Connect with us

देश

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मुंबई में प्रदर्शन:दिल्ली में भी AAP, स्टूडेंट यूनियन सड़क पर उतरे, CEC के खिलाफ 3 दिन में तीन प्रदर्शन

Published

on

मुंबई/नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने जॉइंट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक मार्च निकाला।

उद्धव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में हुए SIR को रद्द किया जाए। सरकार किसकी बनेगी, ये फैसला जनता को तय करना है, चुनाव आयोग को नहीं। वहीं उद्धव बोले कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी का हथियार हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देश में पिछले तीन दिनों में दो शहरों में तीन बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। उसके अलावा अलग-अलग संगठन और पार्टियां भी विरोध मार्च निकाल चुकी हैं।

मुंबई प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे। उन्होंने मार्च निकाला।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे। उन्होंने मार्च निकाला।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मार्च में हजारों की भीड़ शामिल हुई।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मार्च में हजारों की भीड़ शामिल हुई।

उद्धव और राज ठाकरे के साथ हजारों समर्थकों ने करीब दो किमी तक पैदल मार्च निकाला।

उद्धव और राज ठाकरे के साथ हजारों समर्थकों ने करीब दो किमी तक पैदल मार्च निकाला।

राज ठाकरे बोले- SIR प्रक्रिया रद्द हो, हमारा किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं

महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया रद्द की जाए: हमारी मांग है कि महाराष्ट्र में की गई पूरी SIR प्रक्रिया रद्द की जाए। कानून के मुताबिक, SIR किसी आपात स्थिति में की जाती है। विधानसभा चुनाव के दौरान 40 से 60 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए और इसके जरिए सत्ता हासिल की गई। अब SIR के जरिए 2 करोड़ लोगों को हटाया जा रहा है। ये 2 करोड़ मतदाता कौन हैं?

हमारी किसी से व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है: हमारा विरोध इस बात को लेकर है कि आप सरकार कैसे चला रहे हैं और सत्ता का इस्तेमाल किस तरह कर रहे हैं। सरकार कौन बनाएगा और सरकार कैसे चलेगी, इसका फैसला जनता और मतदाताओं को करना चाहिए। इसका फैसला चुनाव आयोग को नहीं करना चाहिए।

उद्धव की स्पीच, बड़ी बातें, बोले- मेरा सवाल चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर है

करोड़ों लोगों के नाम वोटर्स लिस्ट से हटाए गए: देशभर में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। बंगाल और तमिलनाडु में भी मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में अभी उपचुनाव हो रहा है और लोग अपने वोट देने के अधिकार की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट कहता है कि यह सिर्फ उपचुनाव है, इससे क्या फर्क पड़ता है? यह भी अभी तय नहीं है कि कल सुनवाई होगी या नहीं।

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति चुनाव से होनी चाहिए: चुनाव आयोग की नियुक्ति चुनाव के जरिए होनी चाहिए। पहले एक समिति होती थी, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता शामिल होते थे। उन्होंने (केंद्र सरकार ने) इस समिति से मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया। उनकी जगह प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए एक मंत्री को नियुक्त किया गया।

दिल्ली में AAP-स्टूडेंट यूनियन का प्रदर्शन, तस्वीरें…

आप नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर के पास विरोध मार्च निकाला।

आप नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर के पास विरोध मार्च निकाला।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। उन्हें बस में बिठाकर ले गए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। उन्हें बस में बिठाकर ले गए।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुईं।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुईं।

दिल्ली पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर SIR को लेकर सवालों खड़े हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

दावा है कि कई फैसले और आदेश संधू और जोशी की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

10 अक्टूबर को कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे।

दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।

Continue Reading

कोरबा

देश को स्वर्ण दिलाने वाली कोरबा का गौरव संजूदेवी का पाली में किया गया अभिनंदन

Published

on

कोरबा/पाली। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर पाली ब्लॉक के ग्राम केराकछार की बेटी संजू देवी यादव ने देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पाली के शिव मंदिर चौक में आयोजित अभिनंदन समारोह में खेल जगत, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने संजू देवी यादव का स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


अभिनंदन समारोह में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नेता, समाजसेवी एवं आमजन उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

शारदीय क्वांर नवरात्रि 11 अक्टूबर से: माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में तैयारियां तेज

Published

on

11 अक्टूबर से होगी प्रारंभ, 19 अक्टूबर को होगी सम्पन्न
गज पर सवार होकर आएंगी माँ आदिशक्ति

