Connect with us

कोरबा

कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा

Published

on

कोरबा, 28 अक्टूबर 2026। जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज स्व. बिसाहू दास महंत संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस क्लीनिक का उद्देश्य पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिए जांच, उपचार तथा नियमित फॉलोअप सेवाओं को सुदृढ़ करना है।
सीएमएचओ  डॉ केसरी ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को समय पर बीमारी की पहचान, नियमित उपचार और निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है। क्लीनिक के माध्यम से बच्चों एवं किशोरों की नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार, फॉलोअप तथा निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को बीमारी के प्रति जागरूक करने, इंसुलिन के नियमित उपयोग, खान-पान और उचित देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित उपचार जारी रख सकें।
विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित यह क्लीनिक प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्व. बिसाहू दास महंत संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित होगा।
सीएमएचओ डॉ  केशरी ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे में बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। टाइप-1 डायबिटीज की समय पर पहचान एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखने की अपील की है।
क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रीतेश मसीह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर सिंह, एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र जायसवाल, प्रोग्राम कंसल्टेंट देवेंद्र देवांगन सहित अन्य कर्मचारी एवं मरीजों के परिजन उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Published

on

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर

कोरबा/सीतामढ़ी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सीतामढ़ी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं AICC द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक की गई।

बैठक में जयसिंह अग्रवाल का पारंपरिक मैथिली रीति-रिवाज एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, NSUI, INTUC सहित विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए केवल बैठकें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचना होगा।
श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करें, मतदाता सूची में नामों की जांच के लिए नागरिकों को जागरूक करें तथा जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत के मामले में तथ्यों एवं अभिलेखों का सत्यापन करते हुए कानूनी और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में संचालित इस महाअभियान को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने आपसी समन्वय के साथ अभियान को मजबूत बनाने तथा पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम झा, रकतू प्रसाद, मोहम्मद अरशद, डॉ. राजीव कुमार ‘काजू’, मोहम्मद शमीम शहनवाज, अंजारुल हक, तौहीद, ताराकांत झा, मनोज कुमार सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, सिकंदर हयात खान, श्रीमती रितु ठाकुर, राजेश यादव, INTUC अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार, NSUI अध्यक्ष सक्षम कुमार, सेवादल अध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जयसिंह अग्रवाल ने अभियान को गति देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना को एक प्रारूप पत्रक भी उपलब्ध कराया, ताकि उसे कार्यकर्ताओं तक पहुंचाकर अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

Human Chain at Gevra, Asia’s Largest Coal Mine, Spreads the Message of ‘Probity for Prosperity’

Published

on

SECL Gevra Area observes Sankalp Diwas during Vigilance Awareness Week 2026; CMD Shri Harish Duhan administers the Integrity Pledge

Korba/Gevra. Officers and employees of SECL formed a human chain at the viewpoint of Gevra, Asia’s largest coal mine, reaffirming their commitment to vigilance, transparency and integrity. A special highlight of Sankalp Diwas organised at Gevra Area during Vigilance Awareness Week 2026, the human chain conveyed the message of “Probity for Prosperity”.

Shri Harish Duhan, Chairman-cum-Managing Director, South Eastern Coalfields Limited (SECL), was the Chief Guest at the Sankalp Diwas programme. The programme was organised as part of Vigilance Awareness Week, being observed from 26 October to 1 November in accordance with the directives of the Central Vigilance Commission, New Delhi.

Shri Biranchi Das, Director (Human Resources); Shri Himanshu Jain, Chief Vigilance Officer; and Shri Ashok Kumar, Area General Manager, Gevra, attended the programme along with heads of departments, officers and employees. Shri D. Sunil Kumar, Director (Finance), joined through video conferencing.

CMD Shri Harish Duhan administered the Integrity Pledge to those present. In his address, he said, “SECL is conducting various public awareness campaigns to take the message of this year’s theme, ‘Probity for Prosperity’, to every section of society. Our endeavour is to use technology to bring greater transparency and efficiency to our work processes.”

A plantation drive was also held under the initiative “Ek Ped Satarkata Ke Naam” as part of the programme.

During Vigilance Awareness Week, SECL is organising competitions for schoolchildren, public awareness campaigns and other activities. These initiatives aim to strengthen a transparent work culture through the participation of employees, students and the public, while promoting awareness of their role in building a corruption-free society.

Continue Reading

कोरबा

जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

Published

on

एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की

कोरबा, 28 अक्टूबर 2026। जिले में पशुधन के स्वास्थ्य और पशुपालकों की आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र ने जिला पशु चिकित्सालय, कोरबा के सुदृढ़ीकरण के लिए 49.35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। यह राशि कुसमुंडा क्षेत्र की सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत दी जाएगी।
स्वीकृत सहायता से जिला पशु चिकित्सालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं अन्य संबद्ध सिविल कार्य कराए जाएंगे। साथ ही, जांच सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पशुओं की बीमारियों की जांच और उपचार में सुविधा मिलेगी तथा पशुपालकों को लाभ होगा।
एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने जिला कलेक्टर को पत्र में बताया है कि सहायता की स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त हो गई है। राशि जिला कलेक्टर, कोरबा के  बैंक खाते में तीन किश्तों में जारी की जाएगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा है कि सीएसआर अंतर्गत प्राप्त राशि से जिले में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। प्राप्त राशि जिले में पशुधन के स्वास्थ्य और पशुपालकों की आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677