the occasion Shyamlal, a local resident of Bhatgaon said, “Earlier, it was difficult to organize community events and social gatherings due to the lack of a suitable venue. The new community hall will provide a common space where people can come together, celebrate important occasions, hold meetings, and organize activities that benefit the entire community.”

BALCO’s Project Nirmaan focuses on developing essential community infrastructure, while promoting social engagement, and supporting the welfare of communities in neighbouring villages. The construction of the community hall in Bhatgaon is another significant milestone in this direction and is expected to create long-term value while enabling new opportunities for community development.

As part of its commitment to community welfare and infrastructure development, BALCO has constructed 12 community toilets, 2 community platforms, and 4 community halls during FY-2026. Through these initiatives, the company continues to strengthen sanitation, social infrastructure, and community engagement while contributing to the holistic development of the region.

Continue Reading

कोरबा

बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Published

on

प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

बालकोनगर, 27 नवंबर 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल प्रोजेक्ट निर्माण के तहत भाटगांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। एक महत्वपूर्ण सामुदायिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित इस भवन को स्थानीय समुदाय को समर्पित किया गया है। इससे 1,800 से अधिक लोगों को सामाजिक आयोजन, बैठक और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए साझा स्थान उपलब्ध होगा।

लोकार्पण समारोह में बालको की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्रीमती अंजलि पवार तथा चुईया पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा कुमारी राठिया उपस्थित रहीं। यह पहल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर भाटगांव के स्थानीय निवासी श्यामलाल ने कहा, “पहले उपयुक्त स्थान के अभाव में सामुदायिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना कठिन होता था। नए सामुदायिक भवन से लोगों को एक साझा स्थान मिलेगा, जहां वे एक साथ आकर महत्वपूर्ण अवसरों का उत्सव मना सकेंगे, बैठकें कर सकेंगे और पूरे समुदाय के हित में कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।”

बालको का प्रोजेक्ट निर्माण आसपास के गांवों में आवश्यक सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और समुदायों के कल्याण के लिए कार्य करता है। भटगांव में सामुदायिक भवन का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ सामुदायिक विकास और नए अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी स्वच्छता, सामाजिक आधारभूत संरचना और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677