Connect with us

कोरबा

कोसाबाड़ी क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं ने कैबिनेट मंत्री व नगर निगम महापौर को तौला सब्जी व फल से

Published

on

वेडिंग जोन की सौगात पर जताया आभार

  • वार्ड क्र. 31 में दी 03 करोड़ 30 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
    कोरबा। कोरबा अंचल के कोसाबाड़ी वेंडिंग जोन के सब्जी, फल विक्रेताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को फल व सब्जियों से तौला।
    व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आतशी स्वागत करते हुए वेंडिंग जोन की सौगात दिए जाने पर उनके प्रति हार्दिक आभार जताया, वहीं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने वेंडिंग जोन का लोकार्पण किए जाने के साथ ही वार्ड क्र. 31 में 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यो की सौगात देते हुए कार्यो का भूमिपूजन किया। त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ कर समय सीमा में कार्यो को पूरा करने एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी चौक में सड़क के किनारे बरसों से फल, सब्जी की दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालें लघु व्यवसायियों को उनके व्यवसाय हेतु सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के मद्देनजर 19 लाख 65 हजार रूपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वेंडिंग जोन का लोकार्पण कर लघु व्यवसायियों को सुव्यवस्थित दुकानों की सौगात प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 31 के विभिन्न स्थानों में सड़क, नाली, नाला, बाउण्ड्रीवाल, सड़क रोशनी व्यवस्था आदि से जुडे़ 03 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन भी किया।
  • जनता से मिले अपार प्यार, स्नेह के लिए दिल से आभारी हॅूं : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि कोरबा की जनता ने जो प्यार, स्नेह मुझे दिया है तथा मुझ पर सदैव अपना विश्वास जताया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूॅं तथा जनता जनार्दन की सेवा कर पा रहा हूॅं, यह सब कोरबा की जनता के प्यार व स्नेह के कारण ही संभव हुआ है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान, मजदूर, गरीब, निर्धन, महिला, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गो के उत्थान एवं उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाएं संचालित कर देश की दशा व दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाया है, उन्होने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 15 वर्षो तक डाॅ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया था, आज मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनता जनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्षो के दौरान सभी मदों के अंतर्गत लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृत दी गई है। उन्होने कहा कि कोरबा क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प का कार्य भी अब शीघ्र ही प्रारंभ होगा।
  • कैबिनेट मंत्री कोरबा को लगातार दे रहे विकास की सौगात
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा नगर निगम क्षेत्र को विकास कार्यो की सौगात प्रदान कर रहे हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास किया जा रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि कोसाबाड़ी चौक पर नवनिर्मित वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया है, यहाॅं पर सड़क के किनारे सब्जी फल की दुकानें लगती थी, गर्मी, ठंडी, बरसात में व्यवसायियों को असुविधा होती थी, समय-समय पर उन्हें हटा भी दिया जाता था, हमने उनके दुख-दर्द को समझा तथा एक स्थाई हल खोजते हुए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया, अब सब्जी फल विक्रेताओं को कोई हटा नहीं सकेगा, उन्हें अपने व्यवसाय हेतु व्यवस्थित स्थान मिल चुका है।
  • सब्जी फल विक्रेताओं में है खुशी की लहर
  • इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक चावलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि फल, सब्जी के लघु विक्रेता पूर्व में सड़क पर दुकानें लगाते थे, अब व्यवस्थित वेंडिंग जोन बन गया है, विक्रेताओं को सुविधाजनक स्थान मिल चुका है, इससे उनके बीच खुशी की लहर व्याप्त है तथाा वे तहे दिल से कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे वार्ड में 03 करोड़ 30 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारंभ भी कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के हाथों किया गया है, जिसके लिए मैं वार्डवासियों की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत का आभार व्यक्त करता हूॅं।
  • सब्जी फल विक्रेताओं ने जताया आभार
  • इस मौके पर सब्जी फल विक्रेता विवेक सिंह राठौर, श्रीमती सावित्री साहू, राजेश साहू सहित अन्य लघु विक्रेताओं ने वेंडिंग जोन की सौगात उन्हें दिए जाने पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 वर्ष से हम सड़क पर सब्जी, फल की दुकानें लगाते थे, समय-समय पर हमें हटना भी पड़ता था। गर्मी, ठंडी, बरसात में असुविधा होती थी, दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी, किन्तु अब हम सबको सुव्यवस्थित दुकानें मिल चुकी है, हमारी परेशानियाॅं खत्म हो चुकी है, अब हमें बार-बार हटना नहीं पडे़गा, हम सब इसके लिए कैबिनेट मंत्री व महापौर के प्रति दिल से आभारी हैं।
  • इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से वार्ड क्र. 31 में जिन कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 31 अंतर्गत सोनी के घर से युगल किशोर के घर तक 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 31 अंतर्गत मेन पोस्ट आफिस से धोबी मोहल्ला एवं फेस-2 के बजरंग मंदिर के पास तक 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण, वार्ड क्र. 31 पोड़ीबहार चर्च में हनुमान मंदिर तक 01 करोड़ 96 लाख 22 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाली का निर्माण, वार्ड क्र. 31 अंतर्गत कबीर आश्रम के पीछे 13 लाख 56 हजार रूपये की लागत से प्रीकास्ट बाउण्ड्रीवाल का निर्माण तथा वार्ड क्र. 31 एवं 32 अंतर्गत सुभाष चौक से पोड़ी-बहार मुक्तिधाम तक 19 लाख 80 हजार रूपये की लागत से सड़क बत्ती प्रदाय कार्य शामिल हैं।
    उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी व नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य अजय गोंड व ममता यादव, पार्षद पंकज देवांगन, शिवकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर व राकेश वर्मा, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, विनोद अग्रवाल, आरिफ खान, दीपनारायण सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, दीपनारायण सोनी, मोहनलाल अग्रवाल, अनिल यादव, दिनेश वैष्णव, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह राजपूत, पुनीराम साहू, लालेश दुबे, भुनेश्वर तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल, मालती किन्नर, मोहित चावलानी, राहुल चावलानी आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। आज दिनाँक 30.09.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 09 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी)–संचालन रमेश चंद्र महापात्र के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में कैलाश चंद्र साहू , महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय , अजय तिवारी, महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग, विश्वजीत मोइत्रा, उप महाप्रबंधक (उत्खनन) आंतरिक अंकेक्षण विभाग, राजेंद्र कुमार गुजर, सीनियर डीईओ, ए-1 वन विभाग, मुनिराम सतनामी, कार्यालय अधीक्षक निदेशक (मा. सं.) सचिवालय, शुभेंदु चटर्जी, वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक ए-1 गुणवत्ता नियंत्रण विभाग, मिनीश्वर प्रसाद जांगड़े, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक सुरक्षा विभाग, वृन्दावन, सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग तथा तपोधन मिश्रा, फोरमेन इंचार्ज, ग्रेड–ए-1 इंदिरा विहार सब-स्टेशन को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान एवं कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहाँ के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Continue Reading

