हाजीपुर/पटना, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।
पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया।
पीएम मोदी ने कहा- NDA की सरकार से पहले बिहार में घोटालों की गितनी होती थी। अब यहां निवेश के आंकड़े गिने जा रहे हैं।
पीएम बोले- तीन दशक पहले बिहार को नीतीश के नेतृत्व में सुशासन मिला
पीएम मोदी ने अपने 16 मिनट के भाषण में कहा- गंगा मैया पर बने इस पुल का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।
करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद, विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।
हमने बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए
हमने गरीबों को उन्हें घर दिया, इलाज दिया, बिजली पानी पहुंचाकर करोड़ों गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन दिया। इसके कारण गरीब के अंदर आत्मविश्वास जगा।
गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार ने मेहनत से काम किया। योजनाओं को घर तक पहुंचाया गया। बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए गए।
कांग्रेस नारे लगाती रही, हमने गरीबी हटाई
पीएम ने कहा- साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे दिखते हैं। जिस देश में कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही। वहां 12 साल के भीतर 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है।
देश गरीबी के खिलाफ लड़ाई इसलिए जीत रहा है, क्योंकि वे हमारी प्राथमिकता है।
21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं की लागत 34,470 करोड़ से ज्यादा है।
मोदी बोले- गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान
पीएम ने कहा- हमने गरीबों को उन्हें घर दिया, इलाज दिया, बिजली पानी पहुंचाकर करोड़ों गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन दिया। इसके कारण गरीब के अंदर आत्मविश्वास जगा।
गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार ने मेहनत से काम किया। योजनाओं को घर तक पहुंचाया गया। बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए गए।
बिहार के 75 लाख किसानों में हजारों करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के भेजे गए।
हम हमें न रुकना है, न थकना है, एनडीए के सभी दलों को मिलकर समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के लिए साथ काम करना है।
मोदी बोले- गरीबी के खिलाफ देश लड़ाई जीत रहा है
पीएम ने कहा- साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे दिखते हैं। जिस देश में कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही। वहां 12 साल के भीतर 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है।
गरीबी के खिलाफ देश यह लड़ाई इसलिए जीत रहा है क्योंकि वे हमारी प्राथमिकता है।
पीएम ने कहा- बिहार के विकास की लिस्ट लंबी
मोदी बोले- एनडीए के शासन में विकास की होड़ दिखती है। हर इलाके में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। डबल इंजन सरकार में पिछले एक साल में दो लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते किए गए।
सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। एक साल में 200 से ज्यादा डिग्री कॉलेज खोले गए।
बिहार के विकास की लिस्ट इतनी लंबी है कि इसे किसी एक मंच से नहीं गिनाया जा सकता। बिहार के विकास को यहां आकर महसूस किया जाता है।
पीएम बोले- अब बिहार में निवेश के आंकड़े आते हैं
मोदी ने कहा- एक समय था जब बिहार में गांवों में बिजली नहीं थी आज वही बिहार बिजली उत्पादन का केंद्र बन रहा है।
आज शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए 100 आधुनिक पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई। पीएम आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को उनके पक्के घरेां की चाभी सौंपी गई।
एनडीए के शासन से पहले बिहार में घोटालों की गिनती होती थी। आज बिहार में निवेश के आंकड़े पेश किए जाते हैं।
मोदी बोले- नीतीश सेतु उनके सेवा समर्पण का सम्मान
पीएम ने कहा- गंगा मईया पर बने इस पुल को जनता के लिए समर्पित किया गया। इस ब्रिज का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।
इस पुल से पटना और वैशाली की दूरी और दिक्कतें कम हो गई। फल, सब्जियां, दूध को बड़े बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। बच्चों को पढ़ाई में, बुजुर्गों को दवाई में सहायता मिलेगी।
पीएम ने कहा- रामविलास पासवान की आत्मा हम से खुश होगी
पीएम मोदी ने कहा- नीतीश ने सीएम रहते कई साल बिहार की सेवा की, अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी की टीम आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में विकास परियोजनओं का शिलान्यास हुआ है। मेरे मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, हम पर फूलों की बरसा करती होगी क्योंकि उनके सपने भी साकार हो रहे।
पीएम बोले- नीतीश ने सुशासन का भरोसा दिया
मोदी ने कहा- करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद, विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।
मोदी बोले- वैशाली की मिट्टी को नमन
पीएम बोले- हमें लोकतंत्र की ताकत को जन कल्याण का माध्यम बनाया है, इसीलिए आज जब एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है तो इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया। मैं वैशाली की मिट्टी को नमन करता हूं।
मोदी बोले- छठी मैया के आशीर्वाद से हम विकास का यह पर्व मना रहे हैं
बिहार के मेरे प्यारे भाई बहनों, मैं यहां सीएम का, नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके दर्शन करने का मौका मिला। इतना बड़ा समुदाय मुझे नहीं लगता कैमरे में कैद हो पाएगा। यह विकास के प्रति जागरूकता का सबूत है। छठी मैया के आशीर्वाद से हम विकास का यह पर्व मना रहे हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ, माताओं बहनों ने कठिन व्रत करके परिवार समाज और जगत के मंगल की कामना की है।
