वोट चोरी को लेकर 16 सितम्बर को विशाल मसाल जुलूस एवं आमसभा का आयोजन कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी, एआईसीसी सचिव सुश्री जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि वोटी चोरी लोकतंत्र पर हमला है । हमारा लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर आधारित है । भारत का चुनाव आयोग हमारे देश के चुनावों को ईमानदारी से संपन्न कराने और उसे राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए जिम्मेदार है । उन्होंने कहा कि सविंधान और भारत की जनता के प्रति यह उसका एक प्रथम कर्तव्य है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 16 सितम्बर 2025, दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे सुभाष चौक निहारिका से स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान तक विशाल मसाल जुलूस निकाला जावेगा और स्मृति उद्यान में आमसभा के साथ समापन किया जावेगा। श्री अग्रवाल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कांग्रेस सदस्य एवं पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे ।
पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, संतोष राठौर, पार्षद मुकेश राठौर, सुकसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, नेता प्रति कृपाराम साहू, रवि चंदेल, मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, हरीश परसाई, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, गिरधारी बरेठ, प्रदीप अग्रवाल, गजानंद साहू, लक्ष्मी नारायण देवांगन, पालुराम साहू, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, अश्वनी पटेल, सुरती कुलदीप, डॉ. एल पी साहू, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, मनक राम साहू, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, अशोक लोध, अमित सिंह, बृजभूषण प्रसाद आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने महत्वपूर्ण सुझाव दिये । कार्यक्रम के शुरूआत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने मुख्य अतिथि सुश्री जरिता लैतफ्लांग एवं अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बैठक का संचालन पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने एवं आभार पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने व्यक्त किया ।
बैठक में मुख्य रूप से पीयुष पाण्डेय, आरिफ खान, रमेश वर्मा, राजू महंत, मनहरण राठौर, संतोष यादव, गंगाराम भाराद्वाज, संजू अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, द्रोपती तिवारी, सीमा उपाध्याय, डॉ.रामगोपाल यादव, संगीता श्रीवास, शांता मंडावे, मनीष नायडू, रामकुमार वर्मा, सी के पाण्डेय, हिमांशु सिंह, कुंजबिहारी साहू, इकबाल कुरैशी, आशा जोशी, संतोष पटेल, अवधेश लाठिया, गणेश दास महंत, शशि साहू, हरनारायण राठौर, ज्योति दिवान, सिकंदर मेमन, भरत लाल, राजकुमार श्रीवास सरफुद्दीन आलम, निर्मल साहू, मोहन कुमार, शिव कुमार, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, जीवन चौहान, अजीत बर्मन, देव जायसवाल, लखन लाल सहिस, अनिल नवरंग, इंदिरा नवरंग, पवन विश्वकर्मा, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गभेल, सुनील निर्मलकर, कुलदीप राठौर, रम्हन दास, डॉ. ओमप्रकाश महंत, श्रवण विश्वकर्मा, दीपक वस्त्रकार, टेकराम श्रीवास, राजेश सेन, उत्तम महंत, संदीप महंत, नरेश राठौर, प्रियंक मिश्रा, शालनी राही, शांति साहू, अनमत अलि, अनवर रजा, किरण साहू, ललिता गभेल, पूजा श्रीवास, हसीना बेगम, भुनेश्वरी देवी, कृष्णा देवी, सुरेश कुमार, अमित कुमार, बसीर खान, सावंत कुमार, मो. रईस, विनय कुमार, मो.यासीन, प्रहलाद बंजारे, विक्रम दास, अनिल कुमार, हिमांशु दास, सुभद्रा सिंह, जनकपुरी गोस्वामी, हीरालाल गोस्वामी, पोषण वर्मा, अहसान अंसारी, मीरा सिंह, शकुंतला साहू, टिकी महंत, गीता महंत, माधुरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल
कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।
जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।
गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित
कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट
दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।