कोरबा

विकसित भारत-जी राम जी के तहत विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने जिला पंचायत में दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

ग्रामीण बताएंगे गांव के विकास की राह

गाँव स्थानीय जरूरत और संसाधनों के आधार पर बनेगा प्लान

युक्तधारा से परिसंपत्तियों की मैपिंग और वाटर बजट से तय होंगी जल संरक्षण की प्राथमिकताएं

कोरबा, 30 सितम्बर 2026। गांव में क्या चाहिए और विकास की सबसे पहली जरूरत क्या है, अब इसका निर्धारण गांव के लोग, स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर करेंगे। विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए बुधवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्यगण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामों के समग्र एवं सतत विकास के लिए विकसित भारत-जी राम जी के तहत विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में हुए बदलावों और नई व्यवस्थाओं से ग्राम विकास को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने कहा कि विकसित ग्राम पंचायत प्लान स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार किया जाएगा। युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत में उपलब्ध परिसंपत्तियों की मैपिंग की जाएगी, जबकि वाटर बजट के आधार पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा इस पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार होगी। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर रोजगार, जल सुरक्षा, आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना और स्थायी परिसंपत्तियों से जुड़े कार्यों को एकीकृत योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिले और गांव में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो।

युक्तधारा बताएगा कहां है जरूरत और कहां बन सकता है काम

प्रशिक्षण में सहायक परियोजना अधिकारी संदीप डिक्सेना ने मैदानी अमले को विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत में उपलब्ध परिसंपत्तियों की मैपिंग, स्थानीय आवश्यकताओं की प्रविष्टि, विकासात्मक अंतराल की पहचान तथा संभावित कार्यस्थलों के चयन की ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा परिसंपत्तियों का आकलन कर विकास कार्यों की आवश्यकता एवं प्राथमिकता का बेहतर निर्धारण किया जा सकेगा। इससे ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों का चयन किया जाएगा।

वाटर बजट से तय होगी गांव की जल जरूरत और संरक्षण की प्राथमिकता

प्रशिक्षण में वाटर बजट पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम पंचायत में उपलब्ध जल संसाधनों तथा पानी की आवश्यकता का आकलन कर जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इससे गांव की वर्तमान एवं भविष्य की जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त कार्यों का चयन किया जा सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन और ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की जरूरतों एवं सुझावों को विकसित ग्राम पंचायत प्लान में शामिल किया जाएगा। इस प्रकार ग्रामीणों की भागीदारी, स्थानीय संसाधनों का आकलन और वैज्ञानिक तरीके से तैयार वाटर बजट ग्राम पंचायतों की विकास योजना का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

विकसित ग्राम पंचायत प्लान के माध्यम से रोजगार सृजन, जल सुरक्षा, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अधोसंरचना एवं स्थायी परिसंपत्तियों को आपस में जोड़ते हुए कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी। इससे ग्राम पंचायतों में जरूरत आधारित और परिणाममूलक विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया एवं श्रीमती सुष्मिता अनंत, कार्यपालन अभियंता आरईएस श्रीमती यामिनी, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

तोते के पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग:कोरबा में एक तोते का शिकार कर चुका था, दूसरे की बचाई जान, सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

कोरबा । कोरबा के मिशन रोड में एक परिवार के लिए दिन की शुरुआत डर और दुख के साथ हुई। परिवार जब अपने पालतू तोतों को देखने पिंजरे के पास पहुंचा तो अंदर करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था। पिंजरे में मौजूद दूसरा तोता जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू - Dainik Bhaskar

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू

परिवार ने बताया कि उन्होंने दो तोतों को लंबे समय से बच्चे की तरह पाल रखा था। पिंजरे के अंदर देखने पर पता चला कि नाग एक तोते का शिकार कर चुका था। अपने पालतू को इस तरह खोने से परिवार भावुक हो गया, जबकि दूसरे तोते की जान भी खतरे में थी।

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

छोटे पिंजरे में फन फैलाए बैठा था नाग

परिवार ने तुरंत नोवा नेचर फाउंडेशन के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने टीम सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा।

बॉबी ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया। पिंजरा छोटा था और नाग फन फैलाए हुए था, ऐसे में सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद टीम ने सुरक्षित तरीके से नाग को रेस्क्यू कर लिया।

शरीर पर मिले संघर्ष के निशान

रेस्क्यू के दौरान नाग के शरीर पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दिए। इससे अंदाजा लगाया गया कि शिकार बना तोता अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करता रहा होगा। नाग को सुरक्षित रेस्क्यू बैग में रखने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बाद में वन विभाग के नियमानुसार नाग को उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बोले- सांप का कोई दोष नहीं

नोवा नेचर फाउंडेशन के जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए अपने पालतू तोते को खोना बेहद दुखद है। लेकिन प्रकृति के नजरिए से देखें तो यह फूड चेन और इकोसिस्टम का हिस्सा है। सांप अपना भोजन तलाशते हुए पिंजरे में घुसा था, इसलिए इसमें सांप का कोई दोष नहीं है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677