झाँसी की धरा ने जन्मा, एक अदभुत वीर कहानी को, झलकारी बाई नाम मिला, भारत की स्वाभिमानी को। साहस उनकी ढाल बना था, निडर हृदय, तलवार हाथ, देशभक्ति का दीप जला, लड़ी दुश्मनों से दिन व रात।
रानी लक्ष्मीबाई की ‘संगिनी’, रणभूमि में बनीं मिसाल, शत्रु को भ्रमित कर दिखाया, वीरता में अद्भुत कमाल। नारी सिर्फ कोमलता नहीं, नारी शक्ति, नारी अभिमान, झलकारी ने अपने कर्मों से, लिखा साहस का विधान।
मिट्टी के प्रति समर्पण, आज भी हमें नव राह दिखाए, स्वाभिमान एवं त्याग गाथा, हर पीढ़ी के मन में गाए। उनको जयंती पे नमन वीरांगना, तेरी गाथा अमर रहे, भारत माता के वीर सपूतों में, तेरा नाम उज्ज्वल रहे।
संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश) मो. 98260 25986
अस्पताल को लोग जिंदगी बचाने का मंदिर मानते हैं, लेकिन अब कुछ अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी बचाने के साथ-साथ उनके पैरों की रखवाली करना भी जरूरी हो गया है। राजस्थान के पाली जिले के एक अस्पताल में भर्ती मरीज के पैरों की उंगलियां चूहे कुतर गए। ये सिर्फ समाचार नहीं, इसे चूहों की गुंडागर्दी या दबंगई की उपमा भी दी जा सकती हैं। अब इसे अस्पताल की लापरवाही कहें या चूहों की बढ़ती हिम्मत, यह शोध का विषय हो सकता है।
अस्पताल में मरीज बीमारी से लड़ने आता है, लेकिन यहां उसे बीमारी के साथ चूहों, कुत्तों और चोरों से भी मुकाबला करना पड़ता है। मरीज सोचता है कि डॉक्टर उसकी बीमारी ठीक करेंगे, लेकिन उसे क्या मालूम कि रात में चूहे उसकी सेहत का जायजा लेने नहीं, बल्कि पैरों का निरीक्षण करने आते हैं। गहरी नींद में सोए मरीजों को मीठी फूंक मार के पैर की उंगलियों को सौंफ-सुपारी समझ रसास्वादन कर फुर्र हो जाते हैं।
अस्पताल प्रशासन की दलील भी कम दिलचस्प नहीं होती। चूहेदानी का मांगपत्र स्टोर डिपार्टमेंट की ओर जा चुका है। कभी कहा जाता है कि सफाई हो रही है, कभी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और कभी जांच के आदेश दे दिए जाते हैं। जांच ऐसी कि चूहा भी रिपोर्ट आने तक आराम से अपनी अगली योजना बना सकता है, बल्कि उसे अमल में भी ला सकता है।
सरकारी अस्पतालों में बजट की कमी नहीं होती, कमी होती है तो जिम्मेदारी निभाने वालों की। सफाई के लिए कर्मचारी, सुरक्षा के लिए गार्ड, निगरानी के लिए अधिकारी और व्यवस्था सुधारने के लिए समितियां भी हैं। फिर भी चूहे अस्पताल में बेखौफ घूम रहे हैं। लगता है उन्हें भी किसी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में मरीज सुरक्षित नहीं तो फिर सुरक्षित कौन है? मरीज के परिजन दवा और इलाज के लिए परेशान हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने के उपाय खोज रहा है। अब समय आ गया है कि अस्पतालों में केवल मरीजों का इलाज नहीं, व्यवस्था की भी सर्जरी हो। वरना कहीं ऐसा न हो कि मरीज बीमारी से ठीक होकर जाए और अस्पताल से चूहों का आतंक साथ लेकर जाए!
संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश) मो. 98260 25986
वेलिंगटन, एजेंसी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की बढ़त भी बना ली है।
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट का वह मुकाम हासिल किया, जहां तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी नहीं पहुंच सके। वे सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए।
राहुल SENA देश में शतक लगाने वाले 8वें एशियाई बैटर
केएल राहुल चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। वे ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बल्लेबाज सभी SENA देशों में शतक लगा चुके हैं।
94 साल में पहली बार टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की विदेश में फिफ्टी
भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है। वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।
राहुल न्यूजीलैंड में मेडन इनिंग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय
केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।
गंभीर और द्रविड़ की क्लब में शामिल हुए राहुल
राहुल 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहे। उन्होंने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन और देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। वे न्यूजीलैंड में एक ही पारी में 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं।
राहुल SENA देशों में भारत के लिए शुरुआती दोनों विकेटों के लिए शतकीय साझेदारियां करने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
राहुल 2021 से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले ओपनर
केएल राहुल 2021 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग करते हुए 7 शतक लगा चुके हैं। वे इस पीरियड में सबसे ज्यादा ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज हैं।
राहुल के हाथ से छूटा बैट
65वें ओवर में केएल राहुल शॉट खेलते समय बैलेंस खो बैठे। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ डाली। केएल राहुल फ्रंट फुट पर आगे आए और गेंद को कवर की तरफ पुश किया। शॉट खेलते समय बैट से उनके नीचे वाले हाथ की पकड़ छूट गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई।
डफी के डेंजर एरिया में जाने पर अंपायर ने दी चेतावनी
67वें ओवर में जैकब डफी को अंपायर ने चेतावनी दी। इसकी वजह थी कि वे बार-बार पिच के डेंजर एरिया में पहुंच रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें चेतावनी भी दी।