Connect with us

देश

मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा:4 पर FIR, यूथ कांग्रेस बोली- BJP के कहने पर नेताओं के अकाउंट सस्पेंड किए

Published

on

मुंबई/हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की।

यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया था। हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ की।

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा गया। वहीं, गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा दिया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे।

संगठन ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उसका कहना है कि अगर इस दौरान विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

मेटा के हैदराबाद ऑफिस में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

मेटा के हैदराबाद ऑफिस में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने IT और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्टर जलाए।

मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने IT और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्टर जलाए।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम स्थित मेटा ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम स्थित मेटा ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया।

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान शीशे पर लिखा नारा

मुंबई के BKC स्थित वर्ल्ड वन बिल्डिंग में 20 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए थे। FIR के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान लाल फूलों वाली ड्रेस पहनी एक महिला ने बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा। इससे शीशे को नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने जिन चार लोगों को नामजद किया है, उनमें जीना सबरीन, नेशनल यूथ कांग्रेस सचिव पवन मजेठिया, निखिल रुपारेल और जाफर शामिल हैं। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(3) और 135 और महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1995 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

हैदराबाद में 21 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिव चरण रेड्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हैदराबाद स्थित मेटा ऑफिस पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी ऑफिस के गलियारों और कैफेटेरिया में दिखाई दिए।

पुलिस ने 20 से 21 प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया था। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यूथ कांग्रेस का दावा- प्रदर्शन के 15 मिनट बाद अकाउंट बहाल हुए

यूथ कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर दावा किया कि 20 नवंबर को कार्यकर्ताओं के मेटा ऑफिस पहुंचने के 15 मिनट बाद उदय भानु चिब और मनीष शर्मा के दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिए गए।

यूथ कांग्रेस ने मेटा के सामने चार मांगें भी रखी हैं। संगठन ने पूछा कि पिछले छह महीनों में सरकार के आदेश पर कितने भारतीय अकाउंट बंद किए गए और अब भी कितने अकाउंट पर रोक लगी हुई है।

भाजपा बोली- कांग्रेस गुंडों की पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शनिवार को X पर पोस्ट कर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मेटा के ऑफिस में तोड़फोड़ की, बल्कि सोशल मीडिया पर इसका दिखावा भी कर रहे हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस गुंडों की पार्टी है। याद कीजिए कैसे वर्ल्ड AI समिट में बिना कपड़ों के घुसकर यूथ कांग्रेस ने देश का अपमान किया था।’

KTR बोले- हैदराबाद की कारोबारी छवि को नुकसान पहुंचा

BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामाराव (KTR) ने भी हैदराबाद में हुए प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा- कल की घटना में सिर्फ शीशे नहीं टूटे, बल्कि ब्रांड हैदराबाद का भरोसा भी टूटा है।

KTR ने कहा- मेटा ने भारत में अपना सबसे बड़ा कैंपस हैदराबाद में बनाया है और कंपनी ने यहां सुरक्षित कामकाजी माहौल के भरोसे निवेश किया था। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि पिछले तीन साल में वह कौन-सा बड़ा ग्लोबल ब्रांड है, जिसे वह हैदराबाद लेकर आई है।

Continue Reading

देश

गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 मौतें:7 मृतक सेना के जवानों के परिवारों से थे, स्विफ्ट में आग से 3 जिंदा जले, इन्फ्लुएंसर बची

Published

on

कच्छ, एजेंसी। गुजरात में शनिवार रात और रविवार सुबह दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कच्छ में हुआ, जहां ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि कार दो हिस्सों में बंट गई।

दूसरा हादसा केशोद-बालागाम रोड पर हुआ। जूनागढ़ से माधवपुर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार चार में से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा शीशा टूटने के बाद बाहर गिरीं, जिससे जान बच गई।

कच्छ में कार दो हिस्सों में बंटकर अलग गई। वहीं, जूनागढ़ में कार पूरी तरह जल गई।

कच्छ में कार दो हिस्सों में बंटकर अलग गई। वहीं, जूनागढ़ में कार पूरी तरह जल गई।

कच्छ: मरने वाले लोग सेना के जवानों के परिजन थे

कच्छ में हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई। कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें एक बच्चा सिर्फ तीन महीने का था।

सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से थे। वे रण ऑफ कच्छ घूमकर भुज लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया।

कार के मलबे में फंसे शव, निकालने में लगे कई घंटे

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें फंसे शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को कई घंटे लगे। मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और उनकी तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है।

इनके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात साल की बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार साल की बेटी वामिका की भी मौत हुई है।

इसी ट्रक से कार की टक्कर हुई थी। ट्रक भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है।

इसी ट्रक से कार की टक्कर हुई थी। ट्रक भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है।

जूनागढ़: केशोद में स्विफ्ट कार पलटी, आग लगने से 3 की मौत

वहीं, रविवार सुबह करीब 5 बजे केशोद-बालागाम रोड पर घामिडाना गांव के पास लाल रंग की स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। कार तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