कोरबा। हसदेव नदी के तट पर स्थित आस्था का केंद्र माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसे लेकर मंदिर समिति और जिला प्रशासन दोनों सक्रिय हो गए हैं। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा नदी के तट पर विश्व कल्याणी जगत माता जगदम्बिका माँ श्री सर्वमंगला देवी की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माँ सर्वमंगला देवी के पवित्र स्थल में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन रविवार 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ एवं शुक्ल पक्ष नवमी दिन सोमवार 19 अक्टूबर 2026 तक माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शारदीय क्वांर नवरात्रि के नौ दिन तक परिसर में यज्ञोपवित संस्कार, जसगीत गायन, कीर्तन-भजन सहित अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी तेज है। सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र द्वारा मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके।
मंदिर समिति की अपील ज्योति कलशों के लिए प्राप्त कर लें रसीद

ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए मंदिर समिति से रसीद कटवाते धर्मानुरागी


मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्योति कलश के लिए समय पर रसीद प्राप्त कर लें। तेल ज्योति कलश 901 रुपये और घृत ज्योति कलश 2101 रुपये में प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान मंदिर परिसर में भंडारा, धार्मिक अनुष्ठान और विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
धर्मानुरागी मंदिर परिसर से तैल्य ज्योति कलश या घृत ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने रसीद प्राप्त कर लें।
माँ की पूजा में अनंत शक्ति


माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस शारदीय नवरात्रि माँ आदि शक्ति का आगमन गज पर हो रहा है, जो पूरे विश्व के लिए शुभता का संदेश है और आने वाला वर्ष सर्वश्रेष्ठ होगा, इस कामना के साथ यह शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है और 19 अक्टूबर को संपन्न होगी। उन्होंने बताया शक्ति की पूजा में अनंत शक्ति है और पूजा से सुख, समृद्धि एवं वैभव प्राप्ति के साथ आध्यात्मिक शुद्धि की भी प्राप्ति होती है।

मनोकामना ज्योति कलश के लिए इन स्थानों पर करें संपर्क –
माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर दुरपा कोरबा, अविनाश स्टेशनरी, दर्री रोड कोरबा, मो. 7697777770, अविनाश ट्रेडर्स, दर्री रोड कोरबा, मो. 98271-89511, जय माँ दक्षिणेश्वरी डेली नीड्स, बजरंग टाकीज के सामने,कोरबा- 9754926033, पवन जनरल स्टोर्स, उरगा-कोरबा, महामाया बुक डिपो, बालको- 243034, शारदा प्रोविजन स्टोर्स, इंदिरा कॉम्पलेक्स, जमनीपाली, एजुकेशन हब, कचहरी चौक, डीडी प्लाजा, जांजगीर – 9098888246, 9098888644, अजय मोबाईल – सब्जी मार्केट के सामने, मंगला चौक बिलासपुर -9098888260, रतन जनरल स्टोर्स, विकास नगर कसमुण्डा-272130, शंकर लाल दुबे, छुरीकला – 7898597355, गोपाल जनरल स्टोर, घुड़देवा- 7771899437, गायत्री मेडिको, निहारिका -9424141437, सरस्वती बुक डिपो, जूनाडीह -275888, मित्तल ऑटोमोबाईल्स, सुराकछार – 9425226745, गणेश ऑटो पार्ट्स एण्ड गणेश पान मसाला, बालको- 9893349692, 7999876704, नरेश चौहान, मुड़ापार 9098156287, सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तेल्य ज्योति कलश 901/- रू. एवं घृत ज्योति कलश 2100/- रू. जमा कर रसीद प्राप्त करें।

Continue Reading

देश

पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान:खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप, कोयंबटूर से गिरफ्तार, 2026 का तीसरा मामला

Published

on

कोयंबटूर, एजेंसी। आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को डिफेंस की सेंसिटिव जानकारी देने का आरोप है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंट ने जवान को हनीट्रैप में फंसाया था।

प्रदीप कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित इंडियन नेवल शिप (INS) अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। कुछ महीने पहले महिला एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप से संपर्क किया था। उसने धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाई और विशाखापट्टनम नेवल बेस से जुड़ी जानकारी ली।

प्रदीप से काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय में पूछताछ

काउंटर इंटेलिजेंस की स्पेशल टीम शनिवार सुबह INS अग्रणी पहुंची और प्रदीप को हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

इसके बाद जांचकर्ताओं ने प्रदीप को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और ट्रांजिट वारंट हासिल किया। शाम को उसे आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय ले जाया गया।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि कितनी और किस तरह की रक्षा जानकारी लीक हुई है। यह भी जांच की जा रही है कि प्रदीप को जानकारी साझा करने के बदले हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए कोई पैसा दिया गया था या नहीं।

2014 में इंडियन नेवी में शामिल हुआ था

प्रदीप 2014 में इंडियन नेवी में नाविक के तौर पर शामिल हुआ था। वह विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए INS अग्रणी पहुंचा था।

एक अधिकारी के मुताबिक लीक हुई जानकारी में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल थी। पुलिस की CI सेल ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद प्रदीप को निगरानी में रखा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677