रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में धान की प्रजातियां कितनी है? कितने समय में ये प्रजातियां तैयार हो जाती है? किस वातावरण के लिए ये अनुकूलित है? इसकी स्टडी करने के लिए उज्बेकिस्तान के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा।
प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजी-केवी) का दौरा कर धान की कई प्रजातियों पर हो रहे रिसर्च और पढ़ाई की प्रक्रिया को समझेगा। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के लिए स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उज्बेकिस्तान से छात्रों का पहला दल छत्तीसगढ़ की यात्रा पर आएगा।
इस दल में आईसीएआर का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेगा।
आईजीकेवी -डेनाऊ इंस्टीट्यूट प्रबंधन एमओयू के दौरान।
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय।
ब्रेन स्टॉर्मिंग और इंट्रैक्शन होगा 21 अगस्त को
आईजीकेवी में 21 अगस्त को उज्बेक छात्रों का विशेषज्ञों के साथ ब्रेन स्टॉर्मिंग और इंट्रैक्शन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन इन तैयारियों में जुट गया है।
आईजीकेवी -डेनाऊ इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू
आईजीकेवी और उज्बेकिस्तान के डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडालॉजी (DIEP) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस एमओयू पर आईजीकेवी के कुलपति डॉ. चंदेल और डीआईईपी के रैक्टर प्रो. ऑटोबेक रोजिव ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों के लिए एक-दूसरे के संस्थानों में अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा, दोनों विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और वैज्ञानिक भी परस्पर संस्थानों में जाकर शिक्षा और अनुसंधान कार्य करेंगे। यह सहयोग कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में रिसर्च और शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से न सिर्फ छात्रों को बल्कि पूरे प्रदेश को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और वैश्विक रिसर्च का फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह अवसर कृषि अनुसंधान और शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों और किसानों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। बीते दिनों ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के छात्र जाएंगे तीन देशों की यात्रा पर
छत्तीसगढ़ से भी छात्र-छात्राओं का दल उज्बेकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, घाना और साउथ अफ्रीका की यात्रा पर जाएगा। छात्र विदेशों के विश्वविद्यालयों में शिक्षा और रिसर्च से जुड़े अनुभव हासिल करेंगे। इस एक्सचेंज प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली, नई तकनीकों और रिसर्च पद्धतियों को सीखेंगे।
कुलपति डॉ गिरिश चंदेल।
छात्रहित के लिए ऐसे प्रोग्राम का होता है आयोजन- कुलपति
कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने कहा कि “स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम छात्रों और अध्यापकों के लिए एक बेहतरीन पहल है, जिससे शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी।”
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।