कार में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार लोग सवार थे। इनमें से दो पुरुषों और एक महिला की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नंदनी पोपट, डेनिस दिवराणिया और झलक मशरू के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 25 से 27 साल थी।

दमकलकर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

दमकलकर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

कार की आगे वाली सीट पर बैठी थीं इन्फ्लुएंसर

हादसे में इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा बच गईं। बताया गया कि वह कार की आगे वाली सीट पर बैठी थीं। टक्कर के दौरान कार का शीशा टूटने से वह बाहर उछलकर पास के खेत में जा गिरीं। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से केशोद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी 112 और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मदद का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

Continue Reading

देश

राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के, खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

Published

on

कोटा, एजेंसी। राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात एक बजे तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में क्रूजर सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे थे।

ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। शव और घायल गाड़ी में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में एक परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक परिवार के कुल 36 लोग मंगलवार को तीन अलग-अलग गाड़ियों में धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन, राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए शनिवार सुबह 11 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे थे।

सीएम ने कहा- अत्यंत पीड़ादायक

सीएम भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा- कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

परिवार की महिला बोली- क्रूजर से 50KM दूर थी हमारी गाड़ी

परिवार की महिला ने बताया कि हम मंगलवार को महाराष्ट्र से निकले थे। उज्जैन, ओंकारेश्वर होते हुए खाटूश्यामजी पहली बार गए थे। तीन गाड़ियों में 36 लोग सवार थे और सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

शनिवार रात 1:15 बजे फोन आया कि एक्सीडेंट हो गया, तब हम 50 किलोमीटर दूर थे। जब पहुंचे तो देखा सभी लोग घायल हैं और इनमें से कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी।

पति-पत्नी, बेटा-बहू और पोती की मौत

हादसे में सज्जन पवार (62) और उनकी पत्नी उषा बाई (60), बाबूलाल पवार (75) व उनकी पत्नी सुशीला (62), बेटा कैलाश (35), बहू अनीता (34) पत्नी कैलाश, पोती जाह्नवी (7) और माधवी (32) व सानवी (3) की मौत हुई है। सज्जन और बाबूलाल भाई थे। सानवी, सज्जन की पोती और माधवी बहू थी। कैलाश सैलून का काम करता था।

मृतक उषा बाई, सुशीला और सज्जन। सज्जन और उषा पति-पत्नी थे।

मृतक उषा बाई, सुशीला और सज्जन। सज्जन और उषा पति-पत्नी थे।

सानवी (मृतक)

सानवी (मृतक)

माधवी (मृतक)।

माधवी (मृतक)।

कैलाश उसकी पत्नी अनीता और बेटी जाह्नवी की मौत हो चुकी है। बेटा घायल है।

कैलाश उसकी पत्नी अनीता और बेटी जाह्नवी की मौत हो चुकी है। बेटा घायल है।

गाड़ी में डांस करते हुए बनाया था वीडियो

अलग-अलग धार्मिक स्थलों और यात्रा के दौरान परिवार के सदस्यों ने ग्रुप फोटो क्लिक करवाए थे। यही नहीं, परिवार ने गाड़ी में डांस करते हुए वीडियो भी बनाया था।

खाटूश्यामजी में परिवार के सभी सदस्यों ने ग्रुप फोटो लिया था।

खाटूश्यामजी में परिवार के सभी सदस्यों ने ग्रुप फोटो लिया था।

परिवार के सभी सदस्यों ने सांवलिया सेठ मंदिर में एक साथ ग्रुप फोटो लिया था।

परिवार के सभी सदस्यों ने सांवलिया सेठ मंदिर में एक साथ ग्रुप फोटो लिया था।

धार्मिक यात्रा के दौरान सभी ने अपना वीडियो भी बनाया।

धार्मिक यात्रा के दौरान सभी ने अपना वीडियो भी बनाया।

यात्रा के दौरान गाड़ियों में परिवार के लोगों ने मस्ती करते हुए वीडियो बनाया।

यात्रा के दौरान गाड़ियों में परिवार के लोगों ने मस्ती करते हुए वीडियो बनाया।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

हादसे की सूचना पर सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकवाया। घायलों को एंबुलेंस से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में सवार सभी लोग धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि संभवत: क्रूजर ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।

8 लोगों की मौके पर हुई थी मौत

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं एक महिला माधवी की हॉस्पिटल में मौत हुई है। 8 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। इनमें मनीषा को वेंटिलेटर पर लिया है।

ट्रक के पिछले हिस्से में फंसने से क्रूजर पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

ट्रक के पिछले हिस्से में फंसने से क्रूजर पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

क्रूजर में लोग फंस गए थे, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया।

क्रूजर में लोग फंस गए थे, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया।

घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

हॉस्पिटल में घायलों से घटना की जानकारी लेती पुलिस।

हॉस्पिटल में घायलों से घटना की जानकारी लेती पुलिस।

हादसे की सूचना पर सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं।

हादसे की सूचना पर सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं।

तीन गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकले थे 36 लोग

क्रूजर के पीछे वाली गाड़ी में बैठे प्रदीप ने बताया- परिवार के सदस्य मंगलवार को धुले (महाराष्ट्र) से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। परिवार के कुल 36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में यात्रा कर रहे थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

सबसे पहले मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर और उज्जैन में दर्शन किए। इसके बाद राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचे। शनिवार शाम को खाटूश्यामजी से वापस रवाना हुए थे।

रास्ते में जयपुर में रात करीब 10:30 बजे सभी ने खाना खाया। हम रात 11:00 बजे जयपुर से खाना खाकर निकले थे। पहली गाड़ी आधा घंटा पहले निकल गई थी।

सबसे आगे यही गाड़ी थी, जिसका एक्सीडेंट हुआ है। रात 1 बजे मेरी भांजी का फोन आया कि हमारा एक्सीडेंट हो गया है। उसने लोकेशन भी भेजी थी।

उस दौरान हम 45 किलोमीटर दूर थे। हम तुरंत वहां पहुंचे। तब तक पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचा दिया था। गाड़ी में सिर्फ 3 लोग थे।

Continue Reading

देश

राजस्थान के माउंट आबू में ओस जमी, पारा 0°C पहुंचा:MP-छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश, यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में पारा 0°C तक पहुंच गया। ठंड के कारण गाड़ियों पर ओस जम गई।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात ‘अकवान’ के चलते बारिश होने और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मौसम बदल गया है। MP के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है।

बिहार में रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में पटना समेत 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

एमपी के मंडला में शनिवार को 24 घंटे में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

एमपी के मंडला में शनिवार को 24 घंटे में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा।

यूपी के पीलीभीत में शनिवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई।

यूपी के पीलीभीत में शनिवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई।

सर्दी के साथ प्रदूषण भी बढ़ा

सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। राजस्थान के बीकानेर में AQI 311, भिवाड़ी में 301 में दर्ज हुआ। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ कैटेगरी में बनी रही। AQI 265 दर्ज किया गया।

दरअसल, सर्दी में हवा ठंडी और भारी होने लगती है, उसकी रफ्तार भी कम हो जाती है। इससे प्रदूषक कण जमीन के पास जमा होने लगते हैं। यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में पराली जलाने से उठा धुआं पश्चिमी राजस्थान तक पहुंच रहा है।

रेगिस्तानी इलाकों में रात को तापमान तेजी से गिरता है। इससे थर्मल इन्वर्जन की स्थिति बन सकती है। इस दौरान प्रदूषक कण और धुआं ऊपर फैलने के बजाय निचली हवा में ही फंसे रहते हैं। हवा की ऊपरी परत गर्म होने से प्रदूषण को फैलने का रास्ता नहीं मिलता।

प्रदूषण के बारे में अपडेट..

नक्शे में दिखाई दे रहा लाल हिस्सा प्रदूषण का है- सोर्स: IMD

नक्शे में दिखाई दे रहा लाल हिस्सा प्रदूषण का है- सोर्स: IMD

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, सिरोही में दिन का तापमान 22.4°C

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को सिरोही में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो एक दिन में 2 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने और ठंड का असर बने रहने का अनुमान है।

MP: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, शाजापुर में पारा 9°C से नीचे

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। रविवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शाजापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

यूपी: 24 जिलों में घना कोहरा, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदोई में रात का पारा 11°C पहुंचा

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया और बुलंदशहर समेत कई जिलों में विजिबिलिटी कम रही। ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। हरदोई में रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़: चक्रवात का असर थमने के बाद बढ़ेगी ठंड, रायपुर में सुबह छाया कोहरा, आज एक-दो जगह बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 24 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, रविवार को प्रदेश में एक-दो जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार: नालंदा-भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश, बेगूसराय में बादल छाए, 48 घंटे में 3°C तक गिरेगा पारा

बिहार में चक्रवात ‘अकवान’ के असर से मौसम बदल गया है। रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई, जबकि बेगूसराय में बादल छाए रहे। समस्तीपुर में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

हरियाणा: 5 दिन मौसम साफ रहेगा, सुबह-रात कोहरा, महेंद्रगढ़ 9.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा

हरियाणा में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय और देर रात अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नारनौल में रात का तापमान 9.5 डिग्री रहा।

उत्तराखंड: 27 नवंबर तक मौसम शुष्क, 7 शहरों की हवा खराब, चारधाम में पारा -13°C तक पहुंचा

उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा छा सकता है। वहीं, प्रदेश के 7 शहरों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रुद्रपुर में AQI 185, बाजपुर में 183, रुड़की में 175, काशीपुर में 170, हरिद्वार और सुधोवाला में 155 और लालकुआं में 150 रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -8°C दर्ज किया गया।

पंजाब: दिन गर्म, रातें ठंडी; फरीदकोट में सबसे ज्यादा ठंड; 5 दिन बारिश के आसार नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में 27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। फरीदकोट